महाकुंभ 2025

Maha Kumbh 2025: मौनी अमावस्‍या पर उमड़े करोड़ों श्रद्धालु, हेलिकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा, देखें VIDEO

Maha Kumbh Mela 2025: प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार महाकुंभ 2025 को यादगार बनाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है. श्रद्धालुओं के लिए यह महाकुंभ एक शानदार अनुभव हो, इसके लिए स्वच्छता, सुरक्षा और सुविधा सभी चीजों का खास ध्यान रखा जा रहा है.

संतों और श्रद्धालुओं पर हेलिकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा (Maha Kumbh Mela 2025)

बीती रात कुंभ में एक दुखद घटना हुई. भगदड़ में लगभग दो दर्जन श्रद्धालुओं की जान चली गई. हालांकि, प्रशासन फौरन चेता और कुंभ की व्‍यवस्‍थाओं में फिर से जुट गया. बुधवार, मौनी अमावस्‍या के अवसर पर पूरी महाकुंभ नगरी करोड़ों श्रद्धालुओं, साधु संतों की गवाह बनी है. इस अवसर पर संगम में अमृत स्नान के दौरान पुष्प-वर्षा करवाई गई.

यह भी पढ़ें: शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने की PM मोदी और CM योगी के महाकुंभ-आयोजन के प्रयासों की सराहना

22 क्विंटल पुष्प किए गए एकत्रित (Maha Kumbh Mela 2025)

मौनी अमावस्या के मौके पर महाकुंभ में अलग-अलग अखाड़ों के संतों ने अमृत स्नान किया. सबसे पहले जूना अखाड़ा के साधुओं ने संगम तट पर पहुंचकर स्नान किया. इस दौरान, हेलिकॉप्टर से इन साधु-संतों पर फूलों की बारिश की गई. ये नजारा बेहद अद्भुत था. अमृत स्नान के दौरान संतों के साथ-साथ श्रद्धालुओं पर भी फूल बरसे.

हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा कराने के साथ-साथ कुंभनगरी के घाटों पर भी पुष्‍प नजर आए. बताया जाता है कि इसके लिए 22 क्विंटल पुष्प एकत्रित किए गए.

भारत एक्‍सप्रेस

Uma Sharma

Recent Posts

5 शहरों से 26 शहरों तक पहुंचा मेट्रो नेटवर्क, रोज 1 करोड़ से ज्यादा लोग कर रहे सफर- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में भारत में केवल 248 किलोमीटर मेट्रो नेटवर्क था,…

6 minutes ago

पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, हाई पावर्ड कमेटी को एक महीने में रिपोर्ट देने का आदेश

Supreme Court Jantar Mantar Police Action: दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस…

10 minutes ago

दिल्ली दंगा साजिश केस: शरजील इमाम ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, हाई कोर्ट से नहीं मिली थी जमानत

दिल्ली दंगा 2020 की साजिश के आरोपी शरजील इमाम ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले…

28 minutes ago

दिवाली-छठ पर घर जाना हुआ आसान, रेलवे ने चलाईं 5 नई पूजा स्पेशल ट्रेनें

Diwali Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे…

1 hour ago