महाकुंभ 2025

“बाउंड्री के पीछे से एक चिंगारी आई और…”, Gita Press के ट्रस्टी ने बताई आग लगने के पीछे की सच्चाई

Mahakumbh 2025 : महाकुंभ क्षेत्र के सेक्टर 19 स्थित गीता प्रेस शिविर में रविवार को लगी आग पर काबू पा लिया गया है. इस घटना के बारे में गीता प्रेस के ट्रस्टी कृष्ण कुमार खेमका ने बताया कि घटना में किसी तरह की कोई जनहानि  नहीं हुई है.

बाउंड्री के पीछे से लगी आग- खेमका

गीता प्रेस के ट्रस्टी कृष्ण कुमार खेमका ने कहा, “यह आग हमारे यहां से नहीं लगी बल्कि बाउंड्री के पीछे कुछ लोग रह रहे हैं, वहीं से ही यह आग लगी है. आग की चिंगारी ने गीता प्रेस को अपनी चपेट में लिया, जो बाद में और भी भीषण हो गई. हालांकि, इस आग में जान की हानि नहीं हुई है, लेकिन माल जलकर राख हो गया है. हम सब सुरक्षित हैं.”

करोड़ों का नुकसान हुआ- खेमका

कृष्ण कुमार खेमका ने दावा किया है कि “170 कॉटेज थे, जो जलकर खाक हो गए हैं. इस आग की वजह से करोड़ों का नुकसान हुआ है. हालांकि, प्रशासन की टीम ने आग बुझाने में हमारी बहुत मदद की. तुरंत ही दमकल टीम आई और आग पर काबू पाया. मुख्यमंत्री योगी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया और उन्होंने अधिकारियों को निर्देश जारी किए. इसके अलावा पीएम मोदी ने हालात की जानकारी ली और प्रशासन का भी पूरा सहयोग मिल रहा है.”

उन्होंने बताया, “यह घटना कुयोग से घटी है, अब इसमें किसका नाम लिया जाए कि घटना उसकी वजह से घटी है और किसकी जांच की जाएगी. हमारा कोई दुश्मन नहीं है. हमारे हौसले बुलंद हैं और प्रशासन की तरफ से मदद का भी आश्वासन दिया गया है. हमारा पूरा हौसला बना हुआ है और कल्पवास को पूरा करके ही रहेंगे.”

यह भी पढ़ें-  महाकुंभ क्षेत्र में लगी भीषण आग पर फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू, CM योगी मौके पर मौजूद

गीता प्रेस के शिविर में लगी थी आग

बता दें कि रविवार  (19 जनवरी) को करीब चार बजे कुंभ क्षेत्र के सेक्टर-19 स्थित गीता प्रेस के शिविर में आग लग गई. आग की लपटें बढ़ने के बाद इसके आसपास के प्रयागवाल के 10 टेंट भी प्रभावित हुए. आग लगने के बाद तुरंत अग्निशमन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शाम पांच बजे तक आग पर काबू पा लिया.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

EaseMyTrip यूजर्स के लिए बड़ी सुविधा, Apple Pay से अब तेजी से होगा पेमेंट

EaseMyTrip भारत में Apple Pay का लॉन्च पार्टनर बना है. जानिए Apple Pay से ट्रैवल…

3 minutes ago

भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में शामिल होंगे भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेंद्र राय, मीडिया के भविष्य पर रखेंगे विचार

इंदौर में आयोजित भारतीय पत्रकारिता महोत्सव सीजन-18 में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय शामिल…

21 minutes ago

व्यतीपात योग में पितृ पक्ष की सप्तमी श्राद्ध, जानें आज के पंचांग की खास बातें

Pitru Paksha Panchang: 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी…

3 hours ago