Aaj Ka Rashifal 11 March 2026: आज दिनांक 11 मार्च 2026, दिन बुधवार है. वैदिक पंचांग और ग्रहों की चाल के अनुसार आज का दिन ज्योतिषीय दुनिया में एक बहुत बड़ा ‘टर्निंग पॉइंट’ साबित होने वाला है. आज चंद्रमा का गोचर ज्येष्ठा नक्षत्र से अपनी नीच राशि वृश्चिक में होने जा रहा है. वृश्चिक का चंद्रमा व्यक्ति को बहुत अधिक भावुक, शंकालु और ओवरथिंकिंग (Overthinking) का शिकार बना देता है.
आज देवगुरु बृहस्पति (Jupiter) मिथुन राशि में वक्री से ‘मार्गी’ (सीधी चाल) हो रहे हैं. पिछले कई महीनों से जिन लोगों के काम रुके हुए थे या जो मानसिक संशय में थे, उनके लिए गुरु का यह गोचर एक बड़ा आशीर्वाद लेकर आया है. हालांकि, कुंभ राशि में सूर्य, बुध, मंगल और राहु का भारी जमावड़ा अभी भी बना हुआ है, जो सरकारी तंत्र, संचार और शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव का कारण बन सकता है. इसके अलावा मीन राशि में शुक्र और शनि की युति भी रिश्तों में खटास ला सकती है. आज का मूल मंत्र है—”भावुकता में आकर कोई बड़ा फैसला न लें और विवादों से दूर रहें.” आइए विस्तार से जानते हैं 12 राशियों का हाल.
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बड़े बदलाव का संकेत दे रहा है. गुरु की मार्गी चाल आपके मानसिक संशय को दूर करेगी. लेकिन आठवें भाव में ‘नीच’ का चंद्रमा होने के कारण दिन की शुरुआत थोड़ी भारी रह सकती है, पुराने डर फिर से जग सकते हैं. समय खराब चल रहा है, इसलिए बहुत बचकर पार करिए. स्वास्थ्य पर ध्यान दें और वाहन धीरे चलाएं. हालांकि, कार्यक्षेत्र में संचार की बाधाएं दूर होंगी और रुकी हुई फाइलें आगे बढ़ेंगी.
वृषभ राशि वालों के लिए आज आर्थिक गति वापस लौटने का दिन है. दूसरे भाव में गुरु के मार्गी होने से बैंक बैलेंस और विश्वास दोनों बढ़ेंगे. आप ऊर्जावान महसूस करेंगे और नौकरी-चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी दिख रही है. लेकिन सप्तम भाव में चंद्रमा के होने से जीवनसाथी या पार्टनरशिप में थोड़ा तनाव हो सकता है. प्रेम की स्थिति थोड़ी विवादित हो सकती है और संतान आपकी आज्ञा की अवहेलना कर सकती है.
मिथुन राशि के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है क्योंकि गुरु आपकी ही राशि (लग्न भाव) में मार्गी हो रहे हैं. पिछले कई महीनों का आत्म-संदेह अब समाप्त होगा. विचारों में स्पष्टता आएगी और रुके काम बनेंगे. लेकिन छठे भाव के चंद्रमा के कारण स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए. शत्रु इस समय बहुत एक्टिव रहेंगे, मान-सम्मान को ठेस लग सकती है. भाग्य पर आंख मूंदकर भरोसा न करें.
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन भावुकता और मानसिक उथल-पुथल का है. बारहवें भाव में गुरु का मार्गी होना आध्यात्मिक शांति तो देगा, लेकिन पंचम भाव में ‘नीच’ का चंद्रमा प्रेम संबंधों में अत्यधिक भावुकता और “तू-तू, मैं-मैं” के संकेत दे रहा है. मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़ रहेगा. आपके जोखिम भाव में बहुत सारे ग्रह बैठे हैं, इसलिए कोई भी रिस्क मत लीजिएगा; बड़ा नुकसान संभव है.
सिंह राशि के लिए आज गुरु का मार्गी होना सामाजिक और आर्थिक आशीर्वाद लेकर आएगा. रुके हुए भुगतान मिलेंगे. लेकिन चतुर्थ भाव का चंद्रमा घरेलू जीवन में अशांति ला सकता है. भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी का प्रबल योग तो है, लेकिन कोई बड़ी ‘गृह-कलह’ भी हो सकती है. जीवनसाथी के साथ और अपनी सेहत, दोनों पर ध्यान रखें. कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा.
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में पराक्रम दिखाने का है. दसवें भाव में गुरु के मार्गी होने से रुकी हुई तरक्की को रास्ता मिलेगा. तृतीय भाव का चंद्रमा आपके साहस को बढ़ाएगा और शत्रुओं पर आपका दबदबा कायम रहेगा. हालांकि, जीवन में काफी डिस्टर्बेंस बनी रहेगी. बातचीत में थोड़ी कड़वाहट या तकनीकी समस्या हो सकती है. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें.
