देश

महाराष्ट्र में उद्धव 21, तो कांग्रेस 15 सीटों पर… INDIA में सीट शेयरिंग का संभावित फाॅर्मूला आया सामने

MVA Leader Meeting sharad pawar residence in mumbai: लोकसभा चुनाव 2024 में इंडिया गठबंधन में शामिल सियासी दल अब धीरे-धीरे सीट शेयरिंग के फाॅर्मूले पर सहमति बना रहे हैं. पहले कांग्रेस और आप ने 4 राज्यों में चुनाव साथ लड़ने का ऐलान कर सीट भी बांट ली. इसके बाद यूपी सपा और कांग्रेस के बीच भी सहमति बन गई. इसी क्रम में गुरुवार को महाविकास अघाड़ी के नेताओं ने मुंबई स्थित शरद पवार के घर पर सीट बंटवारे को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई.

जानकारी के अनुसार मीटिंग में जो फाॅर्मूला निकलकर सामने आया है उसके अनुसार शिवसेना उद्धव गुट को 21, कांग्रेस को 15, एनसीपी शरद पवार को 9 सीटें दी जाएगी. इसके अलावा 2 सीटें वीबीए और 1 सीट राजू शेट्टी स्वाभिमानी पक्ष को दी जाएगी. इसके अलावा सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जिस सीट पर जिस पार्टी का सांसद है वह सीट उसी पार्टी के खाते में जाएगी. ऐसे में दिल्ली में कांग्रेस नेताओं के साथ 4 मार्च को एक बैठक होगी. जिसमें इस संभावित फाॅर्मूले पर अंतिम मुहर लग सकती है.

4 मार्च को एमवीए गठबंधन की दिल्ली में बैठक

बैठक के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने कहा कि सीट बंटवारे की प्रक्रिया पर चर्चा की गई है. सभी दलों में एक फाॅर्मूले को लेकर सहमति बनी है. दिल्ली में 4 मार्च को मीटिंग के बाद एमवीए के नेता प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे और सीट बंटवार की जानकारी साझा करेंगे.

2019 में साथ लड़े थे भाजपा-शिवसेना

बता दें कि 2019 में शिवसेना और भाजपा ने महाराष्ट्र में मिलकर चुनाव लड़ा था. 48 लोकसभा सीटों में से भाजपा को 23, शिवसेना ने 18 सीटों पर जीत दर्ज की थी. कुल मिलाकर एनडीए को महाराष्ट्र में 51 फीसदी वोट मिले थे. हालांकि शिवसेना में फूट के बाद फिलहाल शिंदे गुट के पास 12 और उद्धव गुट के पास 6 सीटें हैं.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago