111मध्य प्रदेश

Madhya Pradesh: दस किलो काजू-बादाम, 30 किलो नमकीन… एक घंटे की मीटिंग में छह लीटर दूध और दो किलो घी पी गए अफसर

मध्य प्रदेश का शहडोल जिला अपने अजब-गजब कारनामों के लिए अक्सर चर्चा में रहता है. कभी 4 लीटर पेंट के लिए 165 मजूदरों का बिल अधिकारी बना देते हैं, तो कभी मीटिंग के नाम पर हजारों की चाय पिला दी जाती है. अब इसी तरह का एक और मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है.

जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा

दरअसल, मध्य प्रदेश में जल संरक्षण को लेकर डॉ.मोहन यादव की सरकार ने जल गंगा संवर्धन अभियान शुरू किया है. मई में शुरू हुए इस अभियान के तहत अफसर गांव-गांव जाकर चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं. हालांकि इस अभियान से लोग कितने जागरूक हुए और उसका कितना असर धरातल पर दिखाई दे रहा है, इसका तो पता नहीं, लेकिन इस अभियान के दौरान अधिकारियों ने सरकारी पैसों को जमकर पानी की तरह बहाया, जिसे अफसरों ने अपनी आवभगत में खर्च कराए.

19 हजार के काजू-बादाम और किशमिश खा गए अफसर

बता दें कि जिले की भदवाही ग्राम पंचायत में पिछले महीने जल चौपाल का आयोजन किया गया था, जिसमें प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर अन्य कर्मचारी और ग्रामीण शामिल हुए थे. इस चौपाल का उदेश्य गांव में लोगों को जल संरक्षित करने के लिए जागरूक करना था, लेकिन चौपाल की छांव में अफसरों की मेज पर काजू-बादाम, किशमिश, दूध और घी की जमकर बारिश कराई गई. जिसका जिक्र पंचायत रजिस्टर में किया गया.

ग्राम पंचायत में एक घंटे चली इस चौपाल में अफसरों की खातिरदारी में पांच किलो काजू, 5 किलो बादाम, 3 किलो किशमिश, 30 किलो नमकीन, 20 पैकैट बिस्कुट, 6 लीटर दूध और 5 किलो चीनी खर्च हो गई. इतना ही नहीं, इस मेहमान नवाजी में अफसर दो किलो घी भी पी गए. जब इसका बिल बना तो उसपर खर्च की रकम लिखी गई 19 हजार 10 रुपये. इसके अलावा शुद्ध देसी घी का खर्च 5 हजार 260 रुपये अलग से बताया गया.

यह भी पढ़ें- Chhangur Baba: नेपाल के रास्ते भारत आते थे छांगुर बाबा को पैसे, यूपी और बिहार के एजेंट करते थे मदद… तीन साल में पाई ₹700 करोड़ की विदेशी फंडिंग

चौपाल में खर्च का बिल सामने आने के बाद जिला पंचायत प्रभारी मुद्रिका सिंह ने इसपर बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा, जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन कराया गया था, जिसमें अधिकारी और ग्रामीण शामिल हुए थे, चाय-नाश्ते की व्यवस्था कराई गई थी, लेकिन काजू-बादाम और किशमिश नाश्ते में शामिल किए जाने की बात सामने आ रही है, इसकी जांच कराई जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

7 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

8 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

8 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

8 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

9 hours ago