आस्था

आज का पंचांग: सावन सोमवार और कामिका एकादशी का शुभ संयोग, 3 बातों का रखें खास ध्यान, वरना बिगड़ सकते हैं बनते काम

Aaj Ka Panchang 21 July 2025: आज 21 जुलाई 2025 को श्रावण मास चल रहा है और कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है, जो सुबह 11:34 बजे तक रहेगी.

इसके बाद दशमी तिथि शुरू हो जाएगी. आज का नक्षत्र अश्विनी है, जो दोपहर 2:12 बजे तक रहेगा, फिर इसके बाद भरिणी नक्षत्र प्रारंभ होगा. आज का योग है शिव, जो दोपहर 3:05 बजे तक रहेगा और फिर सिद्ध योग शुरू होगा. यह दोनों योग शुभ माने जाते हैं.

सूर्यबल औक चंद्रबल की जानकारी

सूर्य आज कर्क राशि में स्थित है और सुबह 5:34 बजे उदय होगा, जबकि सूर्यास्त शाम 7:12 बजे होगा. चंद्रमा आज पूरे दिन मेष राशि में रहेगा, और रात 10:48 बजे चंद्रोदय होगा. आज चंद्रमा पर मेष राशि का प्रभाव होने से उत्साह, ऊर्जा और थोड़ी जल्दबाज़ी का संकेत मिलता है.

चंद्रबल आज मेष, सिंह, वृश्चिक और धनु राशि वालों के लिए उत्तम है, जबकि कर्क और मकर राशि के जातकों को थोड़ा संयम रखना चाहिए. सूर्यबल आज कर्क, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा.

शुभ- मुहूर्त अशुभ

शुभ मुहूर्त की बात करें तो आज अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:01 से 12:55 बजे तक रहेगा, जो किसी भी कार्य की शुरुआत के लिए सबसे उत्तम समय माना जाता है. विवाह, गृह प्रवेश, वाहन खरीदने या नई योजना की शुरुआत जैसे कार्य इस मुहूर्त में किए जा सकते हैं.

वहीं राहुकाल सुबह 7:30 से 9:00 बजे तक रहेगा, जो अशुभ काल होता है, इस दौरान कोई भी बड़ा या नया कार्य शुरू करने से बचना चाहिए. गुलिक काल दोपहर 1:30 से 3:00 बजे तक रहेगा.

दिशा शूल

आज दिशा शूल पूर्व दिशा में है, इसलिए पूर्व दिशा की यात्रा से बचें. यदि यात्रा अनिवार्य हो तो दही खाकर या तुलसी का पत्ता खाकर निकलना शुभ रहेगा.

ये भी पढ़ें- Weekly Horoscope: लव लाइफ से लेकर रुके हुए कामों में मिलेगी सफलता, जानें किन राशियों के लिए ये सप्ताह रहेगा शुभ और किसे करना पड़ेगा मुश्किलों का सामना

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

तरुण तेजपाल की बढ़ीं मुश्किलें! सुप्रीम कोर्ट में गोवा सरकार का जवाब दाखिल, 3 नवंबर को बड़ा फैसला

Supreme Court: रेप के मामले में दोषी तरुण तेजपाल की ओर से दायर याचिका पर…

7 minutes ago

Supreme Court Ruling: धर्मांतरण कर इस्लाम अपनाने वालों को नहीं मिलेगा आरक्षण, SC ने मद्रास हाईकोर्ट का फैसला रखा बरकरार

Supreme Court: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास…

16 minutes ago

Elon Musk की बढ़ीं मुश्किलें! स्टारलिंक को ईरान ने क्यों बताया ‘युद्ध का हथियार’? इस्तेमाल करने वालों को मौत की चेतावनी

Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…

30 minutes ago

दिल्ली में दमघोंटू हवा के बीच मौसम का यू-टर्न! अब आसमान से बरसेगी आफत, झमाझम बारिश का तांडव

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…

32 minutes ago

ACP विवेक भगत की शिकायत पर पत्रकार रोजी, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास पर FIR, जानें पूरा मामला

ACP Vivek Bhagat FIR Journalist Rosie: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़े विवाद में…

34 minutes ago

सूर्या का रिकॉर्ड ‘धुआं-धुआं’! अभिषेक शर्मा बने T20 के नए ‘सिक्सर किंग’, जानें कौन किस नंबर पर?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मैच के दौरान युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने…

35 minutes ago