आस्था

शुक्ल योग से खुलेगा राशियों की बंद किस्मत का ताला…! 3 राशियों को होगा बंपर लाभ, धनु-कुंभ वाले रहें सतर्क

Aaj Ka Rashifal: 8 अक्टूबर 2026, गुरुवार का दिन ग्रह-नक्षत्रों के दृष्टिकोण से सभी 12 राशियों के लिए विशेष फलदायी रहने वाला है. आज आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है. देवगुरु बृहस्पति और श्री हरि विष्णु की विशेष अनुकंपा से कर्क, मकर, सिंह और तुला राशि के जातकों को करियर में ऐतिहासिक सफलता, मनचाही नौकरी और कोर्ट-कचहरी में विजय प्राप्त होने के मजबूत योग हैं.

मेष, वृषभ और मिथुन राशि: करियर में खुलेंगे नए द्वार(Aaj Ka Rashifal 8 october 2026)

मेष राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में नए और उन्नतिदायक अवसर मिलेंगे; मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय बेहतरीन रहेगा. वृषभ राशि वालों के लिए लंबी व्यापारिक यात्राओं के योग बन रहे हैं, जिससे भविष्य में मुनाफा कई गुना बढ़ेगा. मिथुन राशि के प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले जातकों को कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है और कई स्रोतों से आमदनी में सुधार होगा.

कर्क, सिंह और कन्या राशि: कानूनी विवाद में मिलेगी विजय

कर्क राशि के जातकों को किसी कोर्ट केस या कानूनी मामले में फैसला पक्ष में आने से बड़ी राहत और धन लाभ होगा. सिंह राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, जिससे आपकी साख बढ़ेगी. कन्या राशि वाले जातकों को साझेदारी के बिजनेस में शानदार परिणाम मिलेंगे और अधिकारियों के सहयोग से रुका हुआ प्रमोशन या लाभ मिल सकता है..विस्तृत राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें

तुला, वृश्चिक और धनु: तुला-वृश्चिक को मुनाफा, धनु पर मंडराया संकट

तुला राशि के इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर कारोबारियों को कल बंपर मुनाफा मिलेगा तथा विवाह के शुभ योग बनेंगे. वृश्चिक राशि के जातकों को पुराने निवेश से बड़ा आर्थिक फायदा होगा और दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी.

धनु राशि को संकट का अलर्ट: धनु राशि के जातकों के लिए कल का दिन काफी चुनौतीपूर्ण रह सकता है. कार्यक्षेत्र में विरोधी आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं और अचल संपत्ति को लेकर मानसिक तनाव व भागदौड़ बनी रहेगी. लेन-देन में खास सावधानी बरतें.

मकर, कुंभ और मीन राशि: मकर-मीन को विदेश यात्रा, कुंभ रहें सतर्क

मकर राशि के जातकों के लिए बंपर धन लाभ के योग हैं और नई नौकरी का कोई बड़ा व आकर्षक ऑफर आ सकता है. मीन राशि के जातकों को काम के सिलसिले में विदेश यात्रा का मौका मिलेगा और व्यापार विस्तार की योजनाएं सफल होंगी.

कुंभ राशि को संकट का अलर्ट: कुंभ राशि के व्यापारियों को कल बाजार में प्रतिस्पर्धियों की चालबाज़ियों से भारी नुकसान हो सकता है. कोई भी गुप्त योजना दूसरों से साझा न करें, वरना बने-बनाये काम बिगड़ सकते हैं और धन हानि झेलनी पड़ सकती है.

आपने आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 8 october 2026) पढ़ लिया है. धर्म, ज्योतिष और अध्यात्म से जुड़ी अन्य सभी प्रामाणिक खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें.

Rohit Agrawal

Recent Posts

मकान का कब्जा दिलाने के लिए कोर्ट के बेलिफ ने मांगे 70 हजार, ACB ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा

Palwal Court Bailiff Arrested: पलवल जिला न्यायालय में तैनात बेलिफ श्याम सुंदर को ACB ने…

11 minutes ago

पंजाब में फिर साथ आएगी भाजपा और अकाली दल की जोड़ी, गठबंधन पर पीएम मोदी ने जताई खुशी

भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच फिर से गठबंधन होने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र…

26 minutes ago

पाकिस्तान के शहजाद भट्टी का आतंकी उजेद उर्फ उबैद मेरठ से गिरफ्तार, सैन्य एयरबेस पर हमले की तैयारी का शक

Ubaid Arrested Meerut: मेरठ के बनियापाड़ा से जम्मू-कश्मीर के वांटेड आरोपी उजेद उर्फ उबैद को…

34 minutes ago

Post Office की इन 5 सरकारी योजनाओं में करें निवेश, हर महीने मिलेगी कमाई; टैक्स छूट का भी फायदा

Post Office Saving Schemes: पोस्ट ऑफिस की MIS, RD, टाइम डिपॉजिट और NSC जैसी सरकारी…

41 minutes ago

रूस-यूक्रेन युद्ध में 4.90 लाख रूसी सैनिकों की मौत? लीक डेटा में बड़ा दावा

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है. रोसस्टैट के कथित…

48 minutes ago

21 दिसंबर से शुरू होगा निपुण विद्यालय आकलन: जानें दोनों चरणों की पूरी तारीखें, योगी सरकार ने तेज की तैयारियां

Nipun Bharat Mission UP: परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की भाषा और गणितीय दक्षता परखने के…

58 minutes ago