प्रयागराज में चल रहा महाकुंभ अब समाप्त होने की कगार पर है. लेकिन महाकुंभ को लेकर राजनीति अभी जारी है. महाकुंभ में अब तक लगभग 58 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने संगम स्नान किया हैं. संगम में श्रद्धालुओं की आस्था की डूबकी के साथ ही महाकुंभ को लेकर यूपी में सियासत भी तेज है.
महाकुंभ में नदियों के पानी को लेकर उठे सवाल पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुछ लोग महाकुंभ को बदनाम करने की लगातार कोशिश कर रहे हैं. संगम का पानी ना सिर्फ स्नान करने बल्कि पीने के योग्य भी है.
CM योगी के इस पर बयान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार को करारा जवाब दिया. उन्होने कहा कि अगर संगम का पानी पीने योग्य है तो इसे BJP नेताओं के घर खाना पकाने और स्नान करने के लिए भेजा जाए.
ये पहली बार नही है कि जब अखिलेश यादव महाकुंभ को लेकर सरकार पर निशाना साध रहे हैं. इससे पहले अखिलेश यादव ने महाकुंभ में श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाओं पर सवाल उठाया था. उन्होंने पहले मौनी अमावस्या पर हुई भगदड़, फिर रेलवे स्टेशन की भगदड़, फिर हाईवेज पर ट्रैफिक को लेकर और अब गंगा सफाई पर योगी सरकार को घेरते हुए नजर आ रहे हैं.
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “पिछले 10 सालों में कोई भी ऐसा आयोजन नहीं हुआ है जिस पर भारत को गर्व हुआ हो, लेकिन विपक्ष ने उस पर गैरजिम्मेदाराना टिप्पणी की है. आज कुंभ मेला में 60 करोड़ से अधिक लोग पवित्र डुबकी लगा चुके हैं.”
उन्होंने आगे कहा कि कुंभ मेला अब दुनिया भर के लोगों के लिए एक आकर्षण बन गया है, लेकिन ऐसे में विपक्ष द्वारा पानी की गुणवत्ता पर की जा रही टिप्पणियों को वे गैरजिम्मेदाराना मानते हैं. शेखावत ने यह भी कहा, “नदियों के पानी, नहाने के पानी, पीने के पानी और पीने योग्य पानी के लिए दुनियाभर में अलग-अलग मानक हैं और मुझे लगता है कि अखिलेश यादव इन मानकों को समझ नहीं पा रहे हैं.”
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी शुक्रवार को महाकुंभ में आस्था की डूबकी लगाई और कहा कि कुंभ में स्नान करना बहुत बड़ा सौभाग्य है. परमात्मा को बहुत-बहुत आभार कि उन्होंने हमें महाकुंभ में स्नान करने का मौका दिया. कुशलता के साथ मेला प्रबंधन किया गया है. साथ ही उन्होने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूरे प्रशासन को धन्यवाद दिया.
ये भी पढ़ें: सीएम योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना, महाकुंभ पर राजनीति न करने की दी नसीहत
-भारत एक्सप्रेस
Indian Railways Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के तहत 3,548…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जापान के पूर्व पीएम दिवंगत शिंजो आबे की पत्नी अकी…
UP News: कौशांबी में 5 साल पुराने प्रेम संबंध का दुखद अंत हो गया. दूसरी…
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को शिक्षा में जल से जुड़े विषयों…
Dhanraj Nathwani PM Modi Praise: सपा के राज्यसभा उम्मीदवार धनराज नाथवानी ने पीएम मोदी के…
पंजाब के फिरोजपुर में बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 20 किलो से…