Aaj Ka Panchang 30 September 2026: आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 30 सितंबर 2026, बुधवार को दोपहर 02:55 बजे तक रहेगी, जिसके तुरंत बाद पंचमी तिथि का आरंभ हो जाएगा. आज पितृ पक्ष में चतुर्थी और पंचमी दोनों तिथियों का श्राद्ध एक ही दिन पड़ रहा है.
इसके अलावा बताते चलें कि आज सुबह 07:36 बजे तक भरणी नक्षत्र रहेगा, जिसके बाद कृत्तिका नक्षत्र शुरू होते ही सर्वार्थ सिद्धि योग भी लग जाएगा.
श्राद्ध कर्म में केवल सूर्योदय की तिथि नहीं देखी जाती, बल्कि कुतुप और अपराह्न काल का विशेष महत्व होता है. चतुर्थी तिथि दोपहर 02:55 बजे तक है, इसलिए जिन पितरों की मृत्यु चतुर्थी तिथि पर हुई थी, उनका श्राद्ध दोपहर 02:55 बजे से पहले (कुतुप व रौहिण काल में) संपन्न किया जाना चाहिए.
वहीं, 1 अक्टूबर को मुख्य अपराह्न काल से पहले ही पंचमी समाप्त हो जाएगी, इसीलिए पंचमी तिथि वाले पितरों का श्राद्ध भी आज ही दोपहर 02:55 बजे के बाद अपराह्न काल में किया जाएगा.
आज सुबह 07:36 बजे से सर्वार्थ सिद्धि योग शुरू होकर अगले दिन सुबह 06:14 बजे तक रहेगा. हालांकि बुधवार होने के कारण आज अभिजीत मुहूर्त मान्य नहीं रहेगा. आज विजय मुहूर्त दोपहर 02:10 बजे से 02:58 बजे तक रहेगा, जबकि गोधूलि मुहूर्त शाम 06:08 बजे से 06:33 बजे तक रहेगा. राहुकाल दोपहर 12:11 बजे से 01:40 बजे तक रहेगा, इस समय दौरान कोई भी नया या शुभ कार्य करने से बचें.
यह भी पढ़ें: पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व
चंद्रमा आज(Today Panchang in hindi) दोपहर 01:13 बजे तक मेष राशि में रहने के बाद वृषभ राशि में प्रवेश करेगा. वज्र योग रात 12:20 बजे तक रहेगा, जिसके बाद सिद्धि योग की शुरुआत होगी. करण में बालव दोपहर 02:55 बजे तक और फिर कौलव करण रहेगा. सूर्योदय सुबह 06:13 बजे और सूर्यास्त शाम 06:08 बजे होगा, जबकि संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी का चंद्रोदय रात 08:30 बजे होगा.
आपने आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang 30 Sep 2026) पढ़ लिया है. धर्म, ज्योतिष और अध्यात्म से जुड़ी अन्य सभी प्रामाणिक खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें.
Aaj Ka Rashifal: 30 सितंबर 2026 को कृत्तिका नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन…
Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर और…
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन काम की व्यस्तता…
Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने…
Kark Rashi Aaj Ka Rashifal: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन स्थिरता और…
Singh Rashi Aaj Ka Rashifal: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में…