आज 4 अगस्त 2026, दिन मंगलवार को सावन का पहला मंगला गौरी व्रत है और आकाशमंडल में सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि व रवि योग का अति दुर्लभ संयोग (Aaj Ka Rashifal 4 August 2026) बन रहा है. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो आज चंद्रमा मीन राशि में, मंगल व गुरु मिथुन में, सूर्य व बुध कर्क में, शुक्र कन्या में, शनि मीन में, राहु कुंभ में और केतु सिंह राशि में विराजमान हैं.
यह भी बता दें आज मंगला गौरी और महादेव की विशेष कृपा से कन्या, वृश्चिक, मकर और कुंभ राशि के जातकों को करियर और व्यापार में बंपर सफलता मिलने वाली है.
मेष राशि के जातकों को आज करियर में सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी, हालांकि व्यापार में लाभ बना रहेगा. वृषभ राशि वालों के खर्चों में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन सुख-सुविधाओं और अचानक धन लाभ के योग हैं. मिथुन राशि के जातकों की कार्यशैली की ऑफिस में तारीफ होगी और काफी समय से अटके हुए कार्य पूरे होंगे.
कर्क राशि वाले अपनी बुद्धि और विवेक के बल पर करियर व कारोबार में बड़ा मुनाफा कमाएंगे. सिंह राशि के जातक आज (Aaj Ka Rashifal) नया काम शुरू करने में जल्दबाजी न करें और आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें. कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन वरदान समान है, हर काम में सफलता मिलेगी और करियर में बड़ी उपलब्धि का योग बन रहा है.
तुला राशि के नौकरीपेशा लोगों के पेंडिंग काम निपटाने का सही समय है, हालांकि मौज-मस्ती पर खर्च बढ़ सकता है. वृश्चिक राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता, धन लाभ और नई बिजनेस डील मिलने के मजबूत संकेत हैं. धनु राशि वालों को कारोबार में फायदा होगा, लेकिन बीपी और दिल के मरीज अपनी सेहत का खास ख्याल रखें.
मकर राशि के जातकों के रुके काम पूरे होंगे और समाज में प्रभाव बढ़ेगा. कुंभ राशि वालों के लिए आज करियर में बड़ी छलांग और पुराने निवेश से मोटा मुनाफा कमाने के योग हैं. मीन राशि के जातकों को अपनी मेहनत के दम पर किस्मत का पूरा साथ मिलेगा और नए अवसर प्राप्त होंगे.
आज के दिन (today Rashifal in hindi) हरा और लाल रंग सभी राशियों के लिए भाग्यशाली साबित होगा. आज अपने दिन को सफल बनाने के लिए हनुमान जी को गुड़-चने का भोग लगाएं और मां मंगला गौरी के समक्ष घी का दीपक जलाकर आरती करें.
आपने आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 4 August 2026) पढ़ लिया है. धर्म, ज्योतिष और अध्यात्म से जुड़ी अन्य सभी प्रामाणिक खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें.
जंतर-मंतर पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी प्रदर्शन के…
Harmanpreet Kaur: हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़…
Axis Bank Privilege vs Neo Credit Card: Axis Bank Privilege Credit Card पर ज्वाइनिंग और…
Pakistan Foreign Policy: इजरायल से बातचीत को गद्दारी न मानते हुए पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने शहबाज…
SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक के 140 से ज्यादा सांसदों ने संसद…
UP Rajya Sabha Election के बीच अखिलेश यादव के ‘तीन नहीं, अब 403 पर नजर’…