आस्था

Aaj Ka Rashifal 30 October 2025: मकर राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशियों को मिलेगी सफलता और सौभाग्य का वरदान

Aaj Ka Rashifal 30 October 2025: कार्तिक शुक्ल अष्टमी के शुभ अवसर पर ग्रहों की स्थिति कई राशियों के जीवन में सुखद बदलाव का संकेत दे रही है. आज चंद्रमा मकर राशि में गोचर कर रहा है, जिससे आत्मविश्वास, परिश्रम और सफलता के योग मजबूत होंगे.

कार्यक्षेत्र में प्रगति के अवसर मिल सकते हैं, वहीं पारिवारिक जीवन में सौहार्द और प्रसन्नता बनी रहेगी. आइए जानते हैं आपकी राशि के अनुसार आज का राशिफल क्या कहता है.

मेष

आज का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा. कार्यस्थल पर आपके सुझावों को महत्व मिलेगा. आर्थिक लाभ के योग हैं. पारिवारिक माहौल प्रसन्न रहेगा.

वृषभ

कार्य क्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, परंतु व्यर्थ के विवादों से दूर रहें. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है.

मिथुन

आज का दिन रचनात्मक कार्यों के लिए अनुकूल है. मित्रों से सहयोग मिलेगा. यात्रा के योग बन रहे हैं. अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें.

कर्क

घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. किसी पुराने कार्य में सफलता मिलेगी. जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा. मन में नई ऊर्जा का संचार होगा.

सिंह

आज आत्मविश्वास ऊँचा रहेगा, परंतु गुस्से से बचें. कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है. वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा.

ये भी पढ़ें- Aaj Ka Panchang 30 October 2025: कार्तिक शुक्ल अष्टमी आज, करें विष्णु-लक्ष्मी की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

कन्या

धन लाभ के उत्तम योग हैं. नए निवेश करने से पहले विचार अवश्य करें. दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.

तुला

भाग्य आपका साथ देगा. लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे. मित्रों से सहयोग मिलेगा. शाम का समय मनोरंजन में बीतेगा.

वृश्चिक

आज किसी निर्णय को सोच-समझकर लें. कार्यक्षेत्र में परिवर्तन संभव है. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. परिवार में सुकून रहेगा.

धनु

भाग्य प्रबल रहेगा. किसी यात्रा से लाभ हो सकता है. प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.

मकर

चंद्रमा आपकी राशि में होने से आत्मबल में वृद्धि होगी. कार्यक्षेत्र में सराहना मिलेगी. नए अवसर सामने आएंगे. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा.

कुंभ

आज का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा. किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है. खर्च अधिक रहेगा पर मन संतुष्ट रहेगा.

मीन

परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. कार्यों में सफलता मिलेगी. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. प्रेम संबंध मजबूत होंगे.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

‘तारीख पर तारीख’ से पाकिस्तान में टूटा सब्र, कोर्ट में ही वकील ने कर दिया बड़ा कांड

Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…

2 minutes ago

रियाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को क्यों लेना पड़ा दिल्ली यू-टर्न? इंडिगो ने भी रद्द की उड़ानें

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…

15 minutes ago

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

34 minutes ago

नीतिगत फैसलों से कैसे बदला भारत? मदन सबनविस की किताब में खोले कई राज

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…

46 minutes ago

कौन हैं एन कार्सन? जिन्हें शास्त्रीय परंपराओं को नया रूप देने के लिए मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…

1 hour ago

महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की नई पहल, 5 महिला पुलिसकर्मी स्कूटी से करेंगी गश्त

Rewari Pink Riders: रेवाड़ी पुलिस ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पांच…

1 hour ago