तुला राशि वालों के लिए आज धनागमन होगा और कुटुंबों में वृद्धि होगी. भाग्य भाव में गुरु के मार्गी होने से यात्रा या शिक्षा में जो रुकावट थी, वो अब दूर होगी. लेकिन द्वितीय भाव का ‘नीच’ चंद्रमा मानसिक चंचलता, परेशानी और डिस्टरबेंस देगा. बच्चों और प्रेम को लेकर जीवन में कोलाहल मची रहेगी. विद्यार्थी भी असमंजस की स्थिति में रहेंगे. निवेश में समझदारी दिखाएं.
वृश्चिक राशि के जातकों की ही राशि (लग्न भाव) में चंद्रमा ‘नीच’ का होकर गोचर कर रहा है. इसके कारण घरेलू मामलों में बड़ा विवाद हो सकता है; भूमि, भवन और वाहन से संबंधित मामले शांत होकर निपटाएं. हालांकि, आठवें भाव में गुरु का मार्गी होना आपको अंदरूनी शक्ति और नई ऊर्जा देगा. जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी. महत्वपूर्ण संपर्क स्थापित होंगे.
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा सावधानी और संतुलन का है. सातवें भाव में गुरु के मार्गी होने से दांपत्य और पार्टनरशिप के कार्यों में स्थिरता आएगी. लेकिन द्वादश भाव (बारहवें घर) का चंद्रमा मानसिक परेशानी, अज्ञात भय, खर्च की अधिकता और सिर दर्द दे सकता है. नेत्र पीड़ा भी बनी रहेगी. पेशेवर जीवन में नए विचारों को अपनाएं, लेकिन बड़ा निवेश न करें.
मकर राशि वालों के लिए आज धन का आगमन बढ़ेगा. एकादश भाव का चंद्रमा और छठे भाव में गुरु का मार्गी होना आपके करियर में बड़ा आशीर्वाद ला रहा है. पुराने फंसे हुए पैसे वापस मिलेंगे. हालांकि, अभी ‘निवेश मत करिएगा’ क्योंकि धन हानि का प्रबल योग रहेगा. अपनी भाषा पर संयम रखें और अनावश्यक बहस से बचें. कार्यक्षेत्र में नए अनुभव मिलेंगे.
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन ‘हाई-वोल्टेज’ है. दशम भाव का चंद्रमा कोर्ट-कचहरी में विजय और व्यावसायिक सफलता का संकेत दे रहा है. पांचवें भाव में गुरु के मार्गी होने से क्रिएटिव प्रोजेक्ट्स में जान आएगी. लेकिन आपकी ही राशि में बैठे सूर्य-मंगल-राहु-बुध मानसिक और शारीरिक स्थिति में भारी उथल-पुथल मचाए हुए हैं. इस डिस्टर्बिंग टाइम को कंट्रोल करके चलें.
मीन राशि के जातकों को आज बहुत बचकर समय पार करना होगा. नवम भाव का चंद्रमा भाग्य का साथ तो देगा, लेकिन स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित दिख रहा है; सिर दर्द या कोई पुरानी परेशानी उभर सकती है. चौथे भाव में गुरु का मार्गी होना पारिवारिक मतभेदों को दूर करेगा. अपनी रचनात्मकता को व्यक्त करने के लिए अच्छा समय है, लेकिन भावनाओं में बहकर कोई बड़ा आर्थिक निर्णय बिल्कुल न लें.
आपने आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 11 March 2026) पढ़ लिया. अब धर्म, आध्यात्म की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें.
11 मार्च 2026 का दिन ‘नीच’ के चंद्रमा के कारण भावनात्मक रूप से गहरा और तीव्र रहने वाला है. वहीं कुंभ राशि में 4 ग्रहों का ‘कुयोग’ मेष, कर्क, तुला और मीन राशि वालों को स्वास्थ्य, निवेश और वाणी के मामलों में अत्यधिक सावधानी बरतने की चेतावनी दे रहा है. दूसरी ओर, मिथुन और मकर राशि वालों के लिए गुरु का ‘मार्गी’ होना सफलता के नए द्वार खोलेगा. आज के दिन जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें, अपनी वाणी व क्रोध पर नियंत्रण रखें और भगवान शिव की आराधना कर मानसिक शांति प्राप्त करें.
Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…
India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…
Jio global expansion Akash Ambani US Germany: जियो के IPO से पहले आकाश अंबानी का…
देवरिया के भटनी क्षेत्र में 15 हजार के इनामी बदमाश विकास यादव को पकड़ने गई…
राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…
दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…