आस्था

Aaj Ka Panchang: शनिवार के दिन बुधादित्य-मालव्य योग का संगम!’ नोट करें राहुकाल और शुभ मुहूर्त का उचित समय

Aaj Ka Panchang 12 Sep 2026: 12 सितंबर 2026, शनिवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद पवित्र, दुर्लभ और फलदायी माना जा रहा है. पंचांग के अनुसार यह दिन न्याय के देवता शनिदेव और देवाधिदेव महादेव की आराधना के लिए परम शुभ है.

इस दिन(Today Panchang in Hindi) ग्रहों की विशेष चाल से शुभ योग, बुधादित्य योग, मालव्य और भद्र योग की ऐसी त्रिवेणी बन रही है, जिसमें किए गए पूजा-पाठ, दान-पुण्य और धार्मिक अनुष्ठान से जीवन के सारे कष्ट, दरिद्रता और करियर की रुकावटें हमेशा के लिए समाप्त हो जाती है.

जानिए आज का संपूर्ण पंचांग(Aaj Ka Panchang 12 Sep 2026)

12 सितंबर शनिवार को सुबह 07:47 बजे तक भाद्रपद शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहेगी, जिसके बाद द्वितीया का आरंभ होगा. इसके साथ ही उत्तराफाल्गुनी और हस्त नक्षत्र का शुभ प्रभाव रहेगा. चंद्रमा पूरे दिन कन्या राशि में संचरण करेंगे. शास्त्रों में शनिवार के दिन हस्त या उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के मेल को शनि दोष निवारण, संपत्ति वृद्धि और नए कार्यों की शुरुआत के लिए सबसे अचूक माना गया है.

बरसेगी शनिदेव और मां लक्ष्मी की संयुक्त कृपा

आज के पंचांग की सबसे बड़ी खूबी इसमें बनने वाला ‘मालव्य योग’ और ‘बुधादित्य योग’ है. शनिवार के दिन भगवान शिव और शनिदेव की संयुक्त पूजा करना बेहद चमत्कारी माना जाता है. आज पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाने से शनि की ढैय्या व साढ़ेसाती का प्रभाव कम होता है, वहीं बुधादित्य योग से बौद्धिक क्षमता और व्यापार में दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की मिलती है.

आज के सिद्ध और अचूक महाउपाय(Today Panchang in Hindi)

शनिवार के इस महामुहूर्त पर जरूरतमंदों को काले तिल, हरी मूंग, भोजन या वस्त्र का दान करना परम फलदायी माना गया है. सिंह, वृश्चिक, धनु और कन्या राशि वाले जातकों को आज हनुमान जी को लाल पुष्प अर्पित कर हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए. इसके अलावा गाय को हरा चारा खिलाएं. इन अचूक उपायों से नौकरी व व्यापार की हर अड़चन दूर होती है.

राहुकाल का रखें विशेष ध्यान

पंचांग के अनुसार किसी भी नए काम की शुरुआत, बड़े कारोबारी सौदों पर हस्ताक्षर या यात्रा से पहले राहुकाल का खास ध्यान रखना जरूरी है. शनिवार को सुबह 09:00 से 10:30 बजे तक राहुकाल रहेगा, इस दौरान कोई भी नया काम शुरू करने से बचें. आज दोपहर 12:15 से 01:30 बजे तक अभिजीत मुहूर्त और दोपहर 02:30 से 03:30 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा, जिसमें पूजा-पाठ व शुभ कार्य करना सबसे उत्तम रहेगा.

आपने आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang 12 Sep 2026) पढ़ लिया है. धर्म, ज्योतिष और अध्यात्म से जुड़ी अन्य सभी प्रामाणिक खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें.

Rohit Agrawal

Recent Posts

यूपी में कटे 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम…! क्या SIR का दांव बीजेपी पर पड़ जाएगा उल्टा?

उत्तर प्रदेश में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) के दौरान करीब 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के…

20 minutes ago

साबरमती ट्रेन अग्निकांड पर राकेश अस्थाना का बड़ा बयान, बोले- हादसा नहीं थी आग, पूरी साजिश के तहत दिया गया अंजाम

Rakesh Asthana Statement: 2002 के गोधरा साबरमती ट्रेन अग्निकांड पर SIT के तत्कालीन प्रमुख राकेश…

28 minutes ago

महिला पुलिस की तैनाती, चेंजिंग रूम और निर्बाध बिजली! छठ व्रतियों के लिए सीएम योगी ने खोल दिया पिटारा

Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 नवंबर को सायंकाल अस्ताचलगामी सूर्यदेव को अर्घ्य दिया…

34 minutes ago

छठ का त्योहार कहां-कहां मनाया जाता है? जानिए भारत से लेकर विदेशों तक कैसे मनाई जाती है सूर्य उपासना की यह परंपरा

Chhath Puja Celebration: छठ महापर्व मुख्य रूप से बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में…

53 minutes ago

महादेव ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापेमारी

Mahadev App Case: महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में सीबीआई ने छह राज्यों में 33…

1 hour ago

U19 Asia Cup Final: पाक ने जीता टॉस, भारत पहले करेगा गेंदबाजी, क्या टीम इंडिया लेगी पुराने जख्मों का बदला?

ओमान के अल अमेरात में खेले जा रहे अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में…

2 hours ago