महाकुंभ 2025

MahaKumbh 2025: सीएम योगी के निर्देश पर महाकुंभ में साइबर सुरक्षा का विशेष इंतजाम, श्रद्धालुओं के लिए 56 स्पेशल साइबर योद्धा होंगे तैनात

महाकुंभनगर: महाकुंभ में श्रद्धालुओं की साइबर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं. यहां देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महाकुंभनगर में 56 साइबर योद्धा तैनात किए जा रहे हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर डिजिटल महाकुंभ की पूरी मॉनिटरिंग खुद एसएसपी महाकुंभनगर के द्वारा की जा रही है. साइबर सुरक्षा की विशेष योजना के तहत साइबर ठगों के खिलाफ बड़ा एक्शन प्लान तैयार किया गया है.

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर महाकुंभनगर के सभी थानों में एक स्पेशल साइबर हेल्प डेस्क बनाई जा रही है, जिसमें साइबर पेट्रोलिंग के लिए एक्सपर्ट तैनात किए गए हैं. मेला के साथ ही पूरे प्रयागराज ने वीएमडी पर फिल्म के साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से भी श्रद्धालुओं को जागरूक किया जा रहा है. इसके लिए बाकायदा एआई, एक्स, फेसबुक और गूगल का विधिवत उपयोग किया जा रहा है.

40 वीएमडी मेला क्षेत्र और 40 कमिश्नरेट में लगेंगे

महाकुंभनगर में तकरीबन 45 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है. इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को जागरूक करने के लिए योगी सरकार ने प्रिंट, डिजिटल और सोशल मीडिया हर प्लेटफार्म का प्रयोग करने का फैसला किया है. इसी योजना के तहत पूरे मेला क्षेत्र और कमिश्नरेट में जगह-जगह वैरिएबल मैसेजिंग डिस्प्ले (वीएमडी) लगाने की तैयारी पूरी कर ली गई है. इस योजना के तहत 40 वैरिएबल मैसेजिंग डिस्प्ले मेला क्षेत्र और 40 कमिश्नरेट में लगाए जा रहे हैं, जिन पर साइबर सिक्योरिटी को लेकर श्रद्धालु जनों को जागरूक किया जाएगा, ताजी वो साइबर ठगों से सावधान रहें.

फर्जी वेबसाइटों की सूचना पर तुरंत एक्शन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरुप पहली बार दिव्य और भव्य के साथ-साथ डिजिटल महाकुंभ की योजना तैयार की गई है. जिसके तहत पहली बार बेहद हाईटेक इंतजाम किए जा रहे हैं. यहां देश-विदेश से आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को जागरूक करने के अलावा उन्हें एआई, डार्क वेबसाइट और सोशल मीडिया स्कैमर्स से बचाने के लिए महाकुंभ साइबर थाना बनाया गया है. इसका उद्देश्य महाकुंभ में श्रद्धालुओं की ऑनलाइन सुरक्षा का इंतजाम पुख्ता करना है. साइबर ठगों के फर्जी लिंक के हथियार महाकुंभ में पूरी तरह नेस्तनाबूद कर दिए जाएंगे. यहां काम करने वाली प्रदेश के चुनिंदा एक्सपर्ट की टीम ने फिलहाल लगभग 50 वेबसाइटों को अपने रडार पर लेकर उनके खिलाफ कार्यवाही भी शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें: महाकुंभ 2025: भूमि आवंटन कार्य तेज, 31 दिसंबर तक सभी संस्थाओं को भूमि आवंटित करने का लक्ष्य

इसके अलावा ऑनलाइन सुरक्षा के लिए मोबाइल साइबर टीम भी सक्रिय कर दी गई है, जो श्रद्धालुओं को बड़े पैमाने पर जागरूक करने का काम भी कर रही है. महाकुंभ मेले से संबंधित जानकारी के लिए 1920 नंबर भी जारी किया गया है. इसके साथ-साथ सरकारी वेबसाइट (जिनमें gov.in लगा हो) का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा फर्जी वेबसाइटों की सूचना भी यहां थाने में दी जा सकती है, जिस पर साइबर थाना तुरंत कार्यवाही करेगा. इसके साथ साथ ठगों का ऐसा गिरोह जो एआई, फेसबुक, एक्स या इंस्टाग्राम के माध्यम से लोगों से पैसे मांगते हैं, उन पर भी साइबर एक्सपर्ट नजर रख रहे हैं. शिकायत मिलते ही उन पर प्रभावी कार्यवाही की जाएगी. इनके अलावा फर्जी वेबसाइट और लिंक के जरिए धोखाधड़ी करने वालों पर भी सख्ती की जाएगी.

सभी 56 थानों में साइबर हेल्प डेस्क स्थापित किए जा रहे हैं. साइबर ठगों से सावधान रखने को पूरे मेला क्षेत्र में वीएमडी पर फिल्म चलकर लोगों को जागरूक किया जाएगा.– राजेश द्विवेदी, एसएसपी महाकुंभ

-भारत एक्सप्रेस 

विशाल तलवार

Recent Posts

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

42 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

59 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

1 hour ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

1 hour ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

2 hours ago