लाइफस्टाइल

Relationship Tips: पति-पत्नी के रिश्ते में कड़वाहट लाती हैं इस तरह की बातें, बोलने से पहले सौ बार सोच लें

Relationship Tips: शादीशुदा जिंदगी में कई बातें अहम मानी जाती हैं. एक खुशहाल जीवन के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद ही जरूरी है. जीवनसाथी के साथ बेहतर सामंजस्य और एक दूसरे को समझने के लिए अपनी दिक्कतें और अपनी कई खास बातें एक दूसरे के साथ शेयर करनी पड़ती हैं. इसके बावजूद भी कई बार ऐसे क्षण आते हैं, जब लगता है कि रिश्ते में दरार पड़ने वाली है. वहीं दोनों के बीच मनमुटाव की तह में जाने पर पता चलता है कि इनके पीछे कोई खास वजह नहीं बल्कि, जाने अनजाने में मुंह से निकली कुछ बाते हैं.

इन्हीं बातों की वजह से कभी-कभी रिश्ते में अलगाव की स्थिति आ जाती है. हालांकि कुछ बातों का ध्यान रखते हुए जीवनसाथी के साथ होने वाले मनमुटाव और लड़ाई-झगड़े से बचा जा सकता है. ऐसे में यह जरूरी है कि उन बातों को बोलने से बचा जाए जो रिश्ते में दूरियां पैदा कर रही हैं.

कौन सी हैं वे बातें?

‘जब से तुमसे शादी की तब से परेशान हूं’ या फिर तुमसे शादी करके पछता रही/रहा हूं’-  जब कभी भी आप ऐसी बात करते हैं तो आपके जीवनसाथी को यह बात तीर की तरह लगता है. ऐसे में रिश्ते में दरार पड़ सकती है या फिर रिश्ता टूट भी सकता है.

‘अपने माता-पिता पर गई/गए हो’-  अक्सर ही दांपत्य जीवन में लड़ाई झगड़े के दौरान यह बात कई बार कही जाती है. किसी की भी अपने तुलना उनके माता-पिता या घर परिवार से करने पर रिश्ते पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. अगर आपको जीवनसाथी की कोई बात बुरी लग रही है तो सीधे उसे ही कहें.

 ‘मैं तुमसे बिल्कुल भी प्यार नहीं करती/करता’- यह वाक्य रिश्ते के लिहाज से काफी खतरनाक माना जाता है. यहां तक की आप के बसे बसाए घर को उजाड़ भी सकता है. वहीं एक दूसरे पर संदेह को बढ़ावा भी मिलता है. ऐसा होने पर कपल काउंसलिंग या थेरेपी का सहारा लेना चाहिए.

‘काश मेरी शादी तुमसे न होकर किसी और से होती’- इस तरह की बातें भी साथी को एक तीर की तरह से चुभती हैं. इन्हें जहां तक हो सके कहने से बचें. इस तरह की बातों का असर काफी खतरनाक होता है. यहां तक की आपके जीवन साथी का दिल भी टूट सकता है.

इसे भी पढ़ें: अगर आपको भी है Anxiety की समस्या, इन चीजें को आज ही करें बंद

इसके अलावा ‘सारी परेशानियों का कारण तुम हो’,  जैसे कड़वे बोल भी नहीं बोलने चाहिए.

Rohit Rai

Recent Posts

AI और चुनाव: भारत-यूके में नई राजनीतिक जंग, तकनीक से बढ़ेगी पारदर्शिता या भरोसे पर होगा असर?

भारत और यूके में चुनावी राजनीति में AI की बढ़ती भूमिका नई संभावनाएं और बड़े…

2 minutes ago

अब आसान नहीं होगा कैंची धाम, क्या हैं बाबा नीम करौली के दर्शन के 10 नए नियम?

Kaichi Dham new darshan rules: पिछले दिनों कैंची धाम में बाबा नीम करौली के दर्शन…

10 minutes ago

अहमदाबाद में फिर बम का खौफ, 10 नामी स्कूलों को उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, आया था ईमेल

Ahmedabad School Bomb Threat: अहमदाबाद में बुधवार को कम से कम 10 स्कूलों को बम…

52 minutes ago

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति के घर क्यों पड़ी रेड? 2 दिन पहले देश आईं पत्नी गिरफ्तार

Sri Lanka News: श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे की पत्नी और पूर्व प्रथम महिला…

1 hour ago

सुल्तानपुर में खौफनाक एक्सीडेंट! 3 होनहार खिलाड़ियों की दर्दनाक मौत से पसरा मातम, 3 लोग घायल

Sultanpur Road Accident: यूपी के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक भीषण हादसा हो गया.…

1 hour ago

‘बेटी साथ हो तो शक नहीं होता’: बंटी-बबली की तर्ज पर चोरी करने वाले बाप-बेटी गिरफ्तार, तरीका देख उड़े होश; देखें VIDEO

Bijnor News: बिजनौर में दुकानदार को बातों में उलझाकर 1.5 लाख रुपये चुराने वाली पिता-बेटी…

2 hours ago