आस्था

Aaj Ka Rashifal: हनुमान जन्मोत्सव पर इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, बरसेगी बजरंगबली की विशेष कृपा

Aaj Ka Rashifal hanuman jayanti: आज 2 अप्रैल 2026 यानी गुरुवार का दिन है. चैत्र पूर्णिमा के साथ-साथ आज संकटमोचन हनुमान जी का जन्मोत्सव भी है. ग्रहों की स्थिति देखें तो चंद्रमा फिलहाल बुध की राशि यानी कन्या में गोचर कर रहे हैं. गुरुवार का दिन होने के कारण भगवान विष्णु की पूजा और श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ आज आपको विशेष मानसिक शांति और आर्थिक लाभ दे सकता है.

आज किन राशियों को मिलेगा ‘भारी लाभ’?(Today Rashifal)

1. वृषभ राशि (Taurus)

आज आपके सितारे बुलंदी पर हैं. चंद्रमा के पंचम और गुरु के द्वितीय भाव में होने से आर्थिक लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं. अगर आप रियल एस्टेट, कपड़े के व्यापार या फिल्म लाइन से जुड़े हैं, तो आज कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है. बस अपनी बातों पर थोड़ा नियंत्रण रखें ताकि कार्यक्षेत्र में किसी से अनबन न हो.

भाग्य प्रतिशत: 85%

शुभ रंग: सफेद और हरा

2. तुला राशि (Libra)

शुक्र और बुध का प्रभाव आपके बिजनेस में चार चांद लगाने वाला है. आईटी, बैंकिंग और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों के लिए आज तरक्की के नए दरवाजे खुलेंगे. लव लाइफ में जो तनाव चल रहा था, वह आज खत्म होगा और आप राहत महसूस करेंगे.

भाग्य प्रतिशत: 80%

शुभ रंग: लाल और हरा

3. कन्या राशि (Virgo)

आज चंद्रमा आपकी ही राशि में मौजूद हैं, जो आपके आत्मविश्वास को सातवें आसमान पर ले जाएंगे. रुके हुए काम आज पूरे होंगे और अटका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है. शुक्र का शुभ प्रभाव आपको करियर में नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा.

भाग्य प्रतिशत: 75%

शुभ रंग: हरा और बैंगनी

4. मकर राशि (Capricorn)

नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है. शनि और सूर्य की स्थिति आपको कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगी. यदि आप किसी धार्मिक यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन उसके लिए बहुत शुभ है. स्वास्थ्य भी पूरी तरह आपका साथ देगा.

भाग्य प्रतिशत: 75%

शुभ रंग: आसमानी और हरा

5. मेष राशि (Aries)

आपके लिए आज कार्यक्षेत्र में बदलाव के सुखद संयोग बन रहे हैं. बैंकिंग और टीचिंग सेक्टर के लोगों के लिए दिन बेहतरीन है. लव लाइफ में शाम का समय काफी रोमांटिक और खुशहाल बीतेगा.

भाग्य प्रतिशत: 75%

शुभ रंग: पीला और नारंगी

बाकी राशियों का क्या रहेगा हाल?(Aaj Ka Rashifal)

मिथुन: बिजनेस में लाभ तो होगा, लेकिन काम की अधिकता थोड़ी चिंता बढ़ा सकती है. लव लाइफ में उतार-चढ़ाव संभव है.

कर्क: जॉब में थोड़ी अस्थिरता महसूस हो सकती है. स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है, बस मानसिक संतुलन बनाए रखें.

सिंह: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. पार्टनर के साथ समय बिताने से रिश्तों में मिठास आएगी.

वृश्चिक: धन लाभ के योग हैं और बिजनेस में भी उन्नति होगी, लेकिन सेहत का थोड़ा ख्याल रखें.

धनु: रुका हुआ पैसा मिल सकता है. करियर में मेहनत का फल मिलने में थोड़ा समय लगेगा, धैर्य रखें.

कुंभ: नौकरी बदलने का सोच रहे हैं तो थोड़ा रुक जाएं. असमंजस की स्थिति रह सकती है, नकारात्मक सोच से बचें.

मीन: जॉब और बिजनेस दोनों में परिणाम अच्छे मिलेंगे. लव लाइफ में रिश्तों की कड़वाहट दूर होगी.

आपने आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 2 April 2026) पढ़ लिया. अब धर्म, आध्यात्म की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें.

आज के विशेष उपाय(Hanuman Jayanti 2026)

हनुमान जन्मोत्सव पर: बजरंग बाण या हनुमान बाहुक का पाठ करें.

दान का महत्व: पूर्णिमा पर सप्त अन्न, तिल, गुड़ या धार्मिक पुस्तकों का दान करना अत्यंत शुभ माना गया है.

शिवलिंग अभिषेक: इत्र और गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करने से मानसिक तनाव दूर होता है.

जय बजरंगबली! आपका दिन मंगलमय हो.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

Elon Musk की बढ़ीं मुश्किलें! स्टारलिंक को ईरान ने क्यों बताया ‘युद्ध का हथियार’? इस्तेमाल करने वालों को मौत की चेतावनी

Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…

4 minutes ago

दिल्ली में दमघोंटू हवा के बीच मौसम का यू-टर्न! अब आसमान से बरसेगी आफत, झमाझम बारिश का तांडव

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…

6 minutes ago

ACP विवेक भगत की शिकायत पर पत्रकार रोजी, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास पर FIR, जानें पूरा मामला

ACP Vivek Bhagat FIR Journalist Rosie: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़े विवाद में…

8 minutes ago

सूर्या का रिकॉर्ड ‘धुआं-धुआं’! अभिषेक शर्मा बने T20 के नए ‘सिक्सर किंग’, जानें कौन किस नंबर पर?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मैच के दौरान युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने…

10 minutes ago

रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 78 दिन के बोनस पर मोदी कैबिनेट की मुहर

Railway Bonus: केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर…

43 minutes ago