Vaishno Devi News: माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले भक्तों के लिए बड़ी खबर आई है. श्राइन बोर्ड ने घोषणा की है कि 14 सितंबर से शुरू होने वाली यात्रा को एक बार फिर रोक दिया गया है. इसका कारण है कटरा और यात्रा मार्ग पर लगातार हो रही भारी बारिश.
श्राइन बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा ‘जय माता दी. लगातार बारिश के चलते 14 सितंबर (रविवार) से शुरू होने वाली वैष्णो देवी यात्रा को अगले आदेश तक स्थगित किया जाता है. सभी श्रद्धालु कृपया अगले आधिकारिक निर्देश का इंतजार करें.’
इससे पहले 12 सितंबर को श्राइन बोर्ड ने ‘एक्स’ हैंडल के जरिए घोषणा की थी कि यात्रा 14 सितंबर से फिर शुरू होगी. उस समय यह भी कहा गया था कि यात्रा केवल तभी चालू होगी जब मौसम अनुकूल रहेगा.
ये भी पढ़ें: PM मोदी का मणिपुर दौरा राज्य में शांति और विकास लाएगा: पूर्व CM एन. बीरेन सिंह ने कही ये बातें
26 अगस्त को भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से मंदिर मार्ग पर बड़ा हादसा हुआ था. इस घटना में 35 से ज्यादा श्रद्धालुओं की मौत हुई थी और कई घायल हो गए थे. इसके बाद प्रशासन ने कटरा में होटल और धर्मशालाओं को खाली कराने का आदेश दिया था.
भूस्खलन हादसे के बाद श्राइन बोर्ड की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे. यहां तक कि जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने भी अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया. घटना के तीन दिन बाद उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अर्धकुंवारी के पास हुए भूस्खलन की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित करने का आदेश दिया.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…