लाइफस्टाइल

आंवला खाने के हैं कई बेहतरीन फायदे, बीमारियां को भी देता है मात

Benefits Of Amla: अक्सर घर के बुजुर्ग आंवला के फायदों के बारे में बात करते हैं, लेकिन आज भी इसके कई ऐसे फायदे हैं जिनके बारे में लोग नहीं जानते हैं। आपको बता दें कि आंवले को इंडियन गूसबेरी भी कहा जाता है. कई बार लोग साबुत आंवला खाते हैं या फिर बाजार में मिलने वाले आंवले के जूस का भी इस्तेमाल करते हैं, जो काफी फायदेमंद माना जाता है. आज हम आपको आंवले के स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। आइए हम आपको बताते है आंवला के फायदे.

इम्युनिटी  (Benefits of Amla)

सुबह खाली पेट आंवला खाने से शरीर में मौजूद गंदगी आसानी से बाहर निकल जाती है. आंवला में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाई जाती है, जो एक एंटी-ऑक्सीडेंट के रूप में काम करती है, जिससे इम्युनिटी बढ़ाती है. इसके सेवन से इन्फेक्शन होने की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है.

यह भी पढ़ें : 108 Kg Weight Loss करने के बाद क्यों बड़ा Anant Ambani का वजन, Nita Ambani ने किया खुलासा, इस बीमारी से हैं पीड़ित!

पाचन तंत्र (Benefits of Amla)

आंवला में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिससे पाचन तंत्र सही रहता है. कब्ज की समस्या नहीं होती है.  खाली पेट इसका सेवन करने से आपको नेचुरल लैक्सेटिव वाले गुण मिलते हैं, जिसके कारण शरीर में जमा होने वाले सारे टॉक्सिंस से बाहर निकल जाता है.

डायबिटीज (Benefits of Amla)

आंवले का खाली पेट सेवन करना डायबिटीज मरीजों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है. इसमें क्रोमियम की मात्रा पाई जाती है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखता है. रोजाना आंवला का सेवन करना इंसुलिन सेंसटिविटी को बढ़ावा देता है। आंवला में पॉलीफेनोल्स होते हैं, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से आपको बचाते हैं और डायबिटीज को मैनेज करना आसान बनाते हैं।

स्किन और बालों (Benefits of Amla)

अगर आपके बालों की क्वालिटी लगातार ख़राब हो रही है, तो आंवला काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. इसके अलावा अगर आपके चेहरे पर ग्लो नहीं है तो आंवला में विटामिन सी पाया जाता है, जो स्किन को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में लाभदायक है.

Uma Sharma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago