25 अगस्त 2026 का पंचांग
Aaj ka Panchang: हिंदू धर्म में बिना पंचांग देखे किसी भी शुभ कार्य, यात्रा या निवेश की शुरुआत नहीं की जाती. 25 अगस्त 2026 (मंगलवार) का दिन आध्यात्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास होने वाला है. इस दिन श्रावण (सावन) महीने के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि सुबह 6:21 बजे तक रहेगी और उसके तुरंत बाद त्रयोदशी तिथि का आगमन हो जाएगा. इसके साथ ही, सावन का अंतिम ‘भौम प्रदोष व्रत’ और ‘मंगला गौरी व्रत’ एक साथ पड़ रहे हैं, जो एक दुर्लभ और अद्भुत संयोग है.
इस विशेष दिन पर देवों के देव महादेव और माता पार्वती (मंगला गौरी के रूप में) की उपासना करना अत्यंत फलदायी माना गया है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भौम प्रदोष के दिन शिव-शक्ति की एक साथ पूजा करने से जीवन की सभी आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं. जो लोग लंबे समय से कर्ज के बोझ तले दबे हैं, उनके लिए यह दिन किसी वरदान से कम नहीं है. इसके अलावा, परिवार की सुख-समृद्धि और लंबी आयु के लिए भी आज का व्रत बहुत प्रभावी माना जाता है.
सूर्योदय-सूर्यास्त: मंगलवार सुबह 6:10 बजे सूर्योदय होगा, जबकि सूर्यास्त शाम 6:47 बजे होगा. चंद्रोदय शाम 5:09 बजे होगा.
सबसे शुभ समय (अभिजित मुहूर्त): दिन का सबसे उत्तम समय दोपहर 12:03 बजे से 12:54 बजे तक रहेगा. इस दौरान कोई भी नया और मांगलिक कार्य शुरू करना शुभ फलदायी होगा.
अमृत काल: दोपहर 3:48 से शाम 5:33 बजे तक रहेगा.
राहुकाल (अशुभ समय): दोपहर 3:38 बजे से 5:12 बजे तक राहुकाल रहेगा. इसके अलावा यमगंड काल (सुबह 9:19 से 10:54) और गुलिक काल (दोपहर 12:28 से 2:03) में भी नए कार्यों या महत्वपूर्ण लेन-देन से बचना चाहिए.
पंचांग के अनुसार, 25 अगस्त को सूर्य सिंह राशि और मघा नक्षत्र में विराजमान रहेंगे, जबकि चंद्रमा देर रात तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र (मकर राशि) में गोचर करेगा. सुबह 7:41 बजे तक आयुष्मान योग रहेगा और उसके बाद सौभाग्य योग लग जाएगा, जो दिन को और भी शुभ बनाता है.
पंचांग (Aaj ka Panchang) आपने पढ़ लिया अब धर्म, आध्यात्म और आस्था से जुड़ी अन्य खबरों को पढ़ें के लिए यहां क्लिक करें
हालांकि, एक बात का विशेष ध्यान रखें कि मंगलवार को उत्तर दिशा में ‘दिशाशूल’ (Disha Shool) रहेगा. ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए. यदि जाना बेहद अनिवार्य हो, तो गुड़ खाकर या कुछ खास ज्योतिषीय उपाय करके ही घर से बाहर कदम निकालें.
Disclaimer: आज के राशिफल (Aaj Ka Rashifal In Hindi) में यहां दी गई जानकारी सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों के आधार पर है. आपको यह बताना जरूरी है कि bharatexpress.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी को लेकर दावा नहीं करता है. यहां मिली किसी भी जानकारी या मान्यता पर आगे बढ़ने से पहले संबंधित विशेषज्ञ या ज्योतिष की सलाह लें.
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…
UAE Oil Spill: UAE के तट के पास समुद्र में फैला तेल लगातार बढ़ता जा…
राजस्थान की जोजरी नदी में प्रदूषण और अवैध खनन के स्वतः संज्ञान मामले पर सुनवाई…
बेटियों को घर से बाहर भेजने से पहले परिवार के मन में उनकी सुरक्षा को…
सुप्रीम कोर्ट ने एनजीटी को तेलंगाना स्टेट मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की याचिका पर जल्द फैसला…