महाकुंभ अग्नि
Prayagraj: प्रयागराज में महाकुंभ मेले के सेक्टर 19 शिविर क्षेत्र में गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई. वहीं आग लगने से महाकुंभ मेले में अफरा-तफरी का महौल हो गया. ये आग शास्त्री ब्रिज के सेक्टर 19 में लगी, जहां दर्जनों कैंप जलकर खाक हो गए. भारी मशक्कत के बाद दमकल वाहनों और एनडीआरएफ की टीमों ने आग पर काबू पा लिया है. इस बीच एक चश्मदीद ने बताया कि आग की लपटें काफी ऊंची उठ रही थी.
महाकुंभ क्षेत्र में लगी भीषण आग. रेलवे ब्रिज के पास एक टेंट में सिलिंडर फटने से आग लगने की खबर सामने आ रही है. हालांकि, इस दावे की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. आग के चपेट में कई टेंट आ गए हैं. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाडियों ने आग पर काबू पाया. बता दें, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस दौरान महाकुंभ में ही मौजूद हैं और उन्होंने घटना का संज्ञान लिया है. फिलहाल किसी व्यक्ति के हताहत होने की खबर नहीं है.
प्रयागराज के महाकुंभ मेला क्षेत्र में आग लगने की घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल संज्ञान लिया है. उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं और घायलों के उचित इलाज सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं.
प्रयागराज के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मंदर ने बताया, “आज सुबह 4:30 बजे सेक्टर 19 के गीता प्रेस क्षेत्र में आग लगने की सूचना मिली. अग्निशमन और पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. गीता प्रेस के साथ ही 10 प्रयागवाल के टेंट में आग फैलने की खबर थी, जिसे बुझा दिया गया है. स्थिति अब सामान्य है और किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है.”
ट्रेन के यात्री खिड़की से जब आग की लपटें देख रहे थे, तो घबराकर ‘राम, राम!’ चिल्लाने लगे. घटना ने महाकुंभ मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. एक चश्मदीद ने बताया कि ट्रेन इसी ट्रैक से गुजर रही थी, लेकिन आग की लपटें इतनी ऊंची नहीं थीं कि ट्रेन को कोई नुकसान पहुंचा सके.
ये भी पढ़ें: एकता और अखंडता का संदेश दे रहा Maha Kumbh, इसी संदेश के साथ हम सभी जुड़ रहेः CM Yogi
फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…
देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…
दक्षिणी ध्रुव की बर्फ में छिपे ब्रह्मांड के रहस्यमयी कणों को पकड़ने की दिशा में…
फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…
मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…
Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…