पीएम मोदी ने छुए बीजेपी प्रत्याशी के पैर.
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र सभी राजनीतिक दल जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पूरी ताकत झोंक रहे हैं. हाल ही में पीएम मोदी ने करतार नगर विधानसभा सीट पर एक रैली को संबोधित किया, जहां उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला.
इस रैली के दौरान एक अनोखा दृश्य देखने को मिला, जब पीएम मोदी ने बीजेपी उम्मीदवार के पैर छूकर उन्हें सम्मान दिया. पटपड़गंज विधानसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी रविंद्र सिंह नेगी भी इस कार्यक्रम में शामिल थे. जब मंच से उनका नाम पुकारा गया, तो उन्होंने पीएम मोदी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया.
इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने भी उनके पैर छूकर सम्मान प्रकट किया, और यह दृश्य तीन बार दोहराया गया. इस दौरान मंच पर मौजूद अन्य नेता भी चकित रह गए. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि AAP नेताओं ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए ऐसा पाप किया है, जिसे माफ नहीं किया जा सकता. पीएम मोदी ने कहा, “दिल्ली के एक पूर्व मुख्यमंत्री ने हरियाणा के लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. हार के डर से आम आदमी पार्टी बौखला गई है. क्या हरियाणा दिल्ली से अलग है? क्या वहां के लोग दिल्ली में नहीं रहते? हरियाणा से आने वाला पानी दिल्ली के हर नागरिक के लिए जरूरी है. पिछले 11 सालों से मैं भी वही पानी पी रहा हूं, न्यायपालिका के सम्मानित सदस्य और अन्य लोग भी वही पानी पीते हैं.”
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आम आदमी पार्टी की हार सुनिश्चित है, इसलिए वे गुप्त रूप से कांग्रेस से समझौता कर चुके हैं. उन्होंने कहा, “AAP और कांग्रेस के बीच गुप्त गठबंधन हो चुका है. वे चाहते हैं कि अगर AAP का उम्मीदवार न जीते, तो कांग्रेस का जीत जाए, ताकि बाद में सत्ता पर कब्जा किया जा सके. अगर ऐसा हुआ, तो दिल्ली पर दोहरी आपदा आ जाएगी. इसलिए सभी को भाजपा के कमल निशान पर वोट देना चाहिए और 5 फरवरी को मतदान के सारे रिकॉर्ड तोड़ने चाहिए.”
दिल्ली की पटपड़गंज विधानसभा सीट इस चुनाव में सबसे चर्चित सीटों में से एक है. यहां मुकाबला बेहद दिलचस्प हो सकता है. इस बार आम आदमी पार्टी ने प्रसिद्ध शिक्षक अवध ओझा को मैदान में उतारा है, जबकि बीजेपी ने रविंद्र सिंह नेगी को उम्मीदवार बनाया है. इस सीट पर पहले आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया चुनाव लड़ते थे, लेकिन इस बार उन्होंने अपनी सीट बदल ली है.
2019 के चुनाव में पटपड़गंज सीट पर बीजेपी के रविंद्र सिंह नेगी को मात्र 3,000 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था. इस बार फिर से वही उम्मीदवार मैदान में हैं, जिससे मुकाबला कड़ा होने की संभावना है.
देखें वीडियो-
-भारत एक्सप्रेस
निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…
Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…
उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…
Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…
'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…
27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…