महाकुंभ 2025

महाकुंभ 2025 में बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा, अनुपम खेर से लेकर अदा शर्मा तक ने लगाई आस्था की डुबकी

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंच रही हैं. मकर संक्राति के मौके पर शुरू हुए महाकुंभ में लाखों से अधिक लोग गंगा, यमुना और सरस्वती के पवित्र संगम में डुबकी लगा चुके हैं. तो भला बॉलीवुड इसमें कहा पीछे रहने वाला है. बॉलीवुड के कई सितारों ने इस आस्था के कुम्भ में पहुंच कर शिरकत की. आइए आपको बताते है कि अब तक किस-किसने लगाई महाकुभ 2025 में आस्था की डुबकी.

अनुपम खेर

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर भी दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर हाल ही में महाकुंभ 2025 में भाग लेने के लिए प्रयागराज गए थे. गुरुवार को, अनुपम खेर के सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर की गई क्लिप में अनुपम को संगम में डुबकी लगाते देखा जा सकता है. वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, “महाकुंभ के दौरान गंगा में डुबकी लगाने के बाद मेरा जीवन सफल हो गया. मैंने उस स्थान पर पहुंचने के बाद पहली बार मंत्रों का जाप किया जहां मां गंगा, यमुना और सरस्वती का मिलन होता है.

रेमो ड‍िसूजा

बॉलीवुड के फेमस कोरियोग्राफर रेमो ड‍िसूजा हाल ही में वेष बदलकर महाकुंभ में पहुचें. जंहा उनको किसी ने भी नहीं पहचाना. रेमो ड‍िसूजा काले रंग के कपड़े पहने थे और चेहरो को भी काले कपड़े से ढंका था. उनकी सिर्फ आंखें नजर आ रही थीं. फेमस कोरियोग्राफर रेमो ड‍िसूजा अपनी पत्‍नी लिजेल और बच्‍चों के साथ महाकुंभ पहुंचे. रेमो ने ना सिर्फ गंगा में डुबकी लगाई बल्कि वहां नाव की भी सवारी की. फैंस रेमो के साथ अवतार को खूब पसंद कर रहे हैं.

गुरु रंधावा

पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा भी हाल ही में प्रयागराज पहुंचे थे. जहां उन्होंने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई. कुंभ से एक तस्वीर शेयर करते हुए सिंगर ने लिखा था कि,”प्रयागराज में मां गंगा में पवित्र डुबकी लगाने का सौभाग्य मिला.”

सपना चौधरी

मशहुर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी भी हाल ही में महाकुंभ में पहुची थी. इस दौरान वह नाव पर भी नजर आईं. इसके बाद सपना ने त्रिवेणी में स्नान किया. सपना चौधरी एक वीडियो सपना ने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया था.

अदा शर्मा

बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा भी महाकुंभ में पहुंचकर गंगा में स्नान कर चुकी हैं. इसकी झलक एक्ट्रेसोशल मीडिया पर शेयर की थी. इस दौरान एक्ट्रेस अदा शर्मा ट्रेडिशनल लुक में नजर आई. उन्होंने येलो कलर की साड़ी पहनी हुई थी.

ममता कुलकर्णी

90 के दशक की ग्लैमरस एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने करीब 22 साल बाद वापसी की, लेकिन लंबे वक्त तक गुमनामी की जिंदगी जीने के बाद उन्होंने संन्यांस लिया और वो किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर भी बनी.

रवि किशन

भोजपुरी सिनेमा के मशहूर एक्टर रवि किशन ने भी संगम में डूबकी लगाई थी. एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर संगम नगरी से अपना वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वे संगम में डूबकी और पूजा पाठ करते दिखें.

पंजाबी सिंग निंजा

महाकुंभ 2025 में अपनी उपस्थिति दर्ज करने पहुंचे निंजा ने अखाड़े में साधु-संतों के साथ बाबा भोलेनाथ का भजन किया. सिंगर ने इस खास पल को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. वीडियो में सिंगर को अपने साथियों और साधु-संतों के साथ शिव में लीन होते देखा जा सकता है.

भाग्यश्री

बॉलीवुड की खूबसूरत हसीना भाग्यश्री भी प्रयागराज पहुंचीं. भाग्यश्री ने कहा कि अपनी बेटी अवंतिका के साथ महाकुंभ मेले में भाग लेने के बाद उन्हें अच्छा महसूस हुआ और वहां बहुत सारी सुविधाएं थीं


ये भी पढ़ें:श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए मेला प्रशासन और कुम्भ पुलिस ने की विशेष तैयारी


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

7 अक्टूबर की दरिंदगी का हिसाब! नोआ अर्गमनी को बाइक पर अगवा कर भागने वाला हमास आतंकी गाजा में ढेर

इजरायली सेना ने गाजा के नुसेरात में बड़ा एक्शन लेते हुए 7 अक्टूबर हमले के…

14 minutes ago

आंवले से बदली किस्मत! ‘मन की बात’ में पीएम मोदी बोले- वोकल फॉर लोकल की मिसाल है प्रतापगढ़

PM Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने लोकप्रिय मासिक रेडियो…

28 minutes ago

बाढ़ में उतरे पप्पू यादव, प्रशासन को घेरा, CEC ज्ञानेश कुमार पर क्या बोले?

Bihar News: पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने सुपौल जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों…

28 minutes ago

‘पहले इंतजार होता था, अब घर में घुसकर मारते हैं’ ‘मन की बात’ में सर्जिकल स्ट्राइक की 10वीं वर्षगांठ पर गरजे PM मोदी

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की…

47 minutes ago

क्या अमेरिकी महिला ने दिया चार पिल्लों को जन्म? जानिए वायरल खबर की सच्चाई

सोशल मीडिया एक प्रतिष्ठित अखबार में छपी एक खबर अब तेजी से इंटरनेट पर तेजी…

1 hour ago