कला-साहित्य

सीएमडी उपेन्द्र राय की पहल से दोस्तोवस्की की रचना पर हिंदी नाटक का रूस में हुआ मंचन, IAC ने भेजा आभार संदेश

सैंट पीटर्सबर्ग: भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की दिशा में भारत एक्सप्रेस के सीएमडी एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय ने एक और महत्वपूर्ण पहल की है. उनकी इस पहल और भूमिका के लिए International Awards Collegium एवं Dostoevsky Star Awards की ओर से आभार संदेश भेजा गया और उन्हें आमंत्रित भी किया गया.

यह पहल कला, साहित्य और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के माध्यम से दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को मजबूत करने की दिशा में सीएमडी राय के प्रयासों को रेखांकित करती है. भारतीय एम्बेसी के तत्वावधान में Dom Baltic Grand Auditorium में आयोजित इस विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस ने स्पेशल पार्टनर के रूप में अहम भूमिका निभाई. इस आयोजन ने भारतीय कला और रूसी साहित्य के खूबसूरत संगम के माध्यम से दोनों देशों की अनूठी सांस्कृतिक विरासत को करीब लाने का काम किया.

‘चांदनी रातें’ नाटक का सफल मंचन

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विश्वविख्यात रूसी साहित्यकार फ्योदोर दोस्तोवस्की की क्लासिक रचना White Nights पर आधारित हिंदी नाटक ‘चांदनी रातें’ का मंचन रहा. मशहूर निर्देशक पूर्वा नरेश के निर्देशन में प्रस्तुत इस नाटक में जानी-मानी अदाकारा गिरिजा ओक, पूर्व आरजे कलाकार मंत्रा मुग्ध, दानिश हुसैन, शिमली बसु और कौस्तव सिन्हा ने अपने प्रभावशाली अभिनय से वहां मौजूद रूसी दर्शकों के दिलों में जोश भर दिया और सभागार को तालियों की गूंज से भर दिया.

इस आयोजन की विशेष बात यह रही कि इसमें रूसी लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. उनकी उत्साह भरी भागीदारी ने कार्यक्रम को भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक आत्मीयता का उदाहरण बना दिया. रूसी साहित्य की एक कालजयी रचना को हिंदी रंगमंच के माध्यम से प्रस्तुत करना इस बात का प्रमाण है कि कला और साहित्य भाषा तथा भौगोलिक सीमाओं से परे लोगों को जोड़ने की अद्भुत क्षमता रखते हैं.

संस्कृति और अंतरराष्ट्रीय मैत्री को बढ़ावा देता मीडिया का नया आयाम

सीएमडी उपेन्द्र राय की यह पहल इस विचार को मजबूती देती है कि मीडिया की भूमिका केवल समाचारों के प्रसार तक सीमित नहीं है, बल्कि वह विभिन्न देशों की संस्कृतियों, साहित्य और कलात्मक परंपराओं के बीच संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम भी बन सकता है. उनके नेतृत्व में भारत एक्सप्रेस ने पत्रकारिता से आगे बढ़कर सांस्कृतिक सहयोग और अंतरराष्ट्रीय मैत्री को प्रोत्साहित करने की दिशा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

यह भी पढ़ें: ‘YOU ARE THE SKY’: लॉन्च से पहले ही बिक गईं 7,000 प्रतियां…स्वामी स्वरूपानंद की पुस्तक का इंडिया हैबिटेट सेंटर में विमोचन

-भारत एक्सप्रेस

Pooja Choubey, Editorial Advisor

Recent Posts

सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में नया मोड़: दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म ‘दूसरा’ के मेकर्स को भेजा नोटिस

दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में फिल्म 'दूसरा'…

14 minutes ago

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ कोर्ट में खिंचा मामला, राऊज एवेन्यु कोर्ट जल्द करेगा सुनवाई

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर राऊज…

29 minutes ago

भारत के दिग्गजों की निजी यात्राओं का दस्तावेज है ‘पाथब्रेकर्स’, जानिए क्यों पढ़नी चाहिए यह किताब

सुचेता दलाल और देबाशीष बासु की 2026 में प्रकाशित किताब 'पाथब्रेकर्स: हाउ 10 विजनरी लीडर्स…

1 hour ago

दाल में काला या गांजा; तुअर के खेत में ऐसे बोया नशा, हुआ पर्दाफाश

आलीराजपुर के सोंडवा क्षेत्र में तुअर की फसल के बीच छिपकर गांजे की खेती की…

2 hours ago