आस्था

Aaj Ka Rashifal 8 June 2025: मेष से लेकर तुला तक इन 5 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? जानें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 08 June 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना स्वामी ग्रह होता है. ग्रह नक्षत्रों के चाल के आधार पर ज्योतिष हमारे दैनिक, साप्ताहिक और मासिक राशिफल Horoscope का आकलन करते हैं. आज 08 जून दिन रविवार है. ऐसे में आइए जानते हैं आज के दिन किसे मिलेगा किस्मत का साथ और किसे होना पड़ेगा परेशान, आइए ग्रह-नक्षत्रों के हिसाब से जानते हैं, मेष से लेकर मीन तक के सभी 12 राशियों का राशिफल.

08 June 2025 का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 8 June 2025)

1.मेष (Aries)

मेष राशि के लोगों के लिए आज ग्रहों की स्थिति बहुत ही लाभकारी साबित होगी. जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में आपको सफलता मिलेगी और आज आप कोई नई संपत्ति खरीदने में भी सफल हो सकते हैं. आज आपमें आत्मविश्वास भरपूर रहने वाला है. दांपत्य जीवन में तनाव खत्म होगा और प्रेम भरा समय रहेगा. आज आपको पारिवारिक जीवन से सुख मिलेगा और सेहत को बेहतर बनाने के लिए आज आप सेहत से जुड़ी कोई नई आदत अपना सकते हैं.

2. वृषभ (Taurus)

वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन खर्चों में वृद्धि कराने वाला रहेगा. आज कुछ बेवजह के खर्चे हो सकते हैं हालांकि, व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा होगा. आज आपका कुछ निवेश व्यापार से जुड़ा भी हो सकता है, जिसका लाभ आपको आने वाले समय में मिलेगा. वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है. आज वैवाहिक लोगों के जीवन में तनाव रह सकता है.

3. मिथुन (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बजट के मामले में काफी अच्छा साबित होगा. आज आपके खर्चों में कमी आएगी. अगर आपने कहीं निवेश किया था तो आज अच्छा रिटर्न मिल सकता है और अगर आपने किसी को अपना पैसा उधार दिया था तो आज वह पैसा वापस मिल सकता है जिससे आप काफी प्रसन्न रहेंगे. सेहत से समझौता करने से बचें और अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दें.

4. कर्क (Cancer)

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन उनके पक्ष में रहने वाला है. इसी के साथ आज आप अपने काम में काफी मजबूत रहने वाले हैं. जिससे आपको तारीफ भी मिलेगी. पारिवारिक जीवन में आज का दिन सुखद रहेगा और जीवनसाथी के साथ-साथ आपके परिवार के सदस्य भी आपके सहयोग में नज़र आएंगे. लव रिलेशन में मौजूद लोगों को किसी बात को लेकर चिंता रह सकती है.

5. सिंह (Leo)

सिंह राशि के लोगों के लिए ग्रहों की चाल के अनुसार, आज का दिन भाग्य का साथ दिलाने वाला रहेगा. आर्थिक रूप से आज का दिन काफी मजबूत रहेगा. विदेश जाने के योग बन सकते हैं या किसी लंबी यात्रा पर जाने की योजना साकार हो सकती है. आपका भाग्य भी प्रबल रहेगा और आप परिवार के लिए कुछ नया खरीद सकते हैं.

6. कन्या (Virgo)

कन्या राशि के लोगों को आज थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है. दरअसल, आज आपकी सेहत थोड़ी नरम रह सकती है दरअसल, आज मौसम के बदलते अंदाज के कारण आप बीमार पड़ सकते है. इसके अलावा आज तेज मसालों वाला खाना खाने से आपकी सेहत और आपके पेट को नुकसान पहुंच सकता है और ब्लड इंफेक्शन हो सकता है. नियमित देखभाल का पालन करें.

7. तुला (Libra)

आज का दिन तुला राशि के लोगों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है. आज आपकी मुलाकात किसी नए व्यक्ति से हो सकती है. पार्टनरशिप में व्यापार करने वाले पूरे आत्मविश्वास के साथ नजर आएंगे और आज के दिन आपको व्यापार में मुनाफा भी होगा. गृहस्थ जीवन में सामंजस्य रहेगा और एक दूसरे के प्रति अपनेपन की भावना बढ़ेगी. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे दिन बेहतर बनेगा.

8. वृश्चिक (Scorpio)

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए ग्रहों की स्थिति संकेत दे रही है कि आज कोई भी बड़ा निवेश न करें क्योंकि, ऐसा करने से आपको हानि हो सकती है. स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही भरा रवैया आपको बीमार बना सकता है. आपको चोट आदि लगने की संभावना है आज वाहन का प्रयोग संभलकर करें लेकिन नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अनुकूल रहेगा. आप अपने साहस के बल पर चुनौतियों का सामना करेंगे और उन पर विजय प्राप्त करेंगे. कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी.

9. धनु (Sagittarius)

धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी खुशनुमा रहने वाला है. इस राशि के जो लोग लव रिलेशन में हैं उनके लिए उनके लिए दिन काफी खुशनुमा रहने वाला है. आज आप आपको अपने पार्टनर से सारी बातें कह देने का मन करेगा हालांकि, आज नौकरीपेशा लोगों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है क्योंकि आज आपके साथ कुछ गलत हो सकता है.

10. मकर (Capricorn)

आज का दिन मकर राशि के लोगों के लिए खुशियां लेकर आएगा. आज आपका पारिवारिक जीवन काफी अच्छा रहने वाला है. आप कार खरीदने या घर खरीदने की योजना बनाएंगे और परिवार के सदस्यों के साथ चर्चा भी करेंगे. अगर यह पहले से ही फाइनल हो चुका है तो आज आपको इसकी चाबी मिल सकती है. काम के सिलसिले में आज आपकी स्थिति मजबूत होगी. आपके बॉस भी आपसे प्रभावित होंगे और आपके प्रभाव में रहेंगे यानी आज का दिन आपके लिए बहुत ही अनुकूल रहेगा.

11. कुंभ (Aquarius)

कुंभ राशि के लोगों के लिए दिन काफी अनुकूल रहने दिखाई दे रहा है. आज आप मुनाफा कमाने के लिए अपने प्रयास तेज करेंगे जिसका फल भी आपको मिलेगा. आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे. वहां काम करने वाले लोग भी पूरी तरह से आपके पक्ष में खड़े नजर आएंगे, जिससे कार्य क्षेत्र में आपको अच्छा सम्मान मिलेगा. आज आप अपने भाई-बहनों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं.

12. मीन (Pisces)

मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन ग्रहों की स्थिति के अनुसार, उनके पक्ष में रहने वाला है लेकिन, आज अपनी सेहत का ध्यान जरूर रखें. आज आपको धन लाभ की संभावना है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी. परिवार में किसी बात को लेकर गहरी चर्चा भी होगी, जिसमें कुछ तीखी बहस हो सकती है. कार्यक्षेत्र में स्थितियां अनुकूल रहेंगी और आप खुद को काफी अच्छी स्थिति में देखेंगे.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

योगी सरकार में सरकारी भर्तियों ने पकड़ी रफ्तार, UPSSSC ने जारी किए दो अहम परिणाम

UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…

16 minutes ago

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को दी बल्लेबाजी, 47 ओवर का होगा मुकाबला

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…

28 minutes ago

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, बोले- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…

54 minutes ago

पेट्रोल में 31.2% एथेनॉल की मिलावट! E20 की लिमिट 20%, कर्नाटक में जांच के दौरान खुलासा

E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…

2 hours ago