कला-साहित्य

Delhi: ‘रंगप्रवेशम’ में दिखी आयरा की शानदार परफॉर्मेंस, गौरवान्वित हुए पिता शाहनवाज हुसैन, CMD उपेन्‍द्र राय भी रहे मौजूद

Rangmancham Cultural Programme: राजधानी दिल्ली के कमानी ऑडिटोरियम में हुए ‘रंगप्रवेशम’ कल्‍चरल प्रोग्राम में कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्‍तुति से रविवार की शाम को खास बना दिया. इस कार्यक्रम में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन (Shahnawaz Hussain) की बेटी आयरा हुसैन ने कुचिपुड़ी नृत्य किया. उन्‍होंने यहां अपना पहला रंगप्रवेशम पेश किया. आयरा को मिली वाहवाही पर उनके पिता शाहनवाज हुसैन और मां खुशी से गदगद नजर आए.

CMD उपेन्‍द्र राय की उपस्थिति

इस कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन और सीएमडी उपेन्‍द्र राय (Upendrra Rai) ने भी शिरकत की. शाहनवाज हुसैन से उनकी मुलाकात गर्मजोशी भरी रही. पिछले महीने भी शाहनवाज हुसैन CMD उपेन्‍द्र राय से मिले थे. 26 नवंबर 2025 को भारत एक्सप्रेस द्वारा दिल्‍ली में ही उर्दू कॉन्क्लेव ‘बज़्म-ए-सहाफ़त’ आयोजित किया गया था, जिसमें शाहनवाज हुसैन ने उर्दू भाषा को बढ़ावा देने के लिए CMD उपेन्‍द्र राय की तारीफ की थी.

आज आयरा की परफॉर्मेंस वाले कार्यक्रम में CMD उपेन्‍द्र राय का पहुंचना शाहनवाज (Shahnawaz Hussain) परिवार के लिए सम्मानजनक बना. कमानी ऑडिटोरियम में हुए इस कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई थी. मंच पर पद्मश्री और पद्मभूषण से सम्मानित राजा-राधा रेड्डी दंपति के साथ शाहनवाज हुसैन भी मौजूद थे.

“सांसों की माला में सिमरूं पी का नाम”

‘रंगप्रवेशम’ कार्यक्रम में शाहनवाज हुसैन की बेटी आयरा हुसैन ने पहले गणेश वंदना से दर्शकों का दिल जीता. इसके बाद “सांसों की माला में सिमरूं पी का नाम”, नरसिंह अवतार से कल्कि अवतार तक की कहानी, खजुराहो के चंदेल वंश और मंदिरों की पृष्ठभूमि पर शानदार कुचिपुड़ी नृत्य पेश किए. उनकी हर प्रस्तुति पर तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई देती. सबसे मुश्किल तरंगम नृत्य में आयरा ने बिना पैर जमीन पर टिकाए कमाल कर दिखाया.

“मुझे ऐसी बेटी मिली, इससे बड़ी खुशी क्या”

इस कार्यक्रम में आयरा के अब तक के सफर की छोटी फिल्म दिखाई गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी संदेश भेजकर शुभकामनाएं दीं. प्रस्तुति के बाद शाहनवाज हुसैन भावुक हो गए. उन्होंने कहा, “मुझे ऐसी बेटी मिली, इससे बड़ी खुशी क्या हो सकती है.” आयरा ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने गुरु राजा-राधा रेड्डी और माता-पिता को दिया. मां रेणु हुसैन ने भी कहा कि बेटी ने मेरा सपना पूरा कर दिया.

कार्यक्रम में मौजूद रहे ये दिग्गज नेता

इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, जयंत चौधरी, अनुराग ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. कार्यक्रम के समापन में गुरु राजा-राधा रेड्डी ने कहा कि कुचिपुड़ी आसान नहीं होता, लेकिन आयरा ने उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया.

आयरा को सम्मान पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया. आयरा हुसैन का यह रंगप्रवेशम सिर्फ एक नृत्य कार्यक्रम नहीं, बल्कि संस्कृति, परंपरा और परिवार के गर्व का खूबसूरत संगम बन गया. कमानी ऑडिटोरियम की वह शाम लंबे समय तक याद रहेगी.

यह भी पढ़िए: भारत एक्सप्रेस के उर्दू कॉन्क्लेव ‘बज़्म-ए-सहाफ़त’ में शाहनवाज हुसैन ने CMD उपेंद्र राय को खुलकर दी मुबारकबाद

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

3 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

3 hours ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

3 hours ago