लाइफस्टाइल

दोगुनी सैलरी का ऑफर भी ठुकराया! स्पेन की इस महिला ने क्यों कहा- अब कभी नहीं लौटूंगी कॉरपोरेट की दुनिया में?

आजकल के भागदौड़ भरे दौर में एक अच्छी कॉरपोरेट नौकरी, मोटी सैलरी और हाथ में क्रेडिट कार्ड होना ही सफलता का पैमाना माना जाता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर कोई आपसे कहे कि वह दोगुनी सैलरी वाला ऑफर भी ठुकरा चुका है, तो आप उसे क्या कहेंगे? लेकिन स्पेन की एक महिला, रोची (Rochi) की कहानी सुनने के बाद आप अपनी राय बदलने पर मजबूर हो जाएंगे.

रोची, जो कभी एक नामी कॉरपोरेट कंपनी का हिस्सा थीं, आज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं. उन्होंने अपनी हाई-प्रोफाइल नौकरी सिर्फ इसलिए नहीं छोड़ी कि उन्हें कुछ और करना था, बल्कि इसलिए छोड़ी ताकि वह खुद को फिर से पा सकें.

पैसे से बढ़कर है सुबह का सुकून

रोची का कहना है कि जब वह कॉरपोरेट दुनिया में थीं, तो उनकी सुबह अलार्म की चीख-पुकार और काम के भारी तनाव के साथ शुरू होती थी. वह किसी और की डेडलाइन को पूरा करने के लिए अपनी नींद और सुकून की बलि चढ़ा रही थीं. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना दर्द साझा करते हुए लिखा, “लोग मुझसे पूछते हैं कि अगर तुम्हें दोगुनी सैलरी मिले तो क्या तुम वापस जाओगी? उन्हें लगता है कि मैंने नौकरी पैसों के लिए छोड़ी थी. सच तो यह है कि दुनिया की कोई भी रकम मुझे उस तनाव वाली जिंदगी में वापस नहीं ले जा सकती.”

आज रोची की सुबह डर से नहीं, बल्कि शांति से शुरू होती है. उनके लिए सुबह का यह सुकून किसी भी सात अंकों वाली सैलरी से कहीं ज्यादा कीमती है.

रोची ने एक बहुत ही गहरी बात कही जो आज के हर दूसरे कॉरपोरेट कर्मचारी की कहानी है. उन्होंने बताया कि ऑफिस में रहने के दौरान वह एक ‘किरदार’ जी रही थीं. वह कहती हैं,

‘वहां मैं अलग तरह से मुस्कुराती थी, अलग तरह से बात करती थी. मैं वह इंसान थी ही नहीं, जो मैं वास्तव में हूं.’

यह दिखावा उन्हें अंदर ही अंदर खोखला और थका रहा था. अब वह जो हैं, वही बनकर जीती हैं और उन्हें किसी बॉस को खुश करने के लिए नकली मुस्कान की जरूरत नहीं पड़ती है.

कॉरपोरेट कल्चर में ‘टॉक्सिक मैनेजर’ और जबरदस्ती निभाए जाने वाले सहकर्मियों के रिश्ते किसी से छिपे नहीं हैं. रोची ने साफ किया कि अब उनकी ऊर्जा पर सिर्फ उनका हक है. वह कहती हैं कि अब न तो कोई उन पर चिल्लाने वाला मैनेजर है और न ही वह मजबूरियां. वह खुद तय करती हैं कि उन्हें अपना वक्त और अपनी एनर्जी किसे देनी है.

आजादी की अपनी एक कीमत होती है

हालांकि, यह सफर इतना भी आसान नहीं था. रोची ने वह दौर भी देखा जब बैंक अकाउंट खाली था, महीने भर का डर था और रात के 3 बजे तक बेचैनी में नींद नहीं आती थी. लेकिन उनका मानना है कि इस आजादी को पाने के लिए उन्होंने जो कीमत चुकाई है, वह सार्थक है. दोबारा नौकरी पर जाना उस पूरे संघर्ष का अपमान होगा.

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

रोची की यह कहानी इंटरनेट पर फैल गई है. खासकर 30 की उम्र पार कर चुके लोग इस कहानी से खुद को जोड़कर देख रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि ‘वर्क-लाइफ बैलेंस’ सिर्फ एक शब्द बनकर रह गया है, जबकि रोची ने इसे असल जिंदगी में उतार कर दिखाया है. लोगों का कहना है कि हर किसी में इतनी हिम्मत नहीं होती कि वह सुरक्षा (Security) को छोड़कर सुकून चुन सके.

यह भी पढ़ें: ‘इस साल इंसानों को फिर से चंद्रमा पर भेजेंगे…’, आइजकमैन बोले- तीन बड़े मिशनों को अंजाम तक पहुंचाएगा NASA

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

26 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

2 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

2 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

3 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

3 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

4 hours ago