देश

डबल इंजन की सरकार ही विकास को आगे बढ़ा सकती है : सीएम योगी

दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रचार जारी है. तमाम दलों के कद्दावर नेता दिल्ली की जनता से अपनी-अपनी पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं. इसी क्रम में मंगलवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगोलपुरी में एक चुनावी सभा को संबोधित किया. इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ही विकास को आगे बढ़ा सकती है.

सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अभूतपूर्व स्नेह और समर्थन के लिए मंगोलपुरी विधानसभा क्षेत्र के लोगों का हृदय से अभिनंदन. विकास, डबल इंजन की सरकार से ही आगे बढ़ सकता है. मंगोलपुरी की जनता-जनार्दन का यह अपार उत्साह इस बात का उद्घोष है कि दिल्ली में विकास और सुशासन का कमल खिलने जा रहा है, जन आशीर्वाद से डबल इंजन की भाजपा सरकार बनने जा रही है.

सीएम योगी ने दिल्ली की आप सरकार पर बोला हमला

सीएम योगी ने कहा कि ‘नया भारत’ पूरी मजबूती के साथ बिना रुके, बिना डिगे, बिना थके अपनी विकास यात्रा को आगे बढ़ा रहा है. दुनिया भर में भारत के विकास की दर सबसे अधिक है. वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि ‘आप’ सरकार अराजकता की पर्याय बन चुकी है. दिल्ली की जनता को आम आदमी पार्टी ने बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा है. आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार की जननी है, उन्होंने बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्याओं का भी आधार कार्ड बनाने का पाप किया है. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक पर भी भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं.

उन्होंने कहा कि ‘आप’ ने दिल्ली के लोगों को बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा है. दिल्ली के लोगों को ना तो सही से बिजली मिल रही है, ना शुद्ध पानी की व्यवस्था है, ना सीवर की समस्या का समाधान हुआ है, ना अच्छे स्वास्थ्य केंद्र हैं, ना ही रोजगार के अवसर हैं. यह सरकार हर काम में भ्रष्टाचार फैलाती है. मैंने पिछली बार कहा था कि केजरीवाल जी अगर आपके अंदर थोड़ा सा भी नैतिक साहस होता, तो आप अपने मंत्रियों के साथ प्रयागराज जाकर गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम में डुबकी लगाते. मगर, आपने ऐसा नहीं किया, क्योंकि आप वहां नहीं गए, इसका मतलब आप मां यमुना के लिए कुछ नहीं कर पाए.

दिल्ली में स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं की कमी

सीएम योगी ने कहा कि एक ओर दिल्ली में स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं की कमी है, दूसरी ओर आम आदमी पार्टी ने देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया है. आपने देखा होगा कि इन्होंने आधार बनाने की मशीन अपने नेताओं को दी और उनके माध्यम से बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्याओं के आधार कार्ड बनाने का पाप किया है. दिल्ली के ओखला इलाके में बांग्लादेशी घुसपैठियों को बसाकर देश की सुरक्षा को खतरे में डाला है. यह पार्टी दिल्ली की सुरक्षा, दिल्ली के नौजवानों के अधिकारों और दिल्ली की बहन-बेटियों की सुरक्षा के खिलाफ काम कर रही है. ऐसी पार्टी को कभी बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए.


ये भी पढ़ें- महाकुंभ 2025 में बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा, अनुपम खेर से लेकर अदा शर्मा तक ने लगाई आस्था की डुबकी


-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

स्वतंत्र भारद्वाज को पटियाला हाउस कोर्ट से नियमित जमानत, जानें अदालत ने लगाईं कौन-कौन सी शर्तें

Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर प्रदर्शन से…

8 minutes ago

यूपी राज्यसभा के लिए बीजेपी के आठों उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा, सीएम योगी रहे मौजूद

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…

11 minutes ago

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का निधन, 33 साल के करियर का अंत; एजेंसी में शोक की लहर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…

40 minutes ago

कंपनी ने नौकरी से निकाला तो रोबोट ने दी जान, धधकते लावा में लगाई छलांग; फिल्मी सीन हुआ सच

अमेरिकन ह्यूमनॉइड रोबोट कंपनी 'फिगर एआई' ने अपने पुराने रोबोट्स को कबाड़ में फेंकने या…

47 minutes ago

एक झटके में चली गई 50 वर्षीय बुजुर्ग की जान, नवादा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर

Bihar Road Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को…

52 minutes ago