धर्म

Kunal Kamra Controversy: डिप्टी सीएम Eknath Shinde पर कमेंट कर बुरे फंसे कुनाल कामरा, FIR दर्ज होते ही पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

Kunal Kamra Controversy: कॉमेडियन कुणाल कामरा का महाराष्ट्र की राजनीति पर तंज और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का बिना नाम लिए किए गए कमेंट के बाद बवाल मच गया है. कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ मुंबई के एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है.

कामरा के खिलाफ FIR दर्ज

मुंबई पुलिस के मुताबिक, एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में बीएनएस की धारा 353(1)(बी), 353(2) और 356(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है. शिवसेना के विधायक मुरजी पटेल ने एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है.

तोड़फोड़ करने वालों पर भी FIR हुई

इससे पहले एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के नेता राहुल कनाल के खिलाफ मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया. मुंबई के खार स्थित द यूनिकॉन्टिनेंटल ऑफिस में शिव सैनिकों के साथ विरोध प्रदर्शन किया गया था. इस दौरान तोड़फोड़ भी की गई थी, जिसके बाद खार पुलिस स्टेशन ने करीब 20 से ज्यादा लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था.

डिप्टी सीएम पर की थी विवादित टिप्पणी

बता दें कि कॉमेडियन कुणाल कामरा का रविवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में बवाल मच गया है. वीडियो में कुणाल कामरा ने बिना नाम लिए महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी की थी. इस दौरान शिवसेना कार्यकर्ताओं ने मुंबई के द यूनिकॉन्टिनेंटल ऑफिस पहुंचकर तोड़फोड़ की.

शिकायत के अनुसार, कामरा ने कार्यक्रम के दौरान एकनाथ शिंदे को निशाना बनाते हुए एक गाना गाया, जिसे शिंदे सेना ने आपत्तिजनक बताया. शिवसेना कार्यकर्ताओं का दावा है कि इसी जगह पर वीडियो शूट किया गया था, जिसके बाद उन्होंने यहां हंगामा करते हुए सामान को तोड़ दिया. पुलिस ने बताया कि शिवसेना कार्यकर्ताओं ने मुंबई के खार इलाके स्थित क्लब में तोड़फोड़ की, जहां कामरा के विवादित शो को फिल्माया गया था.

यह भी पढ़ें- डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को कुणाल कामरा ने ऐसा क्या कहा कि मच गया बवाल? शिवसैनिकों ने होटल और स्टूडियो में जमकर की तोड़फोड़

कुणाल कामरा ने ‘दिल तो पागल है’ के एक हिंदी गाने की तर्ज पर पूर्व सीएम एकनाथ शिंदे का मजाक उड़ाया. कॉमेडियन ने सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो क्लिप शेयर की. कुणाल कामरा ने एकनाथ शिंदे की 2022 की बगावत का जिक्र किया, जिसके कारण शिवसेना शिंदे गुट और उद्धव ठाकरे गुट में विभाजित हो गई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

धड़ाधड़ निलंबन! मध्य प्रदेश में क्यों गिर रही है पटवारियों पर गाज? ग्वालियर में 19 सस्पेंड

MP Patwari Suspension: मध्य प्रदेश में स्वामित्व योजना और सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर बड़ा…

27 minutes ago

डीयू में गूंजा ‘भारत के लिए समाधान’ का मंत्र, प्रो. अशोक प्रसाद स्मृति व्याख्यान में पर्यावरण और विज्ञान पर मंथन

दिल्ली विश्वविद्यालय में आयोजित तीसरे प्रोफेसर अशोक प्रसाद स्मृति व्याख्यान में सतत विकास, जल संरक्षण…

47 minutes ago

‘सर, आप हर बार याद रखते हैं…’, जानिए हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को अमित शाह ने क्यों किया फोन?

हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के जन्मदिन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

56 minutes ago

‘सेवा और संकल्प’: पीएम मोदी के विजन पर बोलीं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, ‘विकसित दिल्ली’ से सजेगा ‘विकसित भारत’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का लेख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स…

2 hours ago

दिल्ली में 2 दिन नहीं मिलेगी शराब, अचानक क्यों लिया गया फैसला?

Delhi Liquor Shops Closed: राजधानी दिल्ली में अगले दो दिन के लिए शराब नहीं मिलेगी.…

2 hours ago