आस्था

Transit of Venus: 22 जनवरी से शुक्र ग्रह करेंगे कुंभ राशि में प्रवेश, इन राशियों की खुल सकती है किस्मत

Transit of Venus: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को धन, वैभव और भोग विलास का कारक माना जाता है. शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन करने पर इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है. ऐसे में एक बार फिर कल 22 जनवरी से कुंभ राशि में शुक्र का गोचर होने जा रहा है. इस राशि पर शनि देव का आधिपत्य माना जाता है.

चूंकि वैदिक ज्योतिष के अनुसार शनि देव और शुक्र ग्रह में मित्रता का भाव है. ऐसे में तीन राशियां ऐसी हैं, जिन्हें इस गोचर से लाभ मिलता दिख रहा है. आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिन्हें शुक्र के इस गोचर से लाभ मिलता दिख रहा है.

वृष राशि

शुक्र और शनि देव के बीच मित्रता का भाव होने के कारण इस गोचर से वृष राशि वालों की किस्मत चमक सकती है. वहीं भाग्य का साथ मिलने पर इनके विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं. शुक्र की दृष्टि इस राशि वालों के सप्तम भाव पर पड़ रही है. इस कारण इनका वैवाहिक जीवन काफी सुखमय रहेगा. इस दौरान साझेदारी में व्यवसाय करने पर लाभ हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है.

कुंभ राशि

शुक्र ग्रह का गोचर आपके लिए लाभकारी रहेगा. शुक्र ग्रह इस राशि वालों के लग्न भाव में गोचर करेंगे. इस दौरान इनके विदेश यात्रा का भी संयोग बन सकता है. आर्थिक मामलों में जहां उन्नति होगी, वहीं वैवाहिक जीवन में संबंध मजबूत होंगे.

इस समय इन राशि वालों को पैतृक संपत्ति का भी लाभ मिल सकता है. इस दौरान जहां कारोबार में कामयाबी मिलेगी वहीं, लंबे समय के लिए किया गया निवेश फायदेमंद रहेगा. बेरोजगार लोगों को नई नौकरी मिलने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें: Hanuman Ji: मंगलवार को पीपल और नारियल के इन उपायों से बनेंगे बिगड़े काम, करें इस मंत्र का जाप

मिथुन राशि

इस राशि वालों के लिए शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन लाभप्रद साबित हो सकता है. इस दौरान इस समय इनके अटके हुए काम बन सकते हैं. प्रतियोगी छात्रों को मेहनत से बड़ी सफलता हाथ लगेगी. व्यवसाय के सिलसिले में इस समय कोई यात्रा कर सकते हैं. गोचर काल में संतान से सुख मिलने की उम्मीद है.

Rohit Rai

Recent Posts

इमरान खान को देश छोड़ना पड़ेगा या मिलेगी राहत? बॉम्बे हाईकोर्ट में कल होगा बड़ा फैसला

इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…

2 hours ago

चीन-पाक सीमा पर किलेबंदी! 2.12 लाख करोड़ रुपये की डिफेंस डील को मंजूरी

Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…

3 hours ago

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

4 hours ago