गीता प्रेस के ट्रस्टी कृष्ण कुमार खेमका.
Mahakumbh 2025 : महाकुंभ क्षेत्र के सेक्टर 19 स्थित गीता प्रेस शिविर में रविवार को लगी आग पर काबू पा लिया गया है. इस घटना के बारे में गीता प्रेस के ट्रस्टी कृष्ण कुमार खेमका ने बताया कि घटना में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है.
बाउंड्री के पीछे से लगी आग- खेमका
गीता प्रेस के ट्रस्टी कृष्ण कुमार खेमका ने कहा, “यह आग हमारे यहां से नहीं लगी बल्कि बाउंड्री के पीछे कुछ लोग रह रहे हैं, वहीं से ही यह आग लगी है. आग की चिंगारी ने गीता प्रेस को अपनी चपेट में लिया, जो बाद में और भी भीषण हो गई. हालांकि, इस आग में जान की हानि नहीं हुई है, लेकिन माल जलकर राख हो गया है. हम सब सुरक्षित हैं.”
करोड़ों का नुकसान हुआ- खेमका
कृष्ण कुमार खेमका ने दावा किया है कि “170 कॉटेज थे, जो जलकर खाक हो गए हैं. इस आग की वजह से करोड़ों का नुकसान हुआ है. हालांकि, प्रशासन की टीम ने आग बुझाने में हमारी बहुत मदद की. तुरंत ही दमकल टीम आई और आग पर काबू पाया. मुख्यमंत्री योगी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया और उन्होंने अधिकारियों को निर्देश जारी किए. इसके अलावा पीएम मोदी ने हालात की जानकारी ली और प्रशासन का भी पूरा सहयोग मिल रहा है.”
#WATCH | Fire at #MahaKumbhMela2025 | Krishna Kumar Khemka, Trustee Geeta Press Gorakhpur, says, "This shivir is of Akhil Bharatiya Dharm Sangh and Gita Press, combined. We have built this with so much vigilance and all were prohibited from doing any kind of activity related to… pic.twitter.com/46kdH6COgY
— ANI (@ANI) January 19, 2025
उन्होंने बताया, “यह घटना कुयोग से घटी है, अब इसमें किसका नाम लिया जाए कि घटना उसकी वजह से घटी है और किसकी जांच की जाएगी. हमारा कोई दुश्मन नहीं है. हमारे हौसले बुलंद हैं और प्रशासन की तरफ से मदद का भी आश्वासन दिया गया है. हमारा पूरा हौसला बना हुआ है और कल्पवास को पूरा करके ही रहेंगे.”
यह भी पढ़ें- महाकुंभ क्षेत्र में लगी भीषण आग पर फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू, CM योगी मौके पर मौजूद
गीता प्रेस के शिविर में लगी थी आग
बता दें कि रविवार (19 जनवरी) को करीब चार बजे कुंभ क्षेत्र के सेक्टर-19 स्थित गीता प्रेस के शिविर में आग लग गई. आग की लपटें बढ़ने के बाद इसके आसपास के प्रयागवाल के 10 टेंट भी प्रभावित हुए. आग लगने के बाद तुरंत अग्निशमन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शाम पांच बजे तक आग पर काबू पा लिया.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
