Aaj ka Panchang 25 October 2025: आज से छठ महापर्व की शुरुआत हो रही है, जिसकी पहली विधि नहाय खाय है. यह पर्व चार दिनों तक चलता है और इसमें व्रत, शुद्धता और सूर्य उपासना का विशेष महत्व होता है. नहाय खाय के दिन व्रती किसी पवित्र नदी या तालाब में स्नान कर खुद को शुद्ध करते हैं और फिर सात्विक भोजन ग्रहण करते हैं. यह दिन शारीरिक और मानसिक शुद्धि का प्रतीक माना जाता है.
छठ महापर्व में अगला दिन होता है खरना फिर संध्या अर्घ्य और उसके बाद उषा अर्घ्य के साथ पर्व का समापन होता है. इस पर्व में सूर्य देव और छठी मैया की पूजा की जाती है जिससे जीवन में ऊर्जा, स्वास्थ्य और समृद्धि आती है.
अब बात करते हैं आज के पंचांग की. आज है 25 अक्टूबर 2025, दिन शनिवार. तिथि है कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी, जो ब्रह्म मुहूर्त 3-48 AM तक रहेगी.
योग और करण
- शोभन योग- पूरी रात तक
- वाणिज करण- रात 2-34 AM तक
- विष्टि करण- ब्रह्म मुहूर्त तक
सूर्योदय और सूर्यास्त
- सूर्योदय- सुबह 6-28 AM
- सूर्यास्त- शाम 5-42 PM
चंद्रोदय और चंद्रास्त
- चंद्रोदय- सुबह 9-50 AM
- चंद्रास्त- शाम 7-58 PM
राशि स्थिति
- सूर्य- तुला राशि में
- चंद्रमा- वृश्चिक राशि में
शुभ मुहूर्त
- अभिजीत मुहूर्त- 11-42 AM से 12-27 PM
- अमृत काल- रात 12-54 AM से दोपहर 2-42 PM (26 अक्टूबर)
अशुभ समय
- राहुकाल- 9-17 AM से 10-41 AM
- गुलिक काल- 6-28 AM से 7-52 PM
- यमगण्ड- 1-29 PM से 2-53 PM
नक्षत्र जानकारी
आज चंद्रमा अनुराधा नक्षत्र में सुबह 7-51 AM तक रहेगा. इस नक्षत्र के जातक साहसी, बुद्धिमान, मेहनती और समाज में सम्मानित होते हैं. इसका स्वामी है शनि देव और प्रतीक है. अंतिम रेखा पर एक फूल.
छठ महापर्व की शुरुआत के साथ आज का दिन शुद्धता, श्रद्धा और शुभता से भरपूर है. व्रतियों के लिए यह दिन विशेष महत्व रखता है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



