आस्था

आज का राशिफल: शनि-चंद्रमा की युति से इन राशियों की बढ़ेगी चिंता, जानें मेष से मीन तक का हाल

 Aaj Ka Rashifal: ग्रहों की वर्तमान स्थिति कई राशियों के लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आ रही है. मंगल मिथुन राशि में, गुरु कर्क राशि में और सूर्य, बुध व केतु सिंह राशि में विराजमान हैं. शुक्र कन्या राशि में चल रहे हैं, जबकि राहु कुंभ राशि में स्थित हैं. वहीं शनि और चंद्रमा का संयोग बना हुआ है. चंद्रमा रेवती नक्षत्र में हैं, जिसे बुध का नक्षत्र माना जाता है. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार रेवती और आश्लेषा जैसे नक्षत्रों में जन्म होने पर विशेष शांति कराने की परंपरा भी रही है.

मेष से कर्क: खर्च और मानसिक चिंता के बीच सुधार के संकेत

मेष राशि

मेष राशि वालों के खर्च बढ़ सकते हैं और व्यवसाय व जीवनसाथी को लेकर मन चिंतित रह सकता है. हालांकि प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में सुधार के संकेत हैं. नसों, सिरदर्द और आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है. पीली वस्तु पास रखना और नीली वस्तु का दान करना शुभ रहेगा.

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए समय अपेक्षाकृत अच्छा है. आय के नए स्रोत बन सकते हैं और पुराने माध्यमों से भी धन प्राप्त हो सकता है. यात्रा और शुभ समाचार के योग हैं. प्रेम-संतान की स्थिति भी मजबूत रहेगी. गणेश जी का स्मरण करना शुभ होगा.

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को कोर्ट-कचहरी के मामलों में सावधानी बरतनी चाहिए. कारोबार रुक-रुककर आगे बढ़ेगा, लेकिन प्रगति बनी रहेगी. सीने से संबंधित परेशानी हो सकती है. प्रेम और संतान के मामले अच्छे रहेंगे. मां काली का स्मरण लाभकारी रहेगा.

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को अपमान का भय परेशान कर सकता है. स्वास्थ्य में छोटी-मोटी दिक्कतें रह सकती हैं. प्रेम और संतान को लेकर मन चिंतित रहेगा, लेकिन व्यापारिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी. बजरंगबली की आराधना शुभ होगी.

सिंह से कन्या: सावधानी के साथ सफलता के योग

सिंह राशि वालों को चोट-चपेट और वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखनी चाहिए. हालांकि लग्नेश और राशीश की मजबूत स्थिति बचाव के संकेत देती है. प्रेम में दूरी के बावजूद लगाव बना रहेगा. संतान को लेकर चिंता हो सकती है, लेकिन संतान का सहयोग मिलेगा. व्यवसाय अच्छा रहेगा और निवेश के लिए समय अनुकूल माना जा रहा है. मां काली का स्मरण करें.

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे. प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात और जीवनसाथी के साथ प्रेम बढ़ने के योग हैं. नौकरी-चाकरी की स्थिति मजबूत रहेगी. उदर संबंधी परेशानी से बचने के लिए खान-पान पर ध्यान दें. शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा.

तुला से मीन: स्वास्थ्य में सावधानी, धन और व्यापार में अवसर

तुला राशि वालों का स्वास्थ्य मध्यम रह सकता है. शत्रु सक्रिय हो सकते हैं, लेकिन बुद्धि और विवेक से परिस्थितियों पर नियंत्रण पा लेंगे. गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिल सकता है.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा. प्रेम संबंधों में तकरार और विद्यार्थियों में असमंजस की स्थिति बन सकती है. स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है, इसलिए महत्वपूर्ण निर्णय फिलहाल टालना बेहतर रहेगा.

धनु राशि

धनु राशि वालों को भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी कुछ समय के लिए रोकने की सलाह दी गई है. घर में नकारात्मकता महसूस हो सकती है, जबकि प्रेम, संतान और व्यापार के मामले सकारात्मक रहेंगे.

मकर राशि

मकर राशि के व्यापार में मजबूती आएगी और अपनों का साथ मिलेगा. नाक-कान-गले से जुड़ी परेशानी हो सकती है. प्रेम और संतान पक्ष अच्छा रहेगा.

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लिए धनार्जन और कुटुंब में वृद्धि के योग हैं, लेकिन निवेश में सावधानी जरूरी है. ज्यादा बोलने से विवाद हो सकता है. प्रेम-संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी.

मीन राशि

मीन राशि वालों के जीवन में सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह की ऊर्जा काम करेगी. प्रेम और संतान को लेकर मन में द्वंद्व रह सकता है. स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, जबकि व्यापार अच्छा चल सकता है. पीली वस्तु पास रखना शुभ माना गया है.

भारत एक्सप्रेस

आपने आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 31 August 2026) पढ़ लिया है. धर्म, ज्योतिष और अध्यात्म से जुड़ी अन्य सभी प्रामाणिक खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें.

Swati Pandey

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

4 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

5 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

5 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

5 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

6 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

6 hours ago