Aaj Ka Panchang 14 September 2025: आज का दिन सूर्य और चंद्रमा की गति के साथ कई महत्वपूर्ण ज्योतिषीय प्रभाव लेकर आया है. जहां सूर्य सिंह राशि में रहकर आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को प्रबल बना रहे हैं, वहीं चंद्रमा वृषभ से मिथुन राशि में प्रवेश कर मानसिक ऊर्जा और पारिवारिक सामंजस्य को बल प्रदान कर रहा है. दिन की शुरुआत शुभ मुहूर्तों और सावधानियों के साथ होगी, जो जीवन में संतुलन बनाए रखने का मार्ग दिखाती है.
आज सूर्योदय प्रातः 06:17 बजे होगा और सूर्यास्त सायं 06:27 बजे होगा. सूर्य सिंह राशि में स्थित रहेंगे. चंद्रमा दिन के प्रारंभ में वृषभ राशि में रहेगा और बाद में मिथुन राशि में प्रवेश करेगा.
सुबह का ब्राह्म मुहूर्त 04:41 से 05:29 बजे तक रहेगा, जो पूजा-पाठ और साधना के लिए उत्तम है. अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:58 से 12:46 बजे तक रहेगा, यह कार्य सिद्धि के लिए शुभ माना गया है.
आज का राहुकाल शाम 04:56 से 06:27 बजे तक रहेगा. इस समय में कोई भी नया या महत्वपूर्ण कार्य शुरू करना अशुभ माना जाता है. इसके अतिरिक्त यमगंड काल दोपहर 12:14 से 01:45 बजे तक रहेगा.
ये भी पढ़ें- Jitiya Vrat Katha: जितिया पर पढ़ें चील और सियारिन की ये खास व्रत कथा, पूरे साल संतान रहेगी सुरक्षित
आज पश्चिम दिशा में यात्रा करना अशुभ माना गया है. यदि आवश्यक हो तो यात्रा से पहले दही या तिल खाकर निकलना शुभ होगा.
सूर्य सिंह राशि में होने के कारण सिंह राशि वालों को आज विशेष लाभ और बल मिलेगा. नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.
चंद्रमा वृषभ से मिथुन में प्रवेश कर रहा है, इसलिए वृषभ और मिथुन राशि के जातकों को चंद्रमा का बल मिलेगा. उनके मानसिक उत्साह और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…