आस्था

Aaj ka Panchang 25 October 2025: नहाय खाय से शुरू हुआ छठ महापर्व, जानिए आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त

Aaj ka Panchang 25 October 2025: आज से छठ महापर्व की शुरुआत हो रही है, जिसकी पहली विधि नहाय खाय है. यह पर्व चार दिनों तक चलता है और इसमें व्रत, शुद्धता और सूर्य उपासना का विशेष महत्व होता है. नहाय खाय के दिन व्रती किसी पवित्र नदी या तालाब में स्नान कर खुद को शुद्ध करते हैं और फिर सात्विक भोजन ग्रहण करते हैं. यह दिन शारीरिक और मानसिक शुद्धि का प्रतीक माना जाता है.

छठ महापर्व में अगला दिन होता है खरना फिर संध्या अर्घ्य और उसके बाद उषा अर्घ्य के साथ पर्व का समापन होता है. इस पर्व में सूर्य देव और छठी मैया की पूजा की जाती है जिससे जीवन में ऊर्जा, स्वास्थ्य और समृद्धि आती है.

अब बात करते हैं आज के पंचांग की. आज है 25 अक्टूबर 2025, दिन शनिवार. तिथि है कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी, जो ब्रह्म मुहूर्त 3-48 AM तक रहेगी.

योग और करण

  • शोभन योग- पूरी रात तक
  • वाणिज करण- रात 2-34 AM तक
  • विष्टि करण- ब्रह्म मुहूर्त तक

सूर्योदय और सूर्यास्त

  • सूर्योदय- सुबह 6-28 AM
  • सूर्यास्त- शाम 5-42 PM

चंद्रोदय और चंद्रास्त

  • चंद्रोदय- सुबह 9-50 AM
  • चंद्रास्त- शाम 7-58 PM

राशि स्थिति

  • सूर्य- तुला राशि में
  • चंद्रमा- वृश्चिक राशि में

शुभ मुहूर्त

  • अभिजीत मुहूर्त- 11-42 AM से 12-27 PM
  • अमृत काल- रात 12-54 AM से दोपहर 2-42 PM (26 अक्टूबर)

अशुभ समय

  • राहुकाल- 9-17 AM से 10-41 AM
  • गुलिक काल- 6-28 AM से 7-52 PM
  • यमगण्ड- 1-29 PM से 2-53 PM

ये भी पढ़ें-Aaj Ka Rashifal 25 October 2025: इन राशियों को बरतनी होगी सावधानी, जानें कौन पा सकते हैं शुभ संकेत, पढ़ें आज का राशिफल

नक्षत्र जानकारी

आज चंद्रमा अनुराधा नक्षत्र में सुबह 7-51 AM तक रहेगा. इस नक्षत्र के जातक साहसी, बुद्धिमान, मेहनती और समाज में सम्मानित होते हैं. इसका स्वामी है शनि देव और प्रतीक है. अंतिम रेखा पर एक फूल.

छठ महापर्व की शुरुआत के साथ आज का दिन शुद्धता, श्रद्धा और शुभता से भरपूर है. व्रतियों के लिए यह दिन विशेष महत्व रखता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

3 मजबूरियों का यू-टर्न! न..न.. करते पाकिस्तान ने क्यों एक्टिवेट किया मक्का पैक्ट?

Why Makkah Pact Activated: सऊदी अरब पर हूती हमलों के बाद पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी…

10 minutes ago

राष्ट्र सेवा के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी को बधाई, स्वामी अवधेशानंद गिरि बोले- उनकी राह किसी तपस्या से कम नहीं

जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

19 minutes ago

नंदीग्राम उपचुनाव मामले में सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को राहत

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ…

19 minutes ago

आसीम मुनीर Vs शहबाज शरीफ! ट्रॉफी ‘चोरी’ के बाद अब कुर्सी पर नजर, क्या बड़ा खेल खेल रहे मोहसिन नकवी?

Pakistan Political Crisis: पाकिस्तान में शहबाज शरीफ, असीम मुनीर और मोहसिन नकवी के बीच बढ़ती…

26 minutes ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में बदला यूपी, माफिया मिट्टी में मिल गए- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और…

33 minutes ago

‘वाह क्या एनर्जी है’ का दूसरा सीजन पेश: GAIL ने लॉन्च किया ‘नए भारत की नई एनर्जी’ एंथम, जानिए क्या है खास

गेल (इंडिया) लिमिटेड ने स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए 'वाह क्या एनर्जी है'…

34 minutes ago