Kerala mahotsav : भगवान गुरूवायुरप्पन की दिव्य कृपा से केरल के पवित्र शहर गुरुवायुर में 5 से 10 दिसंबर तक ऐतिहासिक 10 वां नारायणीयम् महोत्सव वैकुंठमृतम् का आयोजन होगा। महोत्सव के मुख्य अतिथि सिद्धपीठ श्री दूधेश्वरनाथ मठ महादेव मंदिर में जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत मंडल के अध्यक्ष एवं दूधेश्वरनाथ पीठाधीश्वर श्री महंत नारायण गिरी महाराज रहेंगे. महाराजश्री को नारायणीयम् महोत्सव वैकुंठमृतम् का निमत्रंण देने के लिए मंगलवार को केरल के पवित्र शहर गुरूवायुर से भक्त सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर पहुंचे.
Kerala mahotsav : केरल प्रदेश भाजपा के महामंत्री व नारायणीयम् महोत्सव की आयोजन समिति के शोभा सुंदरम्, मोहन मेनन, हरि मेनन, चांद गोपालन आदि ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज से भेंटकर उनका आशीर्वाद लिया और उन्हें गुरूवायुर में 5 से 10 दिसंबर तक होने वाले ऐतिहासिक 10 वां नारायणीयम् महोत्सव वैकुंठमृतम् में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमन्त्रण दिया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया. महाराजश्री ने कहा कि यह भगवान गुरूवायुरप्पन जो भगवान कृष्ण का ही बाल रूप है, कि उन पर कृपा ही है कि उन्हें पूरे विश्व में प्रसिद्ध नारायणीयम् महोत्सव वैकुंठमृतम् में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का सौभाग्य मिला है.
( Kerala mahotsav )नारायणीयम् महोत्सव वैकुंठमृतम् का उद्घाटन केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर द्वारा किया जाएगा। यह महोत्सव भक्ति, सेवा व संस्कृति का जीवंत संगम है. श्रीमद् नारायणीयम् का निरंतर पाठ नारायणं नारायणम्, निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर नयनम् नारायणम्, व्हीलचेयर दान का कार्यक्रम स्वंथानम नारायणम्, पुरस्कार समारोह, सहस्र गोपिका का भक्ति नृत्य के अलावा श्रीकृष्ण भक्त संगमम् आकर्षण का केंद्र होंगे. महोत्सव में देश भर से संत, आध्यात्मिक विद्वान, भक्त व गणमान्य लोग भाग लेंगे और सनातन धर्म के शाश्वत ज्ञान को प्राप्त करेंगे.
10 अक्टूबर को नारायणीयम् के 10 दशकम् वैश्विक समकालिक पाठ होगा. गुरुवायूर में एक हजार भक्तों के साथ प्रसिद्ध गायक इस दिव्य मंत्रोच्चार का नेतृत्व करेंगे और 134 देशों के भक्त प्रार्थना के समय एकजुट होंगे. महोत्सव में भव्य पूजा, भोग, अन्नदान, देव उत्सव होंगे जिसमें लाखों भक्त शामिल होंगे. भगवान नारायण व सनातन धर्म का शाश्वत संदेश भावी पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए प्रतिष्ठित भवन नारायणीय मंदिर का निर्माण भी कराया जाएगा.
केरल प्रदेश भाजपा के महामंत्री व नारायणीयम् महोत्सव की आयोजन समिति के शोभा सुंदरम, मोहन मेनन, हरि मेनन, चांद गोपालन ने कहा कि श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने से इस दिव्य महोत्सव की दिव्यता व भव्यता और भी बढ जाएगी.
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…