आस्था

31 December Remedy: न्यू ईयर 2023 से एक दिन पहले कर लें यह उपाय, खुशहाल रहेगा नया साल

31 December Remedy: साल 2022 का समापन दिन यानी 31 दिसंबर इस बार शनिवार को पड़ रहा है. ऐसे में इतवार को सूर्यदेव के दिन के साथ नए साल की शुरुआत होगी. ज्योतिष शास्त्र में पुराने बीते साल के लिए कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिनका पालन करने पर नया साल खुशियों भरा हो सकता है. आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में.

इन चीजों का करें दान

साल 2022 के अंतिम दिन शनि देव से जुड़े उपाय करने पर अत्यधिक लाभ मिलने की उम्मीद है. इन उपायों में दान को सबसे प्रभावशाली बताया गया है. लेकिन दान में किन चीजों का दान किया जाए यह विशेष मायने रखता है. मान्यता अनुसार साल के आखिर में जूते या चप्पलों का दान कर विशेष फलदायी होता है. हालांकि इस दिन (31 December Remedy) जूते और चप्‍पल नहीं खरीदें. दान के लिए एक दिन पहले ही इनकी खरीददारी कर लें.

माना जाता है कि इससे करियर में बहुत लाभ मिलता है. साल के आखिरी दिन में आप लोहे की वस्तुओं का दान कर सकते हैं. माना जाता है कि इस दिन (31 December Remedy) लोहे के दान से आप किसी भी तरह की आपदा या दुर्घटना के योग को टाल सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: Viprit Rajyog: नए साल की शुरुआत में बन रहा है विपरीत राजयोग, इन 3 राशियों पर पड़ेगा असर

इस साल के अटके काम के लिए

मान्‍यता है कि पुराने साल में अगर आपका कोई ऐसा काम अटका है, जिसकी वजह से नए साल में नुकसान हो सकता है तो 31 दिसंबर शनिवार के दिन न्याय के देवता शनि देव को प्रसन्‍न करने के लिए किसी जरूरतमंद को सरसों का तेल दान कर सकते हैं.

इनके साथ बांटे अपनी खुशियां

साल के आखिर (31 December Remedy) में आप अपनी खुशियां किसी वृद्धाश्रम या अनाथालय में मना सकते हैं. आप खाने की चीजों के अलावा उनकी जरूरत की वस्तुएं खरीद कर उन्हें दे सकते हैं. इसके अलावा गरीबों में सवा किलो काला तिल या उड़द के अलावा चावल का दान कर सकते हैं. इससे आपको धन संबंधी परेशानियों मे लाभ मिलेगा. हालांकि जो चीज दान कर रहे हैं उनके सेवन से परहेज करें. दिसंबर में ठंड अधिक पड़ने के कारण गरीब लोगों को कंबल का वितरण करने से भी विशेष लाभ मिलता है.

Rohit Rai

Recent Posts

LG डॉ. दिनेश शर्मा का अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर दौरा: हॉप-ऑन हॉप-ऑफ बसों का शुभारंभ, दिए ये बड़े तोहफे

Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…

6 hours ago

पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक, राज्यपाल ने किया सम्मानित

Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…

7 hours ago