महाकुंभ 2025

वीडियो-फोटो को महाकुम्भ से जोड़कर फैलाई जा रही अफवाह, 34 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर की गई कार्रवाई

महाकुम्भ नगर, 22 फरवरी. बांग्लादेश में ट्रेन में आग लगने की पुरानी घटना को प्रयागराज के महाकुम्भ से जोड़कर सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार करने वाले 34 अकाउंट्स पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है.

अफवाह से मचाया गया भ्रम
सोशल मीडिया मॉनिटरिंग में पाया गया कि 22 फरवरी 2025 को कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स द्वारा वर्ष 2022 में बांग्लादेश के परबत एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग के वीडियो को प्रयागराज से जोड़कर यह झूठी खबर फैलाई गई कि “महाकुम्भ जाने वाली ट्रेन में 14 फरवरी 2025 को आग लगने से 300 लोगों की मौत हो गई.” पुलिस जांच में पुष्टि हुई कि यह वीडियो बांग्लादेश की पुरानी घटना का है. उत्तर प्रदेश पुलिस एवं कुम्भ मेला पुलिस ने सोशल मीडिया पर इसका खंडन किया.

34 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर मुकदमा दर्ज
इन अफवाहों को फैलाने वाले 34 सोशल मीडिया अकाउंट्स की पहचान कर कोतवाली कुम्भ मेला पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है.

अफवाह फैलाने वाले कुछ प्रमुख अकाउंट्स:
यूट्यूब: Gk_everyday, Niraj Das, Bindiya Devi, बलमा बिहार वाला, Vikas Patel आदि.

इंस्टाग्राम: Ajay Choudhary, abha_jaanu_01, Mahesh Kashoodhan, Brijesh Singh Yadav, Aman Nishad आदि.

अब तक 171 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कार्रवाई
महाकुम्भ मेला 2025 को लेकर अब तक 12 मामलों में 171 सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है.

प्रशासन की सख्त चेतावनी
कुम्भ मेला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी लें और किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें.

विशाल तलवार

Recent Posts

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

41 seconds ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

2 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

59 minutes ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

1 hour ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

1 hour ago