Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Prayagraj Mahakumbh

पद्मश्री डॉ. अजय सोनकर ने मीठे पानी से मोती उगाने का कमाल दिखाया और महाकुंभ 2025 के दौरान गंगा जल को वैज्ञानिक रूप से शुद्ध साबित किया. JIIT प्रोफेसर डॉ. रचना के साथ उनकी खास बातचीत हुई. जानिए उन्होंने क्या कुछ बताया.

प्रयागराज में कांची कामकोटि पीठ द्वारा आयोजित महाकुंभ मेला महोत्सव में सीएम योगी ने शंकराचार्य शंकर विजयेन्द्र सरस्वती का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि सरकार और जनता की सहभागिता से यह महाआयोजन सफल हुआ और सनातन संस्कृति ही विश्व की आदर्श संस्कृति है.

JP Nadda Mahakumbh Snan: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने परिवार समेत त्रिवेणी संगम में स्नान किया, जिसमें सीएम योगी और अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल रहे.

Mahakumbh 2025: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर ने अपनी पत्नी सहित त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया.

महाकुम्भ 2025 केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, सेवा और समर्पण का महायज्ञ है. यह वास्तव में दो प्रकार के लोगों का होता है, वे जो श्रद्धा के साथ आते हैं और वे जो सेवा में समर्पित होते हैं. ये बातें कही हैं शेफाली वैद्य ने जो एक ऑथर और स्पीकर हैं.

एकता के महाकुंभ में देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने बिना भेदभाव, हर जाति और संप्रदाय के साथ गंगा में अमृत स्नान, पूजन और दर्शन किया. सनातन संस्कृति की महिमा का प्रदर्शन करते हुए अमेरिकी, इजरायली, फ्रांसीसी सहित विभिन्न देशों के नागरिक भी उत्साह से भाग लिए.

प्रयागराज महाकुंभ में हुए हादसे में 30 लोगों की मौत के बाद सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई है. याचिका में हादसे की जांच और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है.

देश और प्रयागराज के अर्थ से जुड़े विशेषज्ञों की मानें तो 45 दिन तक चलने वाले इस महाआयोजन से उत्तर प्रदेश की जीडीपी में एक प्रतिशत या उससे भी ज्यादा की वृद्धि हो सकती है.

प्रयाग महाकुंभ के दौरान कारोबार के साथ रोजगार के भी अवसर बढ़ेंगे. इस बाबत विभिन्न एजेंसियों के रुझान भी आने लगे हैं. स्टैफिंग रिक्रूमेंट सर्विसेज और फर्स्ट मेरिडियन ग्लोबल के मुताबिक महाकुंभ के दौरान 6 से लाख लेकर 10 लाखअस्थाई रोजगार सृजित होंगे.

सीएम योगी के निर्देश पर महाकुम्भनगर में विशेष व्यवस्था की जा रही है, जिसमें जज, लोकायुक्त, सूचना आयुक्त और वकील 45 दिनों तक श्रद्धालुओं के बीच रहकर उनके न्यायिक मामले निपटाएंगे.

Latest