देश

CBSE 2023 Datesheet Class 10th and 12th: 10वीं-12वीं एग्जाम की डेटशीट जारी, 15 फरवरी से पेपर, देखें पूरा शेड्यूल

BSE Exam Date Sheet 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का डेटाशीट जारी कर दिया है. शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के कार्यक्रम और तारीखों का लाखों स्टूडेंस को बेसब्री से इंतजार था. अब उनका इंतजार खत्म हुआ और  एग्जाम की पूरी लिस्ट  सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर दे दी गई है. जिसे आप जाकर डाउनलोड कर सकते हैं.

कब से होंगी परीक्षा

जारी डेटाशीट और कार्यक्रम के मुताबिक 10 की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी 2023 से 21 मार्च 2023 के बीच आयोजित की जाएंगी. वहीं, कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी, 2023 से 05 अप्रैल, 2023 तक होने वाला है. 12वीं बोर्ड परीक्षा का पहला पेपर एंटरप्रेन्योरशिप का होने वाला है और परीक्षा साइकोलॉजी के पेपर के साथ ही खत्म होगी. वहीं 10वीं बोर्ड परीक्षा की शुरुआत पेंटिंग, राय, गुरुंग, तमांग, शेरपा और थाई पेपर से शुरू की जाएगी. अंतिम पेपर गणित के मानक और गणित के बेसिक का लिया जाएगा.

12वीं बोर्ड का अधिकतर परीक्षा का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक लिया जाएगा. इसके साथ ही परीक्षा की लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जा कर ध्यानपूर्वक चेक करें. इसके साथ ही बोर्ड परीक्षा के कार्यक्रम को लेकर जेईई मेन, नीट, सीयूईटी यूजी सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तारीखों में टकराव को लेकर भी इसका विशेष ध्यान रखा गया है. साथ ही दोनों कक्षाओं में दो प्रमुख विषयों के बीच परीक्षा में पर्याप्त अंतर भी दिया गया है.

ये भी पढ़ें- Free Visa Entry Ban: 1 जनवरी से इस देश में इंडियन पासपोर्ट होल्डर्स की वीजा फ्री एंट्री होगी बैन, जाने से पहले देख लें एंबेसी की एडवाइजरी

ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे डेटशीट

स्टेप 1: डेटशीट जारी हो गया है सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर
स्टेप 2: होम पेज पर जाएं आपको सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 की डेटशीट का पीडीएफ लिंक मिलेगा.
स्टेप 3: छात्र 10वीं या 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट पर क्लिक करके इसे चेक और डाउनलोड कर सकते है.
स्टेप 4: छात्र डेटशीट का प्रिंटआउट लेकर इसे अपने पास भी रख सकते है.

-भारत एक्सप्रेस

Dimple Yadav

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

5 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

6 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

6 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

7 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

7 hours ago