उत्तर प्रदेश

महाकुम्भ आने से वंचित रह गए जर्मनी के हिन्दू परिवारों के लिए भेजा गया त्रिवेणी संगम का जल

प्रयागराज महाकुंभ में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में पुण्य की डुबकी लगाई. इस त्रिवेणी के पावन जल की डुबकी से कोई छूट न जाय इसके लिए योगी सरकार ने अग्नि शमन विभाग की तरफ से प्रदेश के सभी 75 जिलों में त्रिवेणी पवित्र जल पहुंचाया. अब इसी त्रिवेणी के जल की मांग विदेशों से भी आनी शुरू हो गई है. इसकी पहली खेप प्रयागराज से भेज भी दी गई है.

जर्मनी भेजा गया गंगा जल

उत्तर प्रदेश सरकार ने महाकुंभ के समापन के बाद प्रदेश के सभी जिलों में संगम के जल को महा प्रसाद रूप में पहुंचाने का निर्णय लिया था जो किसी कारण वश यहां महा कुम्भ में आने से वंचित रह गए. लेकिन अब देश के बाहर भी यही पवित्र गंगा जल भेजने की मांग आई है जिसकी पहली खेप भी प्रयागराज से भेज दी गई है. प्रयागराज के एन आर एल एम उपायुक्त राजीव कुमार सिंह बताते हैं कि जनपद की.

जसरा की नारी शक्ति महिला प्रेरणा संकुल स्तरीय समिति की तरफ से त्रिवेणी के गंगा जल की आपूर्ति की जा रही है. इसी क्रम में कांच की 1000 बोतल में त्रिवेणी का पवित्र गंगा जल यहां से जर्मनी भेजा गया है. श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी के माध्यम से यह जल विदेश भेजा गया है. जर्मनी से जो श्रद्धालु किसी कारण वश महाकुम्भ नहीं पहुंच सके उनके लिए यह त्रिवेणी का जल भेजा गया है.

महाराष्ट्र से भी मिला 50 हजार बोतल गंगा जल भेजने का ऑर्डर

प्रदेश सरकार द्वारा महाकुम्भ के दिव्य और भव्य आयोजन के समय ही जनपद में बड़े स्तर त्रिवेणी के गंगा जल की पैकेजिंग की शुरुआत महिला स्वयं सहायता समूह की तरफ से हो गई थी. जसरा की नारी शक्ति महिला प्रेरणा संकुल स्तरीय समिति की प्रभारी नमिता सिंह बताती हैं कि महाकुम्भ के आयोजन के बाद अब तक 50 हजार से अधिक बोतल में पैक किया हुआ गंगा जल स्वयं सहायता समूह की उनकी महिलाओं द्वारा भेजा चुका है. हाल ही में उन्होंने नागपुर के शिव शंभू ग्रुप सोसायटी को 50 हजार बोतल त्रिवेणी का जल भेजा है. 500 एम एल की बोतल में यह गंगा जल भेजा गया है. जबकि जर्मनी जो गंगा जल भेजा गया था वह 250 एम एल की बोतल में था.

यूपी के 75 जिलों असम से भी भेजा जा चुका है त्रिवेणी का पावन जल

यूपी के सभी 75 जिलों में अग्नि शमन विभाग की तरफ से त्रिवेणी का पावन जल पहले ही पहुंचाया जा चुका है. यह सिलसिला अभी संपन्न चल ही रहा था कि नॉर्थ ईस्ट में असम से निजी टैंकर लेकर परम शिवम शिव मंदिर योगाश्रम, गुवाहाटी के संत राजा रामदास त्रिवेणी संगम पहुंचे थे . सीएफओ प्रमोद शर्मा का कहना है कि राजा रामदास जी ने टैंकर में गंगा जल भरवाने में विभाग का सहयोग मांगा और उनके विभाग ने उनके टैंकरों में जल भरकर उन्हें यहां से असम के लिए रवाना कर दिया गया था.

ये भी पढ़ें: Waqf Bill पास होते ही योगी सरकार का बड़ा ऐलान, यूपी में अब जब्त हो जाएंगी ये संपत्तियां

-भारत एक्सप्रेस

विशाल तलवार

Recent Posts

Parliament Security Breach केस में आरोपी सागर शर्मा और मनोरंजन डी को झटका, जमानत याचिका खारिज

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने संसद सुरक्षा चूक मामले के आरोपी सागर शर्मा और…

4 minutes ago

2019 चुनाव में बंद हुई शराब की दुकानें अब फिर खुलेंगी, हाईकोर्ट ने ममता सरकार को सुनाई खरी-खरी

कलकत्ता हाईकोर्ट ने 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान निलंबित किए गए पश्चिम बंगाल के…

28 minutes ago

विलय पर विराम! अजित पवार के निधन के बाद खत्म हुई विलय की बात, सुप्रिया सुले ने साफ किया रुख

Supriya Sule: NCP-शरदचंद्र पवार की सांसद सुप्रिया सुले ने दोनों गुटों के विलय की अटकलों…

50 minutes ago

बेकार कांच की बोतल से बनाएं खूबसूरत गमला, घर में उगाएं हरे-भरे पौधे

Glass Bottle Planter: घर में बेकार पड़ी कांच की बोतलों को फेंकने के बजाय खूबसूरत…

57 minutes ago

राहुल गांधी ने गिग वर्कर्स के लिए शुरू की नई योजना, बीमा के साथ हर शहर में बनेंगे रेस्ट जोन

Rahul Gandhi: तेलंगाना में राहुल गांधी और मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने गिग वर्कर्स के लिए…

58 minutes ago

मध्य प्रदेश के खरगोन में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.5 मापी गई

Earthquake In MP: मध्य प्रदेश के खरगोन में शनिवार सुबह 4.5 तीव्रता का भूकंप आया.…

1 hour ago