महाकुंभ 2025

अडानी समूह के महाकुंभ में सेवा कार्यों की महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी ने की सराहना

Mahakumbh 2025: एक तरफ़ जहां महाकुंभ में पवित्र स्नान के लिए देश और दुनिया से श्रद्धालुओं की प्रतिदिन भारी भीड़ प्रयागराज में उमड़ रही है वहीं करोड़ों लोग संगम में पवित्र डुबकी लगा रहे हैं, भीड़ और आवागमन को लेकर लोग चिंता में हैं लेकिन खानपान को लेकर लोगों में किसी तरह की चिंता नहीं है. इसका कारण है अडानी ग्रुप के तत्वाधान में इस्कॉन द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा कुंभ मेला क्षेत्र में महाप्रसाद, जिसकी सराहना देश-दुनिया में हो हो रही है. इसी बीच गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी ने भी सराहना करते हुए साधुवाद दिया.

40 से ज्यादा स्थानों पर महाप्रसाद का वितरण

अडानी और इस्कॉन मिलकर प्रतिदिन 1 लाख से ज्यादा लोगों के लिए महाप्रसाद का वितरण कर रहे हैं. यह महाप्रसाद, मेला क्षेत्र में स्थित इस्कॉन की 3 रसोईयों में बनाया जा रहा है और 40 से भी ज्यादा स्थानों पर वितरित किया जा रहा है. बता दें कि अडानी समहू ने इस्कॉन के साथ मिल कर प्रतिदिन 1 लाख लोगों में महाप्रसाद वितरण का लक्ष्य रखा है. यह सेवा महाकुंभ मेला जारी रहने तक चलती रहेगी.

गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी एक शिक्षाविद, दार्शनिक, मार्गदर्शक, लेखक और योगी हैं. नैतिकता, मूल्यों, और गीता पर उनकी किताबें और व्याख्यान कई लोगों के लिए एक अध्याय बन गए हैं.

ध्यान, सेवा, और मानवता के प्रति समर्पण (सत्संग, सेवा और सुमिरन) के दिव्य विचारों के लिए समर्पित ज्ञानानंद ने श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति (संगठन) की स्थापना की.वह 1990 से लगातार ध्यान और प्रार्थनाओं के व्यावहारिक लाभ सिखा रहे हैं और दिन-प्रतिदिन जीवन की समस्याओं और उनके समाधानों के लिए प्रेरणा देते हैं. जबकि उन्होंने युवा से लेकर बूढ़ों तक को गीता का ज्ञान देने के लिए जीओ (जी.आई.ई.ओ.) गीता की स्थापना की.

यह भी पढ़ें- Mahakumbh 2025: अडानी ग्रुप रोजाना एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं को वितरित कर रहा महाप्रसाद, खाने के बाद जमकर तारीफ कर रहे लोग

इसके अलावा स्वामी ज्ञानानंद विश्व भर में गीता महोत्सव करवाते आ रहे हैं. उन्होंने मारीशस, लंदन इत्यादि में बड़े-बड़े शहरों में गीता महोत्सव का आयोजन किया है. देश विदेश में आपके अनन्य अनुयायी हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

Diwali 2026 Fashion Trends: इस दिवाली ट्रेडिशनल लुक के साथ दिखेगा मॉडर्न स्टाइल का तड़का, जानें क्या है फैशन में खास

Diwali 2026 Fashion Trends: दिवाली 2026 में ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ मॉडर्न फैशन का कॉम्बिनेशन…

8 minutes ago

अरे ये क्या हो गया…! प्रचार में दिन-रात एक किए, पर पर्चा भरना ही भूल गई सरपंच प्रत्याशी

राजस्थान के झालावाड़ जिले में सरपंच पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहीं मनभर…

18 minutes ago

‘यूरोप के दिल में लोकतंत्र पर सीधी चोट…!’ पीएम और राष्ट्रपति की जंग में कैसे तमाशा बना पोलैंड?

पोलैंड की संवैधानिक अदालत के मुख्य न्यायाधीश के निलंबन और अदालत परिसर में पुलिस कार्रवाई…

37 minutes ago

पंचकूला के सरकारी स्कूल में हैरान करने वाली घटना, तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की बच्ची पर किया जानलेवा हमला

पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…

59 minutes ago

काशी-दिल्ली स्लीपर वंदे भारत के शुभारंभ से पहले प्रधानमंत्री मोदी बोले- आस्था को अवसर और परंपरा को आधुनिकता से जोड़ेगी ट्रेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से उत्तर प्रदेश की पहली स्लीपर वंदे भारत…

1 hour ago