आस्था

Aaj Ka Rashifal 7 June 2025: आज शनिदेव इन 4 राशियों पर बरसाएंगे कृपा, बनेंगे बिगड़े काम, जानिए अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal 7 June 2025: दैनिक, साप्ताहिक और मासिक राशिफल Horoscope का आकलन करते हैं. आज 07 जून दिन शनिवार है. आज गंगा दशहरा भी मनाया जा रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं आज के दिन किसे मिलेगा किस्मत का साथ और किसे होना पड़ेगा परेशान, आइए ग्रह-नक्षत्रों के हिसाब से जानते हैं, मेष से लेकर मीन तक के सभी 12 राशियों का राशिफल.

07 June 2025 का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 7 June 2025)

1.मेष (Aries)

आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे जिसकी बातों से आपके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ेगा. आप लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे, इससे आपको गर्व महसूस होगा. किसी गरीब की सहायता करने से मन को सुकून मिलेगा. काम करने के नए तरीको पर अपने मित्रों के साथ विचार करेंगे.

2. वृषभ (Taurus)

व्यापार में अच्छा लाभ होने से आप अपनी नयी ब्रांच ओपन करने का विचार अपने घरवालों के साथ करेंगे. आपको परिवारवालों का पूरा सहयोग मिलने से कोई बड़ी समस्या का समाधान कर लेंगे. आप किसी से बेवजह बहस से बचें यही आपके लिए बेहतर रहेगा.

3. मिथुन (Gemini)

आप जिस काम को काफी दिनों से करने की सोच रहे थे, उस काम की शुरुआत आज से कर सकते हैं. जल्द ही आपको काम के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे. जो लोग आपके विरोधी थे वो लोग भी आज आपसे दोस्ती का हाँथ बढ़ा सकते हैं. स्टूडेंट आज अपनी पढ़ाई में कुछ बदलाव कर सकते हैं. आपकी सभी परेशानियों का हल निकलेगा.

4. कर्क (Cancer)

आज आपका दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा. कोई भी जरूरी काम करने से पहले घर के बड़ों या किसी अनुभवी व्यक्ति से राय जरुर ले लें. माता-पिता के आशीर्वाद से आज सभी बाधाओं को दूर करने में आप सक्षम रहेंगे. जनेस में आगे बढ़ने के लिये आपको किसी की मदद मिल सकती है.

5. सिंह (Leo)

जो छात्र विदेश में हॉयर एजुकेशन के लिये जाना चाहते हैं, वो किसी से इस बारे में राय ले सकते हैं. आज रुपए पैसों की लेन-देन में आपको थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है. बदलते मौसम में ध्यान रखने की जरूरत है, आपके स्वास्थ्य में कुछ परेशानी आ सकती है. मां संतोषी पूजा करें, स्वास्थ्य उत्तम रहेगा.

6. कन्या (Virgo)

आप आपके कार्य जरूर सफल रहेंगे. जो लोग लंबे समय से अपनी कन्या के लिए वर की तलाश कर रहे हैं, उनकी तलाश आज पूरी हो सकती है. दाम्पत्य संबंधों में मधुरता आयेगी. आपको पार्टनर का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा. आप उनके साथ किसी ट्रिप पर जाने की प्लानिंग भी बना सकते हैं.

7. तुला (Libra)

किसी बड़े व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है. आने वाले समय में वह आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा. अपनी वाणी पर संयम रखें. आपके मुंह से निकली हुयी एक गलत बात आपके रिश्तों को खराब कर सकती है. गाय को रोटी खिलायें, दाम्पत्य जीवन में सुख रहेगा.

8. वृश्चिक (Scorpio)

आपको मन मुताबिक फल मिलेंगे. अगर आप अपने बिजनेस को किसी दूसरी जगह पर शिफ्ट करना चाह रहे हैं, तो एक बार जगह अच्छे से देख लें. किसी के साथ पार्टनर शिप के लिए दिन अच्छा रहेगा. ऑफिस में किसी काम के लिए आप खुद से जिम्मेदारी ले सकते हैं.

9. धनु (Sagittarius)

आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे, जिन्हें आप अपनी दिनचर्या में उतारने में कामयाब रहेंगे. जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिए दिन बहुत-सी तरक्की दिलाने वाला रहेगा. जो लोग लोहे के व्यापार से जुड़े हैं, उनके व्यापार में वृद्धि होगी. सुबह पूजा के बाद पानी में गंगाजल मिलाकर पूरे घर में छिड़कें, सब मंगल होगा.

10. मकर (Capricorn)

किसी सरकारी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को पहले से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी. स्वास्थ्य पर ध्यान देने की भी जरूरत है. किसी दूसरे शहर से सामान मंगवाना हो, तो आज इससे जुड़े निर्णय ले सकते हैं. अनाथ आश्रम में बच्चों को खाने की कोई चीज भेंट करें, आपका दिन बेहतर होगा.

11. कुंभ (Aquarius)

घर और बाहर हर जगह आपकी तारीफ़ होगी, हर कोई आपके अच्छे व्यवहार से प्रभावित होगा. समाज से जुड़े कार्यों को करने के लिये दिन उत्तम है. आप किसी एनजीओ की शुरुआत या किसी सामजिक संगठन से जुड़ सकते हैं. घर में देशी घी का दीपक जलाये, रिश्तों में मिठास बनी रहेगी.

12. मीन (Pisces)

कला और साहित्य से जुड़े लोगों को आज प्रसिद्धि मिलेगी. आपको किसी बड़े ग्रुप से जुड़ने का मौका मिलेगा. ज्यादा से ज्यादा समय आप अपने घर वालों के साथ गुजार सकते हैं. धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी. आपकी पदोन्नति के आसार भी बन रहे हैं। अपने ईष्ट देव के आगे हाथ जोड़कर प्रणाम करें, धन लाभ होगा.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

6 seconds ago

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

20 minutes ago

सोने की शॉपिंग का नया ठिकाना पाकिस्तान? जानें भारत लाने के कड़े नियम और भाव में अंतर

Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…

23 minutes ago

वकीलों को धमकी देने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट 6 नवंबर को करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…

32 minutes ago

अग्निपथ योजना में बदलाव! CDS ने रखा नया 25-75 का फॉर्मूला, कितना मिला सेवा विस्तार?

Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…

50 minutes ago

CEC और EC की कानूनी छूट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; आरजेडी सांसद मनोज झा की याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को कानूनी छूट देने वाले कानून…

53 minutes ago