Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

बुध-शुक्र का लक्ष्मी नारायण योग चमकाएगा इन राशियों की किस्मत! 3 दिन बाद अच्छे दिन शुरू होंगे

Lakshmi Narayan Yog: शुक्र के गोचर से मिथुन राशि में बुध-शुक्र की युति होगी, जिससे लक्ष्मी नारायण योग बनेगा. यह योग कुछ राशियों के किस्मत चमकाने वाला है.

Lakshmi Narayan Yog

लक्ष्मी नारायण योग (सांकेतिक तस्वीर)

Lakshmi Narayan Yog Budh Shukra Yuti: ज्योतिषीय गणना में ग्रह-नक्षत्रों से बनने वाले योग का खास महत्व है. तीन दिन बाद यानी 14 जून को बुध ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश करेगा. ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, इस यहां पहले से ही शु्क्र ग्रह की मौजूदगी है. ऐसे में शुक्र के राशि परिवर्तन करने से मिथुन राशि में बुध-शुक्र की युति होगी, जिससे लक्ष्मी नारायण योग बनेगा. बुध-शुक्र की युति से बनने वाला लक्ष्मी नारायण योग कुछ राशियों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होने वाला है. ऐसे में बुध-शुक्र का यह लक्ष्मी नारायण योग किन राशियों के लिए अच्छा रहेगा, जानिए.

मिथुन राशि

बुध-शुक्र की युति से मिथुन राशि में लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होने वाला है. ऐसे में इस शुभ योग के प्रभाव से इस राशि के लोगों की धन की स्थिति अच्छी होगी. बिजनेस करने वालों को भी इस योग का शुभ प्रभाव प्राप्त होगा. उद्योग करने वालों को इस योग का खास लाभ प्राप्त होगा. घर में धन का आगमन होगा. कर्ज की परेशानी से मुक्ति मिल सकती है. इसके अलावा जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें भी कार्यस्थल पर सकारात्मक माहौल देखने को मिलेगा. अधिकारियों के लाभ प्राप्त हो सकता है. शुक्र की स्थिति अच्छी होने की वजह से निवेश से लाभ होगा.

सिंह राशि

इस राशि से संबंधित लोगों के लिए लक्ष्मी नारायण योग बेहद शुभ और फायदेमंद है. बुध और शुक्र दोनों ही ग्रहों की शुभ प्रभाव प्राप्त होगा. जो लोग सरकारी नौकरी में हैं, उन्हें इस योग के शुभ परिणामस्वरूप लाभ मिलेगा. साथ ही कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी. बिजनेस में आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहने वाली है. दैनिक आमदनी में इजाफा होगा. हालांकि, सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी बरतनी होगी. धार्मिक कार्यों से लाभ होगा.

कन्या राशि

बुध-शुक्र की युति का लक्ष्मी नारायण योग लाभकारी रहेगा. शुक्र ग्रह के शुभ प्रभाव से बिजनेस करने वालों को खास मुनाफा प्राप्त होगा. आर्थिक जीवन की परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है. स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा. घर-परिवार में खुशहाली रहेगी. आकस्मिक धन लाभ का भी योग है.

यह भी पढ़ें: वृषभ राशि में उदित हुए बृहस्पति देव, इन 5 राशियों को मिलेगी खूब तरक्की, होगा लाभ ही लाभ



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital