महाकुंभ 2025

श्रद्धालुओं ने सराहा महाकुंभ की व्यवस्थाएं, पश्चिम बंगाल के स्नानार्थियों ने कह दी बड़ी बात

महाकुंभनगर: महाकुंभ-2025 में दिव्यता, भव्यता और कुशल जनप्रबंधन का जो अध्याय लिखा जा रहा है वह देश भर से आ रहे स्नानार्थियों के लिए सुखद कौतुहल का विषय बन गया है. देश भर से त्रिवेणी संगम में माघ पूर्णिमा के अवसर पर स्नान करने आए श्रद्धालु सीएम योगी द्वारा की गई उच्च कोटि के प्रबंध की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं. इतना ही नहीं, पश्चिम बंगाल से आए एक श्रद्धालु ने तो यहां तक कह दिया कि महाकुंभ से सीख लेकर गंगासागर मेले में भी पश्चिम बंगाल सरकार को इसी प्रकार की व्यवस्थाएं करनी चाहिए.

युवाओं ने जताया आभार

वैसे तो, सीएम योगी की कार्यशैली हर आयुवर्ग और समाज के विभिन्न तबकों के लोगों को अपना मुरीद बना रही है मगर युवा उनसे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं जिसकी बानगी बुधवार को संगम तट पर देखने को मिली जहां देश भर से आए युवा श्रद्धालुओं ने महाकुंभ स्नान को अमिट स्मृति बताते हुए इसे सफल बनाने के लिए सीएम योगी का तहेदिल से आभार जताया.

भीड़ के बावजूद नहीं करना पड़ा असुविधा का सामना

जयपुर से संगम में स्नान करने आए श्रद्धालु राजकुमार प्रतापति ने बताया कि यहां व्यवस्था बेहद अच्छी है. इतनी भीड़ होने के बाद भी किसी प्रकार की असुविधा का सामना उन्हें नहीं करना पड़ा. निश्चित तौर पर इसके लिए सीएम योगी बधाई के पात्र हैं. वहीं, मुंबई से आई भाविका शाह ने कहा कि माघ पूर्णिमा पर स्नान करना विशिष्ट अनुभव रहा. जब हम यहां आ रहे थे तो मन में कई प्रकार की शंकाएं थीं मगर यहां आकर किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा घाटों पर भारी भीड़ में भी ब्रीदेबल स्पेस है, चेंजिंग रूम भी प्रॉपर हैं. इतना बड़ा क्राउड मैनेज करना बहुत बड़ा टास्क है और सीएम योगी इस पर पूरी तरह खरे उतरे हैं.

प्रयागराज आकर दूर हुईं सारी शंकाएं

पश्चिम बंगाल से संगम स्नान करने आए श्रद्धालुओं के दल ने कहा कि यहां आने से पूर्व कुछ शंकाएं थीं मगर अब वास्तविकता को खुद अनुभूत करने का अवसर मिला. प्रशासनिक व्यवस्था उच्च स्तरीय है जिसके लिए सीएम योगी आदित्यनाथ बधाई के पात्र हैं. वहीं, एक अन्य स्नानार्थी ने कहा कि दावे किए जा रहे थे कि प्रयागराज में संगम स्नान करने के लिए 30-35 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ता है, मगर ऐसा बिलकुल नहीं है. उनके अनुसार, मुझे स्टेशन तक पहुंचने में कोई दिक्कत नहीं हुई. स्टेशन से साधन भी आराम से मिल गया और मात्र 3 किलोमीटर पैदल चलकर संगम में स्नान करने का अवसर भी मिल गया. यह सभी कुशल प्रबंधन और सीएम योगी के प्रयासों के कुशल क्रियान्वयन का ही नतीजा है. कुछ श्रद्धालुओं ने तो पूरी प्रक्रिया को यथावत बनाए रखने के लिए खुद ही जनता से अपील की कि सभी नियमों का पालन करें व पुलिस तथा प्रशासन का सहयोग करें.

ये भी पढ़ें: तड़के 4 बजे से ही वॉर रूम में डटे सीएम योगी, स्नान पर्व पर पल पल का लिया अपडेट

-भारत एक्सप्रेस 

विशाल तलवार

Recent Posts

अब भारत में ही होगा लिथियम-निकेल का प्रोसेसिंग, मोदी कैबिनेट ने दी 2814 करोड़ की योजना को मंजूरी

केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…

41 minutes ago

अस्पताल से निकले शरद पवार, PM मोदी ने दिया आराम करने का मंत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार को फोन कर उनकी तबीयत का…

57 minutes ago

पीएम मोदी करेंगे भारतीय पैरा खिलाड़ियों से मुलाकात, एशियन पैरा गेम्स की ऐतिहासिक सफलता पर करेंगे सम्मानित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में एशियन पैरा गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले…

1 hour ago

4,371 करोड़ रुपये की ‘विस्तार’ योजना को मंजूरी, अब डेटा से बनेगी नीतियां और तेज होगा डिजिटल बदलाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने 4,371.10 करोड़ रुपये की 'विस्तार' योजना…

1 hour ago