Aaj Ka Rashifal 01 september 2026
Aaj Ka Rashifal: आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण संकेत दे रही है. चंद्रमा मेष राशि में अश्विनी नक्षत्र में मौजूद हैं. अश्विनी नक्षत्र के स्वामी केतु माने जाते हैं. ज्योतिष के अनुसार, केतु से संबंधित नक्षत्र में जन्म लेने वालों के लिए केतु शांति और पूजा-पाठ को लाभकारी माना जाता है. वहीं मंगल मिथुन राशि में, गुरु उच्च राशि कर्क में, सूर्य-बुध-केतु सिंह में, शुक्र कन्या में, राहु कुंभ में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं. इन ग्रह स्थितियों का असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग देखने को मिलेगा.
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन काफी सकारात्मक रह सकता है. चतुर्थेश चंद्रमा लग्न में होने से भूमि, भवन और वाहन से जुड़े मामलों में सुख-संपन्नता के योग बन रहे हैं. प्रेम संबंधों में भी स्थिति अच्छी रहेगी. हालांकि पंचम भाव में केतु की मौजूदगी के कारण संतान को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है, लेकिन किसी बड़े नुकसान के संकेत नहीं हैं. व्यापार और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. लाल वस्तु पास रखना और बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ रहेगा.
वृषभ राशि वालों का मन आज परेशान और बेचैन रह सकता है. अज्ञात भय, बेवजह की चिंता, सिरदर्द और आंखों से जुड़ी परेशानी परेशान कर सकती है. प्रेम और संतान पक्ष मध्यम रहेगा. निवेश के मामले में सावधानी बरतें और आज जोखिम लेने से बचें. मसूर की दाल या लाल रंग की वस्तु का दान करना शुभ माना गया है.
मिथुन राशि वालों के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रह सकता है. मंगल का लग्न में संचरण और केतु के साथ ग्रह संयोग के कारण स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है. हालांकि प्रेम और संतान पक्ष अच्छा रहेगा. व्यापार में सफलता मिलेगी, यात्रा के योग बनेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. शुभ समाचार भी मिल सकता है. लाल वस्तु का दान लाभकारी रहेगा.
कर्क राशि वालों के लिए व्यापारिक स्थिति मजबूत रहेगी. कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में विजय मिलने के योग हैं. प्रेम और संतान के मामले में थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है, लेकिन व्यापार और स्वास्थ्य के लिहाज से दिन बेहतर रहेगा. भगवान शिव का जलाभिषेक करना शुभ होगा.
सिंह राशि वालों के स्वास्थ्य में पहले की तुलना में सुधार होगा. प्रेम, संतान और दांपत्य जीवन में कुछ दूरी या परेशानी बनी रह सकती है. हालांकि चंद्रमा के नवम भाव में होने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी. यात्रा के योग बनेंगे और धर्म-कर्म से जुड़े कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा. व्यापार भी धीरे-धीरे बेहतर दिशा में बढ़ेगा. बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ रहेगा.
कन्या राशि वालों के लिए स्वास्थ्य के लिहाज से दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है. लग्नेश के द्वादश भाव में केतु के साथ होने और चंद्रमा के अष्टम भाव में रहने से सावधानी जरूरी है. किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचें. प्रेम और संतान पक्ष अच्छा रहेगा तथा व्यापार सामान्य रूप से चलता रहेगा. गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें और ‘ॐ गं गणपतये नमः’ का जाप करें.
तुला राशि वालों के लिए दिन काफी अच्छा रहेगा. चंद्रमा सप्तम भाव में होने से स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी. प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है और जीवनसाथी के साथ सानिध्य बढ़ेगा. वैवाहिक जीवन में रंगीनियत बनी रहेगी. नौकरी और कार्यक्षेत्र में भी परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी. शनिदेव को प्रणाम करना शुभ रहेगा.
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन थोड़ा परेशानियों वाला हो सकता है. षष्ठ भाव का चंद्रमा शत्रु और छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याओं की ओर संकेत करता है. लग्नेश के अष्टम भाव में होने से रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित हो सकती है, इसलिए सावधानी बरतें. हालांकि प्रेम, संतान और व्यापार के लिहाज से स्थिति अच्छी रहेगी. हरी वस्तु का दान करें और बजरंगबली को प्रणाम करें.
धनु राशि के विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा. प्रेम संबंधों में भावुकता बढ़ सकती है. नए प्रेम की शुरुआत के लिए समय मध्यम है, जबकि पुराने रिश्ते में छोटी-मोटी कहासुनी हो सकती है, लेकिन रिश्ता बना रहेगा. संतान पक्ष पहले से बेहतर होगा. स्वास्थ्य पर ध्यान दें. व्यापार में किसी बड़े जोखिम के संकेत नहीं हैं. लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा.
मकर राशि वालों को घरेलू विवादों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी. भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी के योग बन सकते हैं. प्रेम और संतान पक्ष बेहद अच्छा रहेगा. व्यापार में भी सफलता के संकेत हैं. घरेलू मामलों को शांत मन से सुलझाएं. मां काली को प्रणाम करना शुभ रहेगा.
कुंभ राशि वालों को स्वास्थ्य और दांपत्य जीवन पर विशेष ध्यान देना चाहिए. हालांकि व्यापारिक ऊर्जा मजबूत रहेगी. नए प्रयोग करने का अवसर मिलेगा और सफलता भी मिल सकती है. अपनों का सहयोग मिलेगा और आपका पराक्रम रंग लाएगा. प्रेम और संतान पक्ष अच्छा रहेगा, लेकिन कुछ विवाद की स्थिति बन सकती है. काल भैरव के दर्शन करना शुभ रहेगा.
मीन राशि वालों के लिए दिन शुभ संकेत लेकर आया है. धन का आगमन होगा और परिवार का विस्तार हो सकता है. स्वास्थ्य में सुधार रहेगा, साथ ही प्रेम और संतान पक्ष में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. हालांकि स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें. नीली वस्तु का दान और पीली वस्तु को अपने पास रखना शुभ रहेगा. पीला वस्त्र या स्वर्ण धारण करना भी लाभकारी माना गया है.
भारत एक्सप्रेस
आपने आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 31 August 2026) पढ़ लिया है. धर्म, ज्योतिष और अध्यात्म से जुड़ी अन्य सभी प्रामाणिक खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें.
सोनभद्र में ICDS और अदाणी फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट सुपोषण’ के तहत राष्ट्रीय पोषण माह में…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां…
Brij Bhushan Sharan Singh: दिल्ली में चल रहे विरोध प्रदर्शन और राहुल गांधी के बयानों…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित…
Lucknow News: लखनऊ के रहीमनगर में सिपाही संदीप यादव ने सीपीआर (CPR) देकर बुजुर्ग की…
केरल के कोच्चि में तेज रफ्तार मिनी कूपर कार की टक्कर से तीन छात्रों की…