आस्था

Astro Tips 2023: नए साल में बन रहे हैं ये शुभ योग, इन उपायों से साल भर होगी पैसों की बारिश

Astro Tips 2023: ज्योतिष के अनुसार नया साल 2023 का आरंभ कई शुभ योगों में हो रहा है. इसका असर देश-दुनिया के सभी क्षेत्रों में देखने को मिलेगा. ग्रह नक्षत्रों के होने वाले राशि परिवर्तन भी अपना सकारात्मक असर दिखाएंगे. ज्योतिष शास्त्र के जानकारों के अनुसार सूर्य को सभी ग्रहों का अधिपति और स्वामी माना गया है.

साल की शुरुआत ही सूर्य देव के दिन रविवार को हो रही है. ऐसे में यह साल सभी क्षेत्रों के लिए शुभ रहेगा. रविवार के दिन कुछ खास उपाय आपके साल को खास बना सकते हैं.

जनवरी के पहले ही दिन बनेंगे इतने शुभ योग

साल की शुरुआत के पहले ही दिन यानी एक जनवरी को शाम के 7 बजकर 11 मिनट पर एकादशी तिथि आरंभ हो रही है. इसके अलावा इस दिन शिव योग, रवि योग और सर्वार्थसिद्धि जैसे तीन महत्वपूर्ण योग भी बन रहा है. ज्योतिष में इन्हें बहुत ही शुभ माना जाता है. इन शुभ योगों में किए गए कुछ उपाय का लाभ पूरे साल मिलता है.

इसे भी पढ़ें: Taurus yearly horoscope 2023: साल के इन महीनों में वृषभ राशि वालों को रहना होगा सावधान, आर्थिक स्थिति रहेगी ऐसी

नव वर्ष पर करें यह उपाय

नए साल की शुरुआत में माना जाता है कि चींटियों और मछलियों को उनका भोजन देने पर घर में खुशहाली आती है. चींटियों को जहां आटा, गुड़ या चीनी खिलाया जा सकता है वहीं मछलियों को आटे की गोलियां डाल दें. इन्हें खाकर जितना अधिक इनकी आत्मा तृप्त होगी उतना ही लाभ मिलेगा.

रविवार का दिन होने से सूर्य से संबंधित उपाय का भी लाभ मिलेगा. इस दिन नमक से परहेज करते हुए श्री आदित्यह्रदयस्रोत का 108 बार पाठ न केवल आर्थिक दृष्टि से बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में लाभ दिलाएगा.

शिव योग होने के कारण भगवान शिव का सहस्त्रघट करवाने का लाभ मिल सकता है. शिवलिंग पर इस दिन गंगाजल चढ़ाने से भी लाभ मिलेगा.

सर्वार्थसिद्धि योग में भगवान विष्णु से संबंधित उपाय भी लाभ दिलाएंगे.

Rohit Rai

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

6 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

7 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

7 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

7 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

8 hours ago