आस्था

Aaj Ka Panchang 6 November 2026: धनतेरस और शुक्र प्रदोष व्रत का संयोग, जानें पूजा-पाठ और खरीदारी के शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 6 November 2026: आज 6 नवंबर, शुक्रवार को धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है. इस बार धनतेरस के साथ शुक्र प्रदोष व्रत का भी विशेष संयोग बन रहा है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा करने से सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना पूरी होती है. इस दिन सोना, चांदी और बर्तन खरीदना भी शुभ माना जाता है.

आज ही समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे. इसलिए इस दिन उनकी जयंती भी मनाई जाती है. वहीं, शुक्रवार को प्रदोष व्रत होने के कारण इसे शुक्र प्रदोष कहा जाता है. इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विशेष महत्व है. दिल्ली में धनतेरस पूजा का मुहूर्त शाम 6:02 बजे से 7:57 बजे तक है. आइए जानते हैं आज का पंचांग, पूजा का शुभ समय, खरीदारी के मुहूर्त और राहुकाल.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang 6 November 2026)

दिन: शुक्रवार

मास: कार्तिक

पक्ष: कृष्ण पक्ष

तिथि: द्वादशी सुबह 10:30 बजे तक, इसके बाद त्रयोदशी

नक्षत्र: हस्त सुबह 4:43 बजे, 7 नवंबर तक, इसके बाद चित्रा

करण: तैतिल सुबह 10:30 बजे तक, इसके बाद गर रात 10:36 बजे तक

योग: विष्कम्भ सुबह 4:10 बजे, 7 नवंबर तक, इसके बाद प्रीति योग

चंद्र राशि: कन्या राशि

सूर्य राशि: तुला राशि

दिशाशूल: पश्चिम दिशा

सूर्योदय, सूर्यास्त और चंद्रोदय का समय

सूर्योदय: सुबह 6:37 बजे

सूर्यास्त: शाम 5:34 बजे

चंद्रोदय: सुबह 4:43 बजे, 7 नवंबर

चंद्रास्त: दोपहर 3:32 बजे

धनतेरस पर खरीदारी और पूजा के शुभ मुहूर्त

धनतेरस पर सोना, चांदी, आभूषण और बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है. इस दिन खरीदारी के लिए कई शुभ चौघड़िया मुहूर्त भी बन रहे हैं.

पूजा और खरीदारी के प्रमुख मुहूर्त:

प्रदोष काल: शाम 5:49 बजे से रात 8:23 बजे तक

वृषभ लग्न: शाम 6:34 बजे से रात 8:34 बजे तक

सोना-चांदी और आभूषण खरीदने का समय: 6 नवंबर सुबह 10:30 बजे से 7 नवंबर सुबह 6:37/10:47 बजे तक

चौघड़िया के अनुसार खरीदारी का समय:

लाभ चौघड़िया: सुबह 7:54 बजे से 9:16 बजे तक

अमृत चौघड़िया: सुबह 9:16 बजे से 10:38 बजे तक

शुभ चौघड़िया: दोपहर 12:01 बजे से 1:23 बजे तक

चर चौघड़िया: शाम 4:07 बजे से 5:30 बजे तक

आज के शुभ मुहूर्त (6 नवंबर 2026)

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:53 बजे से 5:45 बजे तक

अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:43 बजे से दोपहर 12:27 बजे तक

विजय मुहूर्त: दोपहर 1:55 बजे से 2:38 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त: शाम 5:34 बजे से 6:00 बजे तक

अमृत काल: रात 10:31 बजे से 7 नवंबर रात 12:10 बजे तक

निशिता मुहूर्त: रात 11:40 बजे से 7 नवंबर रात 12:32 बजे तक

शिववास: नंदी पर सुबह 10:30 बजे तक, इसके बाद भोजन में

आज के अशुभ मुहूर्त

राहुकाल: सुबह 10:43 बजे से दोपहर 12:05 बजे तक

यमगण्ड: दोपहर 2:49 बजे से शाम 4:11 बजे तक

गुलिक काल: सुबह 7:59 बजे से 9:21 बजे तक

दुर्मुहूर्त: सुबह 8:48 बजे से 9:32 बजे तक

वर्ज्य: दोपहर 12:36 बजे से 2:15 बजे तक

विडाल योग: सुबह 6:37 बजे से रात 9:09 बजे तक

धनतेरस और शुक्र प्रदोष व्रत का महत्व

धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि की पूजा स्वास्थ्य और अच्छे आरोग्य की कामना के लिए की जाती है. धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे. इसी वजह से इस दिन उनकी पूजा का विशेष महत्व है. इसके साथ ही माता लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा सुख-समृद्धि और धन की प्राप्ति के लिए की जाती है.

धनतेरस की शाम घर के बाहर यमराज के नाम से दीपदान करने की भी परंपरा है. वहीं, शुक्र प्रदोष व्रत पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है. इस दिन शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र अर्पित करके धूप-दीप जलाएं और शिव मंत्रों का जाप करें. प्रदोष व्रत कथा सुनने का भी विधान है. धार्मिक मान्यता है कि इस व्रत को करने से सुख-शांति और दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

साधारण परिवार में जन्मा बालक देश की सेवा का दायित्व संभाल रहा, यही संविधान की शक्ति का प्रमाण- प्रधानमंत्री मोदी

राष्ट्रीय संविधान दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने बचपन के साधारण हालात…

9 minutes ago

छठ पर्व पर अश्लील कॉमेडी के मामले में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, कॉमेडियन यश माहेश्वरी के खिलाफ FIR दर्ज

Yash Maheshwari Controversy: छठ पर्व और बिहार की महिलाओं को लेकर कथित आपत्तिजनक कॉमेडी के…

14 minutes ago

कचरा उठाना कोई आसान काम नहीं! टेस्ट मैच देखते छात्रों पर मंत्री के बयान से क्यों भड़का विवाद?

न्यूज़ीलैंड में भारत और कीवी टीम के बीच टेस्ट मैच देखने के लिए स्कूल से…

17 minutes ago

जी. कृष्णैया केस में बड़ा मोड़: आनंद मोहन की समय से पहले रिहाई पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला रद्द

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने आनंद मोहन की समय से पहले रिहाई को चुनौती देने…

34 minutes ago