आस्था

‘पंचक और ग्रहण दोष के साये में रहेगा दिन!’ दोपहर में एकादशी; जानें व्रत की सही तिथि और शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang: बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दोनों दृष्टियों से बेहद महत्वपूर्ण है. आज विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा के साथ-साथ पापांकुशा एकादशी का पावन व्रत भी रखा जा रहा है. आज सुबह से ही ग्रहों की चाल में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं, जिनका असर सभी राशियों पर पड़ेगा.

आइए जानते हैं आज का पूरा वैदिक पंचांग, तिथि, नक्षत्र और शुभ-अशुभ मुहूर्त:

तिथि, नक्षत्र और चंद्रमा का कुंभ राशि में गोचर(Aaj Ka Panchang)

पंचांग के अनुसार, आज आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि दोपहर 02:12 बजे तक रहेगी, जिसके तुरंत बाद ‘पापांकुशा एकादशी’ तिथि का आरंभ हो जाएगा, जिसका व्रत आज रखा जा रहा है. खगोलीय स्थिति के अनुसार आज शाम 07:48 बजे तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा और उसके बाद शतभिषा नक्षत्र शुरू होगा.

खास बात यह है कि आज सुबह 07:00 बजे चंद्रमा मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, जहां राहु के साथ उनकी युति से ‘ग्रहण दोष’ का निर्माण हो रहा है. इसके साथ ही कुंभ राशि में पंचक का प्रभाव भी शुरू हो गया है.

शुभ योग और मालव्य योग का प्रभाव(Today Ekadshi Timing)

आज (Aaj Ka Panchang) कई शुभ योगों का अद्भुत संयोग भी बना हुआ है. पंचांग के अनुसार आज बुधादित्य योग, लक्ष्मीनारायण योग, गण्ड योग, परिजात योग, वाशि योग, आनन्दादि योग और सुनफा योग का प्रभाव रहेगा. इसके अलावा, मेष, कर्क, तुला और मकर राशि के जातकों के लिए ‘मालव्य योग’ का विशेष सुखद प्रभाव भी बना हुआ है.

चौघड़िया मुहूर्त और राहुकाल की स्थिति(Ekadashi Vrat kab hai)

एकादशी पूजा, दान-पुण्य या किसी भी नए और मांगलिक कार्य की शुरुआत के लिए सुबह 07:00 से 09:00 बजे तक का समय (लाभ-अमृत का चौघड़िया) और शाम 05:15 से 06:15 बजे तक का समय (लाभ का चौघड़िया) सबसे उत्तम रहेगा. वहीं, किसी भी तरह के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए राहुकाल का विशेष ध्यान रखें, जो आज दोपहर 12:00 से 01:30 बजे तक रहेगा. यात्रा के लिए आज उत्तर दिशा का दिशाशूल शुभ माना गया है.

आपने आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang 2 october 2026) पढ़ लिया है. धर्म, ज्योतिष और अध्यात्म से जुड़ी अन्य सभी प्रामाणिक खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें.

 

Rohit Agrawal

Recent Posts

बुधवार को बुधादित्य व गण्ड योग से ग्रहों में बड़ा बदलाव: मकर-मिथुन राशि को होगा लाभ तो मेष वाले रहें सावधान

आज 21 अक्टूबर 2026 को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य योग समेत कई ग्रहों के संयोग…

52 minutes ago

कर्क राशि का राशिफल: परिवार में बढ़ेगा अपनापन, नौकरी और पैसों को लेकर जानें आज का संकेत

Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: आश्विन शुक्ल पक्ष दशमी तिथि पर कर्क राशि के जातकों…

1 hour ago

सिंह राशि का राशिफल: रिश्तों में आएगी मधुरता? परिवार और प्रेम जीवन में जानें क्या होगा

Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: आश्विन शुक्ल पक्ष दशमी तिथि पर सिंह राशि के जातकों…

1 hour ago