आस्था

मंगलवार को राहुकाल के 90 मिनट भारी, सूर्य ग्रहण और अमावस्या साथ-साथ; पढ़ें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 17 Feb 2026: आज 17 फरवरी 2026, मंगलवार का दिन धार्मिक और खगोलीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है. हिंदू पंचांग के अनुसार, आज फाल्गुन माह की अमावस्या तिथि है, जो मंगलवार होने के कारण ‘भौमवती अमावस्या’ कहलाती है. आज के दिन साल का पहला वलयाकार सूर्य ग्रहण भी लग रहा है. हालांकि यह ग्रहण भारत में दृश्य नहीं होगा, लेकिन इसका ज्योतिषीय प्रभाव जरूर पड़ेगा. आज स्नान-दान और पितरों के तर्पण का विशेष महत्व है.

17 फरवरी 2026 का विस्तृत पंचांग (Aaj Ka Panchang 17 Feb 2026)

आज से ‘पंचक’ भी आरंभ हो रहे हैं. मंगलवार से शुरू होने के कारण इसे ‘अग्नि पंचक’ कहा जाता है, जिसमें अग्नि का भय रहता है और शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं. सूर्य देव कुंभ राशि में और चंद्रमा मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. आज परिघ योग और धनिष्ठा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. राहुकाल दोपहर 03:30 बजे से शाम 04:55 बजे तक रहेगा, इस दौरान विशेष सतर्कता बरतें.

तिथि, नक्षत्र और योग (Tithi, Nakshatra & Yoga)

आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि शाम 05:30 बजे तक रहेगी, जिसके बाद शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि शुरू होगी. नक्षत्रों में ‘धनिष्ठा नक्षत्र’ रात 09:16 बजे तक प्रभावी रहेगा, इसके बाद शतभिषा नक्षत्र लगेगा. योग की बात करें तो आज ‘परिघ योग’ बन रहा है, जो देर रात 12:28 बजे तक रहेगा. यह योग शत्रुओं पर विजय पाने के लिए अच्छा है. करण में नाग शाम 05:31 बजे तक और उसके बाद किस्तुघन करण रहेगा.

  • तिथि: अमावस्या (शाम 05:30 तक)
  • नक्षत्र: धनिष्ठा (रात 09:16 तक)
  • योग: परिघ (रात 12:28 तक)

सूर्य और चंद्रमा की स्थिति (Sun & Moon Position)

सूर्य देव कुंभ राशि में विराजमान हैं. चंद्रमा आज सुबह 09:05 बजे तक मकर राशि में रहेंगे और उसके बाद कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. कुंभ राशि में सूर्य, चंद्र, बुध, शुक्र और राहु का पंचग्रही योग बन रहा है. आज सूर्योदय सुबह 06:56/07:01 बजे और सूर्यास्त शाम 06:12/06:19 बजे होगा. आज चंद्रोदय सुबह 06:49 बजे होगा और चंद्रास्त शाम 06:08/06:21 बजे होगा.

  • सूर्य राशि: कुंभ
  • चंद्र राशि: मकर (09:05 AM तक), फिर कुंभ

शुभ मुहूर्त और अमृत काल (Auspicious Timings)

आज के दिन ‘अभिजीत मुहूर्त’ दोपहर 12:18 बजे से 01:03 बजे तक रहेगा, जो दिन का सबसे शुभ समय है. ‘अमृत काल’ सुबह 10:39 बजे से 12:17 बजे तक रहेगा. ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:24 बजे से 06:12 बजे तक रहेगा. गोधूलि मुहूर्त शाम 05:13 बजे से 05:40 बजे तक है. विजय मुहूर्त दोपहर 01:51 बजे से 02:32 बजे तक रहेगा.

  • अभिजीत मुहूर्त: 12:18 PM से 01:03 PM
  • अमृत काल: 10:39 AM से 12:17 PM

राहुकाल और अशुभ समय (Rahukaal & Inauspicious Times)

आज दोपहर का समय विशेष सतर्कता की मांग करता है. दोपहर 03:24/03:30 बजे से शाम 04:48/04:55 बजे तक ‘राहुकाल’ रहेगा, जिसमें शुभ कार्य वर्जित हैं. ‘यमगण्ड’ सुबह 09:51 बजे से 11:16 बजे तक और ‘गुलिक काल’ दोपहर 12:40 बजे से 02:05 बजे तक रहेगा. ‘अग्नि पंचक’ सुबह 09:05 बजे से शुरू हो रहे हैं. दिशाशूल पूर्व दिशा में है, इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचें.

  • राहुकाल: 03:30 PM से 04:55 PM
  • अग्नि पंचक: 09:05 AM से शुरू

आज के व्रत और त्यौहार (Today’s Vrat & Festival)

आज स्नान-दान और पितरों के निमित्त श्राद्ध करने से अक्षय पुण्य मिलता है. आज साल का पहला वलयाकार सूर्य ग्रहण दोपहर 03:26 बजे से शाम 07:57 बजे तक लगेगा. यह भारत में अदृश्य है, इसलिए सूतक काल मान्य नहीं होगा, लेकिन ग्रहण के दौरान मंत्र जाप और दान करना शुभ रहेगा. आज से 5 दिनों तक लकड़ी इकट्ठा करना, घर की छत डालना या दक्षिण दिशा की यात्रा करना वर्जित है.

ये भी पढ़ें: मंगलवार का अलर्ट: 5 ग्रहों की युति में 5 राशियों को अलर्ट, मेष-कुंभ-कन्या पर बजरंबली की कृपा; पढ़ें आज का राशिफल

आपने आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang 17 Feb 2026) पढ़ लिया. अब धर्म, आध्यात्म से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां किल्क करें.

आज के पंचांग का सार (Aaj Ka Panchang 17 Feb 2026)

17 फरवरी 2026 का पंचांग स्पष्ट करता है कि आज का दिन मिश्रित फलदायी है. अभिजीत मुहूर्त और अमृत काल का सदुपयोग करें, लेकिन राहुकाल, सूर्य ग्रहण और पंचक के नियमों का पालन जरूर करें. भौमवती अमावस्या पर हनुमान जी और पितरों की पूजा से कष्टों का निवारण होगा.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

सपा का ‘जन-मन’ मायावती को लगा ‘धन-मन’, बोलीं- थोथा चना बाजे घना

Mayawati On SP Manifesto: समाजवादी पार्टी के 'जन-मन का घोषणापत्र' जारी होते ही मायावती ने…

27 minutes ago

‘योगी नहीं तो यूपी नहीं…’ अचानक योगी-योगी करने लगे संजय राउत, अब क्या करेंगे अखिलेश यादव?

Sanjay Raut On Yogi: शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ…

41 minutes ago

सातवीं के छात्र का कमाल! नींद की झपकी आते ही अलर्ट करेगा स्मार्ट चश्मा, नहीं जागे तो चेहरे पर मारेगा पानी का फव्वारा

Smart Glasses for Drivers: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के सातवीं कक्षा के छात्र डीगेन्द्र सिन्हा…

46 minutes ago

‘बज्म,ए,मुनव्वर’ में शायरी और अदब की महफिल, आजम खान,सलमान खुर्शीद समेत कई हस्तियां हुईं शामिल

Bazm E Munawwar Delhi Mushaira: दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में मुनव्वर राना फाउंडेशन की ओर…

2 hours ago

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई, शिक्षा और स्थिरता के क्षेत्र में काम को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दी…

2 hours ago