आस्था

करियर में जबरदस्त तरक्की दिलाते हैं ये 4 ग्रह, ज्योतिष के इन आसान उपायों से करें मजबूत; हमेशा रहेंगे खुशहाल

Astro Tips for Career: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर व्यक्ति के जीवन में ग्रह-नक्षत्रों का खास महत्व है. ग्रह-नक्षत्रों के शुभ प्रभाव से व्यक्ति तरक्की की हार पर चल पड़ता है. नौकरी से संबंधित ग्रहों का करियर पर खास प्रभाव पड़ता है. ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे ग्रहों का जिक्र किया गया है जो कि करियर में तरक्की दिलाने में सहायक हैं. वहीं, अगर कुंडली में इन ग्रहों की स्थिति कमजोर हो जाती है तो अक्सर नौकरी में प्रमोशन या वेतन में वृद्धि को लेकर कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. जबकि, अगर कुंडली में ये ग्रह मजबूत स्थिति में हो तो किसी व्यक्ति को नौकरी में खूब तरक्की मिलती है. आइए जानते हैं कि ऐसे कौन-कौन से ग्रह हैं जिनको मजबूत करके करियर में तरक्की का सपना साकार किया जा सकता है.

मनचाही नौकरी और प्रमोशन में इन ग्रहों की भूमिका अहम

सूर्य- ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, अगर कुंडली का 10वां भाव (घर) में सूर्य मजबूत हो तो सरकारी नौकरी मिलने की संभावना प्रबल हो जाती है. मजबूत सूर्य की वजह से व्यक्ति एक अच्छा लीडर बनता है. टीम को लीड करने की क्षमता कुंडली के मजबूत सूर्य से ही विकसित होता है.

मंगल- कुंडली का मंगल ग्रह मजबूत स्थिति में हो तो व्यक्ति कार्यक्षेत्र में खूब मान-सम्मान प्राप्त करता है. मजबूत मंगल की वजह से ही कार्यक्षेत्र में रुतबा बरकरार रहता है. कार्यस्थल पर किए गए कार्यों की सराहना की जाती है.

शनि- अगर लंबे समय से नौकरी में समस्या आ रही है तो इसका मतलब है कि कुंडली में शनि संतुलित स्थिति में नहीं है. किए गए कार्यों की सराहना ना होना भी कमजोर शनि का संकेत है. जब किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि ग्रह खराब स्थिति में हो तो उसे आखिरकार नौकरी से हाथ धोना ही पड़ता है.

बुध- नौकरी में तरक्की के लिए कुंडली में बुध ग्रह भी मायने रखता है. अगर कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति अच्छी है तो करियर में जबरदस्त तरक्की मिलती है. साथ ही व्यक्ति बॉस की आंखों का तारा बन जाता है. वहीं, अगर कुंडली का बुध कमजोर है तो लाख कोशिश करने के बावजूद भी तरक्की नहीं होती.

करियर में तरक्की के कैसे करें ग्रहों को मजबूत?

सूर्य ग्रह को मजबूत करने के लिए प्रतिदिन सूर्योदय के वक्त उगते हुए सूर्य को जल देना चाहिए. सूर्य को जल अर्पित करने के लिए पीतल के लोटे का इस्तेमाल करना अच्छा माना गया है.

कुंडली के मंगल ग्रह को मजबूत करने के लिए सबसे आसान उपाय हनुमान की उपासना करना है. इसके अलावा मंगलवार के दिन व्रत रखकर शाम के समय हनुमान जी को बूंदी की लड्डू का भोग लगाना चाहिए. हनुमान चालीसा का पाठ करने से भी कुंडली का मंगल ग्रह मजबूत होता है.

शनि ग्रह को मजबूत करने के लिए शनिवार को दशरथ कृत ‘शनि स्तोत्र’ का पाठ करना चाहिए.

कुंडली में बुध ग्रह को मजबूत कर करियर में तरक्की पाने के लिए भगवान गणेश और मां दुर्गा की उपासना करनी चाहिए. इसके अलावा गणपति को बुधवार को दूर्वा (घास) अर्पित करने से भी कुंडली का बुध ग्रह मजबूत होता है.

यह भी पढ़ें: बुध-शुक्र का लक्ष्मी नारायण योग चमकाएगा इन राशियों की किस्मत! 3 दिन बाद अच्छे दिन शुरू होंगे

Dipesh Thakur

Recent Posts

‘पितृ पक्ष में तृतीया तिथि का विशेष महत्व…’ जानिए आज के पंचांग में क्या है खास और कौन सा रहेगा मुहूर्त?

Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…

1 hour ago

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

6 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

7 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

7 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

8 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

8 hours ago