सीएम देवेंद्र फडणवीस. (फाइल फोटो)
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर इलेक्शन कमीशन के डेटा पर सवाल खड़े किए. इसको लेकर सियासत तेज हो गई है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आत्मचिंतन करने की सलाह देते हुए उनसे माफी की मांग की है.
फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ” राहुल गांधी महाराष्ट्र का अपमान करने के बजाय आत्मचिंतन करें. आपने छत्रपति शिवाजी महाराज, भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर, महात्माफुले और वीर सावरकर की भूमि महाराष्ट्र के लोगों का अपमान किया है. आपने महाराष्ट्र के लोगों द्वारा एनडीए को दिए गए लोकतांत्रिक जनादेश पर सिर्फ इसलिए सवाल उठाया है, क्योंकि आपकी पार्टी विधानसभा चुनाव हार गई थी.”
फडणवीस ने पोस्ट में आगे लिखा, “आत्मनिरीक्षण करने के बजाय आप बदनामी में लगे हुए हैं. महाराष्ट्र के लोग इसके लिए आपको माफ नहीं करेंगे. राहुल गांधी माफी मांगें.”
वहीं राहुल गांधी के आरोपों का जवाब देते हुए भाजपा सांसद पीपी चौधरी ने कहा कि संसद ने वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने को लेकर कानून बनाया है. मुझे लगता है कि उन्होंने जो बयान दिया है, वह अज्ञानता के कारण दिया है, क्योंकि उन्होंने कानून को नहीं पढ़ा है. कानून में सभी प्रावधान है. आपको लगता है कि यह गलत है, तो आप आपत्ति कर सकते हैं. यहां सवाल उठाना यह दर्शाता है कि उन्हें कानून की जानकारी नहीं है.
दरअसल कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा, “मैं इस सदन के ध्यान में महाराष्ट्र चुनावों के बारे में कुछ आंकड़ों और जानकारी को लाना चाहता हूं. लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव के बीच करीब 70 लाख नए मतदाता अचानक आ गए. हम चुनाव आयोग से कह रहे हैं कि कृपया हमें लोकसभा और विधानसभा चुनाव के सभी मतदाताओं के नाम, पते और मतदान केंद्रों की जानकारी दें, ताकि हम गणना कर सकें कि ये नए मतदाता कौन हैं. मुझे पूरा भरोसा है कि चुनाव आयोग हमें यह जानकारी देगा.”
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला— अब सरकारी कार्यालयों में मराठी भाषा अनिवार्य
-भारत एक्सप्रेस
PM Kisan 24th Kist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से…
दिवाली से ठीक पहले केंद्र सरकार ने 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को…
Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…
MLC Election Results 2026 में यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 28 सीटों पर किसे…
Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…
करवा चौथ और त्योहारी सीजन के बीच सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हल्की